फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election: बिहार के पूर्णिया में सबसे अधिक हुई वोटिंग, भागलपुर में सबसे कम मतदान

Fri, 26 Apr 2024 09:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News : दूसरे चरण की सभी सीटों पर शाम छह बजे मतदान का समापन हो गया। पहले चरण की अपेक्षा इस चरण में वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:35 PM, 26-Apr-2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मतदान के बारे में जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला

सबसे अधिक कटिहार में 64.60 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर शाम छह बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 64 प्रतिशत, सबसे अधिक कटिहार में 64.60  प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 51 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 54 प्रतिशत और पूर्णिया में 59.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में कुल मतदान 58.58 प्रतिशत हुआ। इधर, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में अब भी लाइन लगी हुई है। निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि मतदान का प्रतिशत और भी अधिक बढ़ सकता है। 

06:10 PM, 26-Apr-2024

पांचों सीटों पर मतदान का समापन हो गया
दूसरे चरण की पांच सीटों पर मतदान का समापन हो गया। पहले चरण की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा। सभी बूथों पर मतदानकर्मी ईवीएम को सील करने में जुट गए हैं। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। 

05:48 PM, 26-Apr-2024
शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

बिहार में कुल मतदान 53.03 प्रतिशत हुआ
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 56.12 प्रतिशत, कटिहार में 55.54 प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 47.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 49.50 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 57.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में कुल मतदान 53.03 प्रतिशत हुआ। 

विज्ञापन
05:05 PM, 26-Apr-2024

पूर्णिया के डीएम ने की मतदान करने की अपील
पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अपनी पत्नी के साथ जनता चौक के पास महानंदा कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता, जल निस्सरण पूर्णिया के कार्यालय में बने बूथ केंद्र संख्या 55 पर मतदान किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी को आगे बढ़ कर अपने मतों का प्रयोग करना है ।लोकतंत्र में मतदान ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। जिले के सभी मतदाताओं से जिला पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आगे आए और अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बने। वहीं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा ने भी महानंदा कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 55 पर अपना मत डालकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए। 

04:10 PM, 26-Apr-2024
तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

पूर्णिया में तीन बजे तक सबसे अधिक मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 45.58 प्रतिशत, कटिहार में 46.76 प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 39.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 42.89 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 46.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
02:20 PM, 26-Apr-2024
मतदाताओं को समझाने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

भागलपुर में वोट का बहिष्कार
भागलपुर के सुलतानगंज विधानसभा बूथ संख्या 192 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया। अब तक केवल सात लोगों ने ही वोट डाला। इतना ही नहीं वोट डालकर निकले कुछ वोटरों की ग्रामीणों के पिटाई भी कर दी। हालांकि पुलिस ने सभी वोटरों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इसमें पुलिस और ग्रामीण में झड़प हो गई। झड़प में एक युवक का सिर फट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ही पिटाई की है। इधर, सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी चन्द्रभूषण को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण अभी तक वोट डालने से इनकार कर रहे। अबतक मात्र सात वोट ही पड़े हैं 

01:50 PM, 26-Apr-2024

सबसे अधिक पूर्णिया में मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 34.65 प्रतिशत, कटिहार में 35.37 प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 30.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 32.32 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 36.59 प्रतिशत मतदान हुआ है।

12:38 PM, 26-Apr-2024
बांका में आदर्श बूथ पर वोटिंग की अपील करता रोबोट। - फोटो : अमर उजाला

बांका में हर एक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श बूथ बनाया गया है। सभी आदर्श बूथों पर एक रोबोट लगाया गया है कि जो कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरुक कर रहा है। यह रोबोट बांका इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाया गया। मतदाताओं को जागरूक के लिए इलेक्शन कमीशन ने हर एक आदर्श बूथ में रोबोट लगाया गया है। इसका नाम अटेंडेंट रोबोट है।

11:28 AM, 26-Apr-2024
सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

सबसे अधिक पूर्णिया में मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। किशनगंज में 21.94 प्रतिशत, कटिहार में 22.65 प्रतिशत और भागलपुर में 19.27 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में सबसे कम 18.75 प्रतिशत और पूर्णिया में सबसे अधिक 25.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

10:44 AM, 26-Apr-2024
पप्पू यादव ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला

पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया मतदान
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने बूथ संख्या 118 पर मतदान किया। तस्वीर शेयर करते हुए पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्णिया के बेटा को आशीर्वाद मिल रहा है।आप रच रहे हैं नया इतिहास! संविधान बचाएंगे, बेईमानों को भगाएंगे! उन्हेंने आगे लिखा कि आपका बेटा भाई सेवक पप्पू यादव का आग्रह है आप सब आज पूरे देश में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दें!
 

09:44 AM, 26-Apr-2024
सुबह नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला

सबसे अधिक कटिहार में मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच सीटों पर सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। सबसे कम किशनगंज में 8.32 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे अधिक 12.01 प्रतिशत मतदान कटिहार में हुआ। इसके बाद बांका में 10.65 प्रतिशत, भागलपुर में 8.92 प्रतिशत और पूर्णिया में 9.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। पांचों सीटों पर नौ बजे तक कुल 9.84 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 

09:30 AM, 26-Apr-2024
मतदान के बाद काफी खुश दिखीं अभिनेत्री नेहा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री नेहा शर्मा पहुंचीं मतदान करने
भागलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे। अपने पिता के साथ मतदान करने पहुंचीं मशहूर अभिनेत्री नेहा शर्मा मतदान के बाद काफी खुश नजर आईं। उन्होंने सभी लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की। 

09:00 AM, 26-Apr-2024

इस बूथ पर वोटिंग का बहिष्कार
पूर्णिया लोक सभा के श्रीनगर प्रखंड बूथ संख्या 32 पर मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। इस बूथ पर मतदाता वोटिंग करने के लिए नहीं पहुंचे। इन आरोप है कि इनके क्षेत्र में विकास का कोई काम ही नहीं हुआ है। इसलिए इन लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 

08:46 AM, 26-Apr-2024
मतदान के बाद सेल्फी लेतीं महिला मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

मतदान करने के प्रति जागरूक दिख रहे मतदाता
भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों में भी मतदान करने के प्रति जागरूकता दिखाई दे रही है। लोग सुबह-सुबह वोट डालने के लिए अपने मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र भवनों की संख्या 1267 हैं। वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 30 हजार 678 है। भागलपुर में आदर्श मतदान केंद्रों में सात PWD, सात महिला मतदान केंद्र और यूथ के लिए एक अलग से मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

08:19 AM, 26-Apr-2024
बांका में मतदान कर बाहर निकलीं मतदाताएं खुश नजर आईं। - फोटो : अमर उजाला

पहली बार मतदान करने वालों ने की यह अपील
बांका, किशनगंज और कटिहार समेत सभी पांचों सीटों पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाता काफी खुश नजर आ रहे। उनका कहना है कि पहली बार मतदान कर काफी अच्छा लग रहा है। सभी लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेना चाहिए। 

08:00 AM, 26-Apr-2024
पूर्णिया में मतदान केंद्र बाहर मतदाताओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पहले मतदान करेंगे फिर जलपान
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है। बूथ पर पहुंचे लोगों ने कहा कि पहले मतदान करेंगे फिर जलपान। सभी लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिया के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 2202 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

07:24 AM, 26-Apr-2024
कटिहार के शहरी इलाके में बनाया गया पिंक बूथ। - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम में बने मतदान केंद्र नहीं पहुंचे मतदाता
कटिहार नगर निगम मतदान केन्द्र पर अब तक एक भी मतदाता नहीं पहुंचे हैं। वोटिंग शुरू होने के बावजूद एक भी वोटर अब तक नहीं पहुंचे। यहां मतदान की सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। चुनावकर्मी वोटर के आने का इंतजार कर रहे। 

07:15 AM, 26-Apr-2024
किशनगंज में मतदान केंद्रों के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

किशनगंज में मतदाताओं की भीड़
पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ दिख रही है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किशनगंज के टेंगरमारी के मदरसा सैफुल उलूम में मतदाताओं की भीड़ लग चुकी है। सुबह छह बजे से महिला और पुरुष बूथ पर पहुंचे। कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। 

06:48 AM, 26-Apr-2024
कटिहार में मतदान की तैयारी करने चुनावकर्मी। - फोटो : एएनआई।

मतदान को लेकर सारी तैयारी पूरी
दूसरे चरण की पांच सीटों पर 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह छह बजे से ही मतदाता वोटिंग के लिए बूथ पर पहुंचने लगे हैं। कटिहार लोकसभा क्षेत्र स्थित श्यामा संस्कृत मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 179, 178 पर वोटिंग से पहले तैयारियां की जा रही है। मतदान को लेकर सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। 
 

06:06 AM, 26-Apr-2024

Bihar Lok Sabha Election: बिहार के पूर्णिया में सबसे अधिक हुई वोटिंग, भागलपुर में सबसे कम मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की भागलपुर, बांका, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया सीट पर आज सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव और भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे बॉर्डर पर 55 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में पूर्णिया और भागलपुर का पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर और पूर्णिया के कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर लू (उष्ण लहर) चलने के आसार हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर पेयजल और धूप के बचाव के लिए शेड के इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें