पटना के होटल में मिली लाश
पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत एक होटल के कमरे से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। घटना की पुष्टि करते हुए टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीवान का रहने वाला व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। वह पीएमसीएच में इलाज के लिए आया था। इसी क्रम में गांधी मैदान के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने अचानक एक लड़की आ गई
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के सामने अचानक एक लड़की आ गई। लड़की एसटीईटी परीक्षा आयोजित कराने की मांग लेकर पहुंची थी। कुछ देर पहले पटना में अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे। वह मांग कर रहे थे कि पटना में एसटीईटी की परीक्षा फिर से ली जाए। इधर, प्रदर्शन चल ही रहा था, उधर अचानक एक छात्रा ने उपमुख्यमंत्री की गाड़ी को आते देख, वहां पहुंच गई।
बापू सभागार में मांझी की पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
पटना में हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बापू सभागार में हो रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, मंत्री संतोष सुमन समेत पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हो रही है।
लेट फीस के साथ 25 फरवरी तक करें आवेदन
बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी, 2024 से शुरू हुई थी। आज, यानी 23 फरवरी को इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, लेट फीस के साथ उम्मीदवार 25 फरवरी, 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
बिहार विधान परिषद के 11 सीटों पर चुनाव
बिहार विधान परिषद के 11 सीट पर चुनाव का एलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। चार मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 21 मार्च को चुनाव होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत 11 दिग्गजों का कार्यकाल छह मई को में समाप्त हो रहा है।
पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
पटना में ग्राम रक्षा दल के कर्मचारियों द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों कर्मचारी भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचे हैं और अपनी वेतन वृद्धि समेत कई मांगे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। हालात अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
हाजीपुर में युवक की मौत पर बवाल
हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल चौक पर तेज रफ्तार हाईवे में बाइक सवार दो युवक को रौद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, युवक कीसे आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के माइल चौक पर बवाल करने लगे। लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है।
चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने बचाई जान
हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग के अनजान पीर चौक के पास अचानक यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। इस कारण अफरातफरी का माहौल मौके पर कायम हो गया। बस में आग लगते देख चालक ने गाड़ी साइड में खड़ा कर दिया। इसके बाद सभी यात्रियों ने बस से उतर कर अपनी जान बचाई। चालक की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे यह सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य पुलिस एवं कर व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 459.52 करोड़ की लागत से 139 नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करेंगे। वही 996.53 करोड़ की लागत से बनने वाले 193 भावनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।
बिहार में पटना समेत कई इलाकों में मौसम सामान्य है। सुबह ही धूप निकल गई। इधर, विधानसभा के बजट सत्र में आज भी हंगामा के आसार हैं। गुरुवार को भी विधानसभा में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाने की मांग उठी थी। वहीं तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा पर लगातार सीएम नीतीश कुमार और भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। आज उनकी यात्रा गया पहुंचेगी। वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं चलती हुई ट्रेन में सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वह बॉगी की गेट के पास में खड़ा होकर वह सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान में फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गया। यह घटना हाजीपुर और मुजफ्फरपुर रेल खंड के बीबीगंज रेलवे गुमटी के डाउन लाइन पर हुई है।