10:42 AM, 25-Mar-2024
बेतिया में दो बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई
बेतिया के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में दो बाघों की वर्चस्व की लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र के S-55 में एक नर बाघ की मौत हो गई है। मारे गए बाघ की गर्दन, कंधे और पीठ में वर्चस्व की लड़ाई के घातक निशान मिले हैं।