फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:37 PM, 06-Sep-2024

Bihar : दिल्ली के तर्ज पर शुरू हुआ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में होगा विकास

Bihar : पहले सड़कें जर्जर थी। आज फोर, सिक्स लेन, एलिवेटेड रोड, हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। अगर बदलता बिहार बदलता भारत चाहिए तो यहां के लोग बदलने नहीं चाहिए। अब मुरेठा बांधने वाला जमाना चला गया।
  और पढ़ें

09:18 PM, 06-Sep-2024

Crime: जाली नोटों के साथ पकड़ा गया नजरे सद्दाम पेशे से था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानें नेपाल से क्या है कनेक्शन

Motihari News: एसपी ने बताया कि इस जाली नोट का कनेक्शन नेपाल के धोरे गांव के पास है। यहां दो सगे भाई जाली नोट की इनको सप्लाई करते थे। दोनों जाली नोट को बॉर्डर पार कराते थे और भेलाही के पास इनको जाली नोट की खेप मिलती थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:41 PM, 06-Sep-2024

Bihar: ‘गब्बर’ से प्रभावित होकर चले थे व्यवस्था बदलने, चार गिरफ्तार; शिक्षकों से मांगी थी 2-2 लाख की रंगदारी

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में शिक्षकों से दो-दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार बच्चों को गिरफ्तार किया है। सभी बच्चे उसी स्कूल के छात्र और पूर्व छात्र हैं। वे गब्बर फिल्म से प्रभावित होकर व्यवस्था बदलना चाहते थे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:20 PM, 06-Sep-2024

JP Nadda Bihar Visit LIVE: पटना में जेपी नड्डा के सामने सीएम नीतीश कुमार बोले- दो बार गलती हुई, उधर चले गए हम

Bihar News : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है। वह भाजपा अध्यक्ष के रूप में बैठक भी करेंगे। और पढ़ें

08:07 PM, 06-Sep-2024

Bihar: मजदूरी मांगने गए युवक से अमानवीय व्यवहार; छेड़खानी का आरोप लगा खंभे से बांधकर पीटा, मूंछ-सिर भी मूंडा

Samastipur News: सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने युवक द्वारा छेड़खानी के सवाल पर कहा कि अगर युवक छेड़खानी के उद्देश्य से घर में घुसा था तो उसके साथ मानवीय व्यवहार करने की बात किस कानून में लिखी है। उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। और पढ़ें

विज्ञापन
07:42 PM, 06-Sep-2024

Bihar News: ट्यूशन से लौट रहे छात्र की स्कूल बस की टक्कर लगने से हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Motihari News: थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि स्कूल बस की पहचान कर ली गई है। आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। और पढ़ें

06:58 PM, 06-Sep-2024

Crime: कार लूट के बाद हुई थी चालक की हत्या, वाहन बरामद; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस

Darbhanga News: सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि डीएमसीएच पहुंची मृतक की पत्नी मंजू देवी और अन्य परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए जांच तेज कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है। और पढ़ें

06:26 PM, 06-Sep-2024

Bihar News: गोपालगंज में एक अस्पताल कर्मी की संदिग्ध मौत, निजी क्लीनिक में पंखे से लटका मिला शव

Gopalganj News: गोपालगंज में एक अस्पताल कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था में निजी क्लीनिक में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु से मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

05:48 PM, 06-Sep-2024

Bihar: BJP नेता की गोली मारकर हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य को दबोचने के लिए छापामारी कर रही पुलिस

Munger News: मुंगेर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।  और पढ़ें

05:32 PM, 06-Sep-2024

Bihar News : पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जुड़ी ऐसी खूबी कि आंख के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

Bihar : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को पटना पहुंचे और आईजीआईएमएस परिसर में 188 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। और पढ़ें

05:19 PM, 06-Sep-2024

Bihar News: पटना में नकली पैकिंग कर खाद्य सामग्री बेचने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, छापामारी के बाद मालिक फरार

Patna News: पटना में पुलिस ने एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है जहां दूसरे कंपनी के ब्रांड का नकली ब्रांड का उत्पाद बनाकर तैयार जाता था। फैक्टरी मालिक के फरार होने के बाद पुलिस उसके बेटे से पूछताछ कर रही है।  और पढ़ें

04:17 PM, 06-Sep-2024

Bihar News: गोपालगंज में पकड़ी गई यूपी से बिहार ले जाई जा रही 11 कुंतल चांदी, दो तस्कर हिरासत में

Gopalganj News: कुचायकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि यूपी से बिहार में आने वाले वाहनों की तलाशी शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर की जा रही थी। जांच के दौरान बस पर सवार सीतामढ़ी के मुन्ना कुमार समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों के पास से करीब 11 कुंतल चांदी के आभूषण को बरामद किया गया है। और पढ़ें

03:31 PM, 06-Sep-2024

Bihar: मंत्री श्रवण कुमार बोले- 2025 में तेजस्वी का अता-पता नहीं होगा, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: जहानाबाद में मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा को लेकर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जिस रास्ते आए उसी रास्ते चले जाएंगे। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर पर भी चुटकी ली। और पढ़ें

03:30 PM, 06-Sep-2024

Bihar Police : नए कानून से संगीन अपराध में पहली सजा; बिहार में 67वें दिन में किस केस में आया फैसला?

Bihar : नये कानून के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान और ट्रॉयल के बाद 50 दिनों के अंदर ही अभियुक्तों को सजा सुनाई जा सकी। इसके लिए एसपी सहित इस केस से जुड़े सभी कर्मियों को डीजीपी ने सम्मानित किया है।   और पढ़ें

03:11 PM, 06-Sep-2024

Bihar News: कैमूर में बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत, पेड़ के नीचे चला रहे थे मोबाइल

Kaimur News: भगवानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आज शुक्रवार के दिन भगवानपुर थानाक्षेत्र के दो किशोरों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। दोनों शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिए गए हैं। दोनों की पहचान कर ली गई है। और पढ़ें

02:53 PM, 06-Sep-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सियार का आतंक, अब तक 12 से ज्यादा लोगों को काटकर किया घायल; ग्रामीणों में दहशत

Muzaffarpur News: स्थानीय ग्रामीण रितेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में एक जानवर ने 12 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया है। यह जानवर कुत्ते जैसा दिखता है और लगता है कि जैसे सियार है। यह कोई भेड़िया नहीं है और इसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है। और पढ़ें

02:29 PM, 06-Sep-2024

बिहार में तालिबान: बेगूसराय में दो युवकों को खूंटे में बांधकर बेरहमी से पीटा; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai News: बेगूसराय में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:10 PM, 06-Sep-2024

Pitra Paksh 2024 : जहां श्रीराम ने दिया था पिता को प्रथम पिंड, पुनपुन के उस घाट तक जाने को रेलवे ने दी सुविधा

Bihar : पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल ने अनुग्रह नारायण स्नान घाट हॉल्ट स्टेशन पर 09 जोड़ी एक्सप्रेस और 05 जोड़ी सवारी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया है। इन ट्रेनो का ठहराव 17 सितंबर से शुरू होकर 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा। और पढ़ें

01:49 PM, 06-Sep-2024

Bihar News: पटना में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव; मां की मौके पर ही मौत, बेटा घायल

Patna News: पटना के एक गांव में पानी गिरने के विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

01:01 PM, 06-Sep-2024

Online Bribe : बिहार पुलिस डायल 112 के जवानों ने ऑनलाइन लिया घूस, नवादा एसपी के आदेश पर दो जवान गिरफ्तार

Bihar Police : बिहार पुलिस के दो जवानों को निलंबित करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनों डायल 112 की ड्यूटी के नाम पर वाहन जांच के दौरान वसूली कर रहे थे। वसूली में इनकी हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि घूस का ऑनलाइन भुगतान ले लिया था। और पढ़ें

12:39 PM, 06-Sep-2024

Husband Wife: 'पापा ने मम्मी को रॉड से मार डाला'- तीन साल के बच्चे ने खोली करतूत; पूर्णिया में पत्नी की हत्या

Bihar News : पति का नाम ही जुलुम है। कविता उसका जुल्म लंबे समय से सह रही थी। बच्चे भी इस जुल्म को देखने के आदी थे। अब पति ने रॉड से मार-मार कर पत्नी की जान ले ली। इस बात का खुलासा भी तीन साल के बेटे ने अंधी नानी के सामने किया। और पढ़ें

11:24 AM, 06-Sep-2024

Bihar News : गया में दिनदहाड़े व्यवसायी के घर में डकैती, 30 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। व्यवसायी का कहना है कि सभी अपराधी हथियार के साथ अचानक घर में घुस गये और लूटकर फरार हो गये। और पढ़ें

09:24 AM, 06-Sep-2024

Dog Bite : बेगूसराय में सड़क पर घूम रहा खूंखार कुत्ता; दो पुलिसकर्मी सहित 45 को बना चुका शिकार

Bihar : शहर में आवारे कुत्तों ने दहशत मचा रखी है। एक दिन में दो पुलिसकर्मी सहित कुल 25 लोग उन कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। गनीमत है कि सदर अस्पताल में रैबीज की दवा उपलब्ध है। लोग नगर निगम के मेयर के उदासीन रवैये से क्षुब्ध हैं। और पढ़ें

09:00 AM, 06-Sep-2024

Bihar News : पेट्रोल पंप खोलकर भी कर्ज में डूबा युवक; कंपनी ने ईंधन देना किया बंद, कर्जदारों से तंग आ जान दी

Bihar : पेट्रोल पंप संचालक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें हत्या करने की वजह और  कुछ नाम लिखे हैं जिनकी वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:11 AM, 06-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : कुछ फर्जी लोगों ने बिहार के एक विश्व विद्यालय के नाम पर फर्जी  चैनल बनाया है। ऐसा कर के छात्र-छात्राओं के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। यही नहीं उन्हें गुमराह करने के लिए यूनिवर्सिटी के नोटिस को टेलीग्राम की चैनल पर भी डाल दिया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें