राजद अपने काम पर जनता से वोट मांगे
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी बिहार आता हूं तो राजद को कहता हूं कि वह अपने काम पर जनता से वोट मांगे। राजद ने कितने अपहरण कराए। कितने उद्योगों को चौपट किया। कितने तरह के घोटाले कराए। राजद वालों इसी तरह के पोस्टर लगाने चाहिए और इसके आधार पर वोट मांगना चाहिए। बिहार में जंगलराज लाने वालों का यही एक रिपोर्ट कार्ड है। मैं इन जंगलराज वालों से यह भी कहूंगा कि नीतीश कुमार ने नेतृत्व में जो काम हुए, उसके आधार झूठ बोलकर वोट मत मांगिए। आपके पास राजद वाले आए तो एक बार सोच लीजिएगा कि जंगलराज में क्या क्या होता था? पहली बार मतदान कर रहे लोगों से मैं कहता हूं कि आप अपने घर के बुजुर्गों से पूछिए जंगलराज में कैसे-कैसे दिन उन्होंने देखे। शाम को वह घर से नहीं निकल पाते थे।
सारण पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित
सारण की जनसभा में पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में लोगों को प्रणाम कहा। कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। आज दुनिया में भारत की साख भी है और धाक भी है। आप बताइए यह साख और धाक है या नहीं? भारत का रूतबा बढ़ाने के लिए यह चुनाव है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोला
पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर ने जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां भी कांग्रेस और राजद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो चारा वाले हैं, उन्होंने और भी खतरनाक बयान दिया है। वह दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े और आदिवासी के आरक्षण को लूटकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं जान की बाजी लगा दूंगा लेकिन आपको न संविधान को हाथ लगाने दूंगा और न ही आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने दूंगा। धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं मिलेगा। यह मोदी की गारंटी है।
अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए
पीएम मोदी ने कहा कि यह पहला लोकसभा चुनाव है जब हम अपने मित्र स्व. रामविलास पासवान जी की अनुपस्थिति में लड़ रहे हैं। रामविलास जी ने हाजीपुर के लिए बड़ा सपना देखा था। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध है। चार जून बहुत दूर नहीं है। चुनाव परिणाम फिर एक बार मोदी सरकार कहेंगे। राजद, कांग्रेस और इंडी एलायंस पर अगर किसी ने गलती से वोट कर दिया तो उनका वोट बेकार जाना तय है। बिहार के लोग काफी समझदार हैं। इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए।
हाजीपुर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी हाजीपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंच चुके हैं। उन्होंने वज्जिका भाषा को लोगों को प्रणाम कहा। साथ ही मतदाताओं से मतदान करने की अपील है। कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र के का एक महापर्व है। ज्यादा मतदान इसकी शोभा और बढ़ा देता है। आपका एक-एक वोट हमारे लोकतंत्र का गहना बन जाता है।
पटना साहिब में लंगर परोसते दिखे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सामने आई है। वह पटना साहिब में लंगर परोसते दिखे। लंगर में पीएम के सेवा की यह तस्वीर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सतगुरु की सेवा सफल है, जे को करे चित लाए। पटना साहिब गुरुद्वारा में पीएम मोदी ने लंगर परोसा।
पीएम मोदी पहुंचे तख्त श्री हरमंदिर साहिब
पीएम नरेंद्र मोदी तख्तश्री हरमंदिरजी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंच चुके हैं। पीएम दर्शन के साथ-साथ अरदास भी करेंगे। पहली बार पीएम यहां आएं हैं। उनके स्वागत में सिख समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी इस वक्त राजभवन में हैं। कुछ ही देर में उनका काफिला राजभवन से निकलकर पटना सिटी पहुंचेगा। वह तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा आएंगे। यहां वह मत्थ टेकेंगे। 20 मिनट तक रुकने के बाद पीएम मोदी हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है। आज भी कई जगहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव की गई है।