फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:12 PM, 08-Nov-2026

पीसीबी: पाकिस्तान ने माइक हेसन पर जताया भरोसा, WTC के मौजूदा चक्र के खत्म होने तक रहेंगे टेस्ट टीम के कोच

पाकिस्तान के व्हाइट बॉल हेड कोच माइक हेसन मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के अंत तक टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच बने रहेंगे। वह अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।  और पढ़ें

04:14 PM, 08-Nov-2026

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: राजस्थान की कमान संभालेंगे दीपक चाहर, मानव सुथार को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। दीपक चाहर को कप्तान और मानव सुथार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में राहुल चाहर, महिपाल लोमरोर, कार्तिक शर्मा और मुकुल चौधरी को भी जगह मिली है, जबकि चोट से उबर रहे खलील अहमद चयनित नहीं हुए हैं। राजस्थान अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई में खेलेगा।

और पढ़ें

04:07 PM, 08-Nov-2026

बिहार: ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा, पूर्णिया में नाबालिग को बेचकर कराया देह व्यापार; छह गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की एक नाबालिग बच्ची को देह व्यापार के दलदल से सकुशल मुक्त कराते हुए महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
03:29 PM, 08-Nov-2026

भारत vs न्यूजीलैंड: केएल राहुल ने जीता दिल, ग्राउंड स्टाफ की महिला सदस्य को गिफ्ट किया अवॉर्ड में मिला फोन

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' अवॉर्ड में मिले मोबाइल फोन को ग्राउंड स्टाफ की एक महिला सदस्य को गिफ्ट कर दिया। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बड़ा खिलाड़ी, उससे भी बड़ा दिल।' राहुल के इस नेक काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। और पढ़ें

02:58 PM, 08-Nov-2026

बिहार: शॉर्ट सर्किट से एक शोरूम में लगी आग, अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीझील बाजार स्थित कपड़ों के शोरूम में दीपावली के दिन आग लग गई। आग से दुकान में रखे कपड़े, कंप्यूटर और काउंटर जलकर बर्बाद हो गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। और पढ़ें

विज्ञापन
02:52 PM, 08-Nov-2026

दीपावली 2026: जय शाह, विराट कोहली और गौतम गंभीर ने दी दिवाली की बधाई, क्रिकेट जगत ने साझा किए खास संदेश

आईसीसी चेयरमैन जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर समेत क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने दिवाली 2026 के मौके पर देशवासियों और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने अपने संदेशों के जरिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

और पढ़ें

02:51 PM, 08-Nov-2026

बिहार: दीपावली पर शराब और जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, 19 नामजद समेत 12 गिरफ्तार

लखीसराय में दीपावली के दिन सुबह अवैध शराब के कारोबार और जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची टाउन थाना पुलिस की टीम पर उपद्रवी तत्वों ने हमला कर दिया। बालगुदर गांव स्थित सहनी टोला में हुई इस घटना में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 19 नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
  और पढ़ें

02:39 PM, 08-Nov-2026

बिहार: पत्नी को घर बुलाने की जिद पड़ी भारी? नालंदा में युवक की मौत से मचा हड़कंप

बिहार के नालंदा में 22 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विक्रम कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, पत्नी के मायके जाने और उसके वापस नहीं लौटने को लेकर दोनों के बीच फोन पर विवाद चल रहा था। और पढ़ें

02:32 PM, 08-Nov-2026

बिहार: दीपावली पर चप्पे-चप्पे पर नजर, 15 गश्ती दल और ड्रोन से होगी निगरानी

दीपावली सुरक्षा व्यवस्था, जिला प्रशासन, पटाखा मंडी, छाता बाजार, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 292 स्थानों पर पुलिस तैनाती, अग्निशमन यूनिट, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन निगरानी, और पढ़ें

12:40 PM, 08-Nov-2026

बिहार: खड़े हार्वेस्टर से टकराया छात्रों से भरा ऑटो, इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत; सात घायल

बिहार के जहानाबाद-गया बॉर्डर पर कंदौल गांव के पास सड़क हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। छात्रों से भरा ऑटो सड़क पर खड़े हार्वेस्टर के पिछले हिस्से से टकरा गया। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।  और पढ़ें

11:47 AM, 08-Nov-2026

बिहार: खाना खाकर घर से निकला था मजदूर, सुबह मौत की खबर आई; तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के परनामा गांव में मामूली विवाद के बाद 36 वर्षीय समंत मांझी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

10:17 AM, 08-Nov-2026

दिवाली पर पटना की हवा कैसी: राजधानी में कहां-कहां 200 के पार पहुंचा AQI, कौन सा इलाका सबसे प्रदूषित? जानिए

दीपावली के बाद पटना की हवा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। पिछले साल के आंकड़े भी डराने वाले हैं और इस बार भी कुछ इलाकों में हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, लेकिन क्या ये शहर को प्रदूषण की मार से बचा पाएंगे? जानिए पूरी रिपोर्ट। और पढ़ें

08:31 AM, 08-Nov-2026

दीपावली 2026: बिहार के इन दो गांवों में 125 साल से एक दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, जानें अनोखी परंपरा

बिहार के दरभंगा जिले के नवादा और पघारी गांवों में करीब 125 साल से दिवाली देश के अन्य हिस्सों से एक दिन पहले मनाई जाती है। नवादा में यह परंपरा मां हयहट देवू भगवती की आराधना और पंडित रत्नाकर झा की भक्ति से जुड़ी है, जबकि पघारी में कार्तिक चतुर्दशी को दीपोत्सव मनाने की परंपरा है। और पढ़ें

08:15 AM, 08-Nov-2026

दिवाली 2026: आज कितने बजे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, शुभ मुहूर्त क्या है, कौन सा खास संयोग बन रहा?

Diwali Puja Muhurat; आज देशभर में दीपावली की धूम है, लेकिन इस बार पूजा के शुभ संयोग और मुहूर्त को लेकर खास चर्चा है। घर में मां लक्ष्मी की कृपा पाने से लेकर धन-वैभव बढ़ाने तक, दीपोत्सव से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। जानिए इस बार दीपावली पर क्या है खास और किन बातों का रखना होगा ध्यान। और पढ़ें

07:50 AM, 08-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के बसघट्टा गांव में बागमती नदी की उपधारा में डूबने से 12 वर्षीय ऋषभ कुमार और 11 वर्षीय आदर्श कुमार की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलने के लिए नदी के बांध पर गए थे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें