फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News LIVE: पटना जीपीओ पहुंची ईओयू की टीम, कदमकुआं में सीबीआई की छापेमारी; जानिए, क्या चल रहा

Thu, 22 Feb 2024 04:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज भी हंगामा के आसार हैं। पटना मेट्रो के वार्षिक प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। वहीं तेजस्वी यादव सीवान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:19 PM, 22-Feb-2024

हाई टेंशन तार गिरने से करीब सात महिला झुलस गईं
बेगूसराय में हाई टेंशन तार गिरने से करीब सात महिला झुलस गईं। उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की है। वही सभी घायल महिला को इलाज के लिए आननफानन में एंबुलेंस से बखरी पीएचसी भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया।

03:46 PM, 22-Feb-2024

पूर्णिया डीआईजी ने दो दारोगा को सेवा से बर्खास्त कर दिया
पूर्णिया डीआईजी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां दो पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह बड़ी कार्रवाई पूर्णियां रेंज के डीआईजी विकास कुमार ने की हैं। उन्होंने कटिहार जिला के दो एसआई दिलीप ओझा और कृत्यानंद पासवान के खिलाफ  कर्रवाई की है। इन दोनों एसआई पर दर्ज मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ये बड़ी कारवाई की गई है।

03:01 PM, 22-Feb-2024

केके पाठक पर परिवाद दायर
शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर परिवाद दायर हुआ है। मुजफ्फरपुर जिले के सीजेएम कोर्ट में उनके ऊपर परिवाद दायर की गई है। आईपीसी की धारा 504,506 के तहत यह शिकायत की गई है। दरअसल, केके पाठक पर आरोप है कि उन्होंने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को गाली-गलौज किया था। विधानसभा और विधान परिषद में भी इस मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया था। और, केके पाठक को हटाने की मांग की थी

विज्ञापन
02:11 PM, 22-Feb-2024

ओमप्रकाश तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी
पटना के कदमकुआं इलाके के लोहानीपुर में सीबीआई की टीम पहुंची है। बिहार प्रीमियर लीग के पूर्व संयोजक ओमप्रकार तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। उनपर फर्जी कंपनी बनाकर उगाही करने का आरोप लगा है। सीबीआई की टीम उनके ठिकाने पर दस्तावेजों को खंगाल रही है। 

01:41 PM, 22-Feb-2024
नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला

उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने किया नामांकन
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल किया किया। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत एनडीए के सभी वरीय नेता मौजूद थे। बता दें कि पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली है। एनडीए की ओर से नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। उनका निर्विरोध उपाध्यक्ष बनना तय  है।

विज्ञापन
01:17 PM, 22-Feb-2024

पटना जीपीओ में पहुंची ईओयू की टीम
पटना जीपीओ में आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर छापेमारी कर रही है। गुरुवार दोपहर अचानक करीब तीन गाड़ी जीपीओ पहुंची। जांच टीम में डीएसपी, इंस्पेक्टर, कोतवाली थाने की पुलिस भी शामिल है। दरअसल, टीम को सूचना मिली थी कि डाक पार्सल के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई के एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची है। टीम मामले की जांच कर रही है।

12:09 PM, 22-Feb-2024

दरभंगा में यातायात थानाध्यक्ष ने ड्यूटी पर तैनात एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी इंस्पेक्टर की पहचान दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विजय साहू का पुत्र अशोक कुमार साहू के रूप में हुई है।

 

11:22 AM, 22-Feb-2024

केके पाठक को हटाने की मांग
विधानसभा में आज भी विपक्ष ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर अधिकारियों को गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। उन्हें हटाने की मांग लेकर हंगामा करने लगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बुधवार को दोनों सदन में यह मामला सदन में उठा था। सत्ता पक्ष के साथियों ने भी इसे उठाया था। हमने इस मामले को देखा। पेन ड्राइव में भी गाली-गलौज वाला वीडियो दिख रहा है। विधान परिषद के सभापति खुद इसकी जांच कर रहे हैं। हमने सबके सामने वीडियो दिखाने से मना किया था। मैं सदन को आश्वास्त करता हूं उच्च सदन के सभापति के पास वह वीडियो टेप है। उन्हें बिहार सरकार द्वारा अधिकृत किए गया है। जांच के बाद जो भी उनकी अनुशंसा होगी, उसे बिहार सरकार मानेगी। 
 

11:07 AM, 22-Feb-2024

विपक्ष की मांग पर जांच के आदेश
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष के साथियों का यह आरोप है कि शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग पर जिला स्तर पर अलग निर्देश जारी किया गया है। उनके आरोपों को बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही आदेश दे दिया है कि स्कूल में कक्षा का संचालन सुबह 10 बजे से होगा और शिक्षकों को 15 मिनट पहले आना होगा। जिन स्कूलों में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा, वहां जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

10:34 AM, 22-Feb-2024

बेतिया में भीषण अगलगी में छह मवेशी झुलसे
बेतिया में भीषण अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना जिले के मैनाटाड़ प्रखंड के पुरैनिया पंचायत के बसंतपुर गांव के की है। जहां बुधवार के देर रात आग में लगने से दो घर जलकर राख हो गए और छह मवेशियों की झुलसने में से मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

10:09 AM, 22-Feb-2024

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को कुचला
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर में बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर मौजूद नहीं रहने के कारण परिजनों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं घायल युवक की स्थिति चिंताजनक देखते हुए लोगों ने सदर अस्पताल से उठाकर इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है। घायल की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के धबौली निवासी शशि रंजन कुमार के रूप में की गई है। 

09:36 AM, 22-Feb-2024

मामूली विवाद में मां-बेटी को बेरहमी से पीटा
बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी दबंगों ने मां और बेटी की बेहरमी से जमकर पिटाई कर दी। इसमें मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर की है। पीड़ित की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर निवासी विवेका देवी एवं काजल कुमारी के रूप में की गई है।

09:01 AM, 22-Feb-2024

दरभंगा में स्कॉर्पियो में लगी आग
दरभंगा- मधुबनी NH 27 पर भालपट्टी थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया व अदलपुर के बीच एक स्कॉर्पियो में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी तरीके फैल से गया। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने स्कोर्पियो को सड़क किनारे लगा दिया जिससे स्कोर्पियो सवार तीन लोगों की जान बच गई। वाहन के चालक व स्थानीय लोगों स्थानीय भालपट्टी ओपी की पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी जबतक पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुँचती तबतक पूरा स्कोर्पियो जलकर खाक हो गया।

08:37 AM, 22-Feb-2024

Bihar News LIVE: पटना जीपीओ पहुंची ईओयू की टीम, कदमकुआं में सीबीआई की छापेमारी; जानिए, क्या चल रहा

बिहार में पटना समेत कई इलाकों में आसपास में बादल छाए हुए हैं। अहले सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इधर, विधानसभा के बजट सत्र में आज भी हंगामा के आसार हैं। बुधवार को दोनों सदनों में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाने की मांग उठी थी। नीतीश कुमार विपक्ष के विधायकों पर भड़क गए थे। केके पाठक को हटाने की मांग को गलत करार दिया था। वहीं तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा पर लगातार सीएम नीतीश कुमार और भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। आज उनकी यात्रा सीवान पहुंचेगी। वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें