या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}राजस्थान के जोधपुर से पांच दिन पहले अपहृत पाकिस्तानी किशोरी को बिहार के भागलपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। किशोरी लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने परिवार के साथ जोधपुर में रह रही थी। जोधपुर पुलिस की सूचना पर भागलपुर पुलिस ने बाथ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे मुक्त कराया। अपहरण का आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। और पढ़ें
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी और गंगा किनारे 10 हजार लोगों की क्षमता वाला दीवान हॉल बनाया जाएगा। 15 जनवरी को कंगन घाट पर 1000 ड्रोन से शो होगा, जबकि 16 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर के आसपास आतिशबाजी की जाएगी।
और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर जिले को करीब 541 करोड़ रुपये की सात योजनाओं की सौगात दी। इनमें 482 करोड़ रुपये से अधिक की छह योजनाओं का उद्घाटन और 58.87 करोड़ रुपये की लागत से पताही एयरपोर्ट के पुनर्विकास एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है। और पढ़ें
दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट केंद्र में 20वीं बिहार बटालियन का 15वां स्थापना दिवस गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर वीर स्मृति स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बटालियन की स्थापना 21 नवंबर 2011 को रांची के नामकुम छावनी में हुई थी। और पढ़ें
बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारी भीड़ जुटी। लोगों का हुजूम देखकर पीएम मोदी ने मंच से कहा कि कैमरा जितनी दूर तक जा रहा है, उससे भी आगे तक भीड़ है और पूरी तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पा रही है। उन्होंने इसे बिहार के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक बताया।
और पढ़ें
वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को याद किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने बिहार के विकास के जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में एनडीए सरकार काम कर रही है। और पढ़ें
भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रखंड साधनसेवी की शिकायत पर पटना से पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
बिहार सरकार के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश में पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजगीर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। और पढ़ें
PM Modi Bihar Visit: वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की सत्ता और विकास यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनकी टीम विकास अभियान को आगे बढ़ा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सेतु को लेकर कहा कि कुछ लोग प्रोटोकॉल में नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने की बात कर रहे थे, लेकिन पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया है। और पढ़ें
सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में बाल बंगरा मोड़ के पास सिलीगुड़ी जा रही हिल क्वीन बस की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर स्वामीनाथ महतो (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने सीवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर आगजनी कर जाम लगा दिया। वे मुआवजे और बस चालक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें
वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं ने बिहार के विकास, औद्योगिक निवेश, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया। चिराग पासवान ने इसे रामविलास पासवान के सपनों से जोड़ा, जबकि निशांत कुमार ने पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।
और पढ़ें
खगौल थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये नकद और 40 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। रिटायर्ड रेलकर्मी दीप कुमार गुप्ता परिवार के साथ बेटी की रिंग सेरेमनी में शामिल होने कोलकाता गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें
पटना जिले के नौबतपुर में बिहटा-सरमेरा रोड पर गोनवां गांव के पास सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं समेत चार लोग और एम्बुलेंस चालक घायल हो गए। एम्बुलेंस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
किशनगंज में देवबंदी-बरेलवी निकाह विवाद के बाद देशभर में बहस छिड़ गई है। विवाद को शांत कराने के लिए सीमांचल के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उलेमाओं ने दोनों मस्लकों के बड़े धार्मिक विद्वानों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो साझा नहीं करने तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है।
और पढ़ें
PM Modi Bihar Visit: वैशाली की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया। नीतीश कुमार के नाम पर बने नए पुल से लेकर बिजली, सड़क और रोजगार तक कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गरीब कल्याण योजनाओं और एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। इतना ही नहीं उन्होंने जंगलराज की भी याद दिला दी। आइये जानते हैं पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा?
और पढ़ेंपटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के पियरपुरा गांव में 61 वर्षीय किसान चंद्र विजय सिंह का शव घर के पीछे खेत में मिला। वह शुक्रवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास बिजली के दो खंभे गिरे मिले हैं। पुलिस हादसे और हत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गले लगाया और उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया। पीएम ने 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। देखें तस्वीरें... और पढ़ें
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में आयोजित जनसभा में बिहार के विकास को लेकर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में घोटालों और अपराधों की चर्चा होती थी, लेकिन अब निवेश और विकास की बात हो रही है। पीएम ने दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों, 100 पीएम ई-बसों, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और गरीब कल्याण की योजनाओं का जिक्र किया। और पढ़ें
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार उनके बनाए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने गाद प्रबंधन नीति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में बिहार की भूमिका का जिक्र किया। और पढ़ें
Bihar News: हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का खाका पेश किया। उन्होंने 1200 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, एक लाख लोगों को रोजगार देने, कर्पूरी ठाकुर के नाम पर स्किल यूनिवर्सिटी बनाने और 700 स्थानों पर सरस्वती विद्या निकेतन स्थापित करने की योजना बताई। और पढ़ें
बेगूसराय के लोहियानगर झोपड़पट्टी क्षेत्र में दिनदहाड़े महुआ शराब बनाने का मामला सामने आया है। डीएम-एसपी के गुजरने वाले रास्ते के पास अवैध कारोबार की तस्वीरों ने पुलिस की निगरानी और बिहार में शराबबंदी के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए हैं। और पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नीतीश सेतु के उद्घाटन के अवसर पर पांच सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर बनाई है। इसे तैयार करने में करीब पांच घंटे लगे। और पढ़ें
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सात घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर राज्य के विकास, पलायन और बाढ़ की समस्या को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बिहार दूसरे राज्यों की तुलना में पिछड़ता जा रहा है। नीतीश सेतु के श्रेय को लेकर उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय नीतीश कुमार को मिलना चाहिए। और पढ़ें
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर की तत्कालीन सीओ नुजहत और उनके पति रैसूल इस्लाम के खिलाफ 1.24 लाख रुपये रिश्वत लेने और कथित तौर पर अवैध जमाबंदी कायम करने के आरोप में शकूराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनकौली गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से पति समेत ससुराल के सदस्य फरार हैं। और पढ़ें
नालंदा के सारे थाना क्षेत्र में बेनार मोड़ के पास अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से 17 वर्षीय इंटर के छात्र रौनक कुमार की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल अमावां गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
Bihar Weather News: बिहार में मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शनिवार को आठ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। पटना में भी सुबह से धूप नहीं निकली है। आइये जानते हैं क्या है मौसम पूर्वानुमान... और पढ़ें
पूर्णिया के कसबा-टीकापुर मार्ग पर स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क निर्माण कार्य के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में छोटू यादव (22) और मुकेश कुमार साह (23) की मौके पर मौत हो गई। दोनों एक ही स्कूटी से टीकापुर से लौट रहे थे।
बिहार के 30 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की नई दरें अधिसूचित की गई हैं। इनमें मुजफ्फरपुर का 28 किलोमीटर लंबा सरैया-मोतीपुर एसएच-86 भी शामिल है। कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर दो नवंबर को हुए पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है। हादसे में कोचिंग संचालक श्रीनिवास सिंह की मौत हुई थी और डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया लाइव के जरिए बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना का कार्यारंभ 31 जनवरी 2016 को उनके उप मुख्यमंत्री रहते हुआ था। और पढ़ें
PM Modi Bihar Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वैशाली से बिहारवासियों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं क्या-क्या आज खास हो रहा? और पढ़ें
बिहार के जहानाबाद में रतनी अंचल की सीओ नुजहत और उनके पति रैसुल इस्लाम के खिलाफ रिश्वत लेकर गैरमजरूआ जमीन की डिमांड खोलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने 1.24 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने और चिकित्सा अवकाश के दौरान डोंगल से जमीन की डिमांड कायम करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
बिहार के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह से नौ तक 1604 सीटों पर दाखिला शुरू हो गया है। छात्राएं 29 नवंबर तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रवेश परीक्षा से होगा।
बिहार के मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव के 20 वर्षीय अगस्त्या ने जेंडर ट्रांजिशन की चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपनी पहचान के अनुरूप नया जीवन शुरू किया है। बचपन से ही खुद को लड़के के रूप में महसूस करने वाले अगस्त्या की दिल्ली एम्स में टॉप सर्जरी और हिस्टेरेक्टॉमी हुई। उन्होंने समाज से ट्रांसजेंडर लोगों को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करने की अपील की है। और पढ़ें
बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा अगले साल 17 जनवरी को आयोजित होगी। इसके जरिए 1,189 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर में कुल 37 परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। और पढ़ें
पटना एम्स के सर्जरी विभाग के पूर्व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने और शादी से इन्कार करने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें