फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:05 PM, 04-Nov-2026

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव की अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, देवघर कोषागार की अवैध निकासी पर हुई चर्चा

झारखंड हाईकोर्ट में देवघर कोषागार चारा घोटाले की सुनवाई के दौरान पूर्व उपायुक्तों की गवाहियां पेश की गईं। इनमें 1990 से 1995 के बीच अवैध निकासी, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, जांच समिति और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े तथ्य सामने आए।

 

और पढ़ें

09:13 PM, 04-Nov-2026

बिहार : पत्नी से विवाद में चर्चित IPS का 'तत्काल प्रभाव' से ट्रांसफर; चार और आईपीएस, एक BPS का तबादला

IPS Transfer News : पत्नी से विवाद के कारण चर्चित हुए भानु प्रताप सिंह सहित पांच आईपीएस और एक बीपीएस पदाधिकारी का तबादला आदेश जारी हुआ। इसमें भानु प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच किया गया है।  और पढ़ें

09:08 PM, 04-Nov-2026

बिहार: भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता पर संकट! महागठबंधन ने सभापति से की शिकायत

बिहार में निर्दलीय विधान पार्षद डॉ. राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की भाजपा सदस्यता को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। महागठबंधन ने दोनों पर भाजपा की सदस्यता लेने का आरोप लगाते हुए विधान परिषद के सभापति से उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 04-Nov-2026

बिहार: छठ पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पटना प्रशासन, लाल कपड़े से चिह्नित होंगे खतरनाक घाट

छठ महापर्व को लेकर पटना में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी के 98 घाटों पर व्यवस्था की जा रही है। डीएम, एसएसपी और नगर निगम आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और पढ़ें

08:40 PM, 04-Nov-2026

बिहार: गयाजी जंक्शन पर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; एक लाख के गहने और मोबाइल बरामद

गयाजी जंक्शन पर ट्रेन यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले गिरोह का आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पटना के सुल्तानगंज की रहने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब एक लाख रुपये के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
07:55 PM, 04-Nov-2026

बिहार: पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का अल्टीमेटम

पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्ष 2023 से लंबित चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने 24 नवंबर तक अंतिम मतदाता सूची बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकरण को सौंपने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

07:45 PM, 04-Nov-2026

बिहार: नाबालिग पर जानलेवा हमला, पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में चार पर केस

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देखकर लौट रहे एक नाबालिग पर चार अन्य नाबालिगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:46 PM, 04-Nov-2026

बिहार: 'राजद परिवारवाद और तुष्टिकरण की पार्टी', तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का तीखा तंज

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सहरसा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर अराजकता फैलाने और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। और पढ़ें

05:27 PM, 04-Nov-2026

बिहार: सीएम सम्राट पर तेजस्वी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, मंत्री संतोष सुमन ने याद दिलाया राजद का कार्यकाल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव के बयान के बाद मंत्री संतोष सुमन ने राजद के शासनकाल में अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने एनडीए को 202 सीटों का जनादेश मिलने का हवाला देकर विपक्ष को नसीहत दी।

और पढ़ें

05:21 PM, 04-Nov-2026

बिहार: मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे सरपंच, कार्यस्थलों तक जांच की मांग

किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत में मनरेगा की दर्जनों योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। सरपंच कैलाश बोसाक ने डीएम से शिकायत कर योजनाओं के अभिलेखों, मास्टर रोल, भुगतान विवरण और कार्यस्थलों की जांच की मांग की है।

और पढ़ें

05:18 PM, 04-Nov-2026

हादसा: दिल्ली में लिफ्ट से गिरकर बिहार के युवक की मौत, अगले साल होनी थी शादी, घर लौटने का टिकट भी बुक था

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित पटखौली गांव निवासी 25 वर्षीय संजय कुमार वर्मा की दिल्ली में लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। अप्रैल 2027 में उसकी शादी तय थी। हादसे के अगले दिन उसे ट्रेन से गांव लौटना था।

और पढ़ें

04:49 PM, 04-Nov-2026

बिहार: पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, नशे के आरोपियों को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप; आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

पटना के फुलवारीशरीफ में नशे के कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान पकड़े गए दो आरोपियों को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ने के मामले में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया उनकी संलिप्तता सामने आई है। और पढ़ें

04:28 PM, 04-Nov-2026

बिहार: पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी का छापा, महकमे में हड़कंप

सहरसा में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के आवास और कार्यालय पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहरसा, पटना और औरंगाबाद में एक साथ कार्रवाई की गई। और पढ़ें

03:33 PM, 04-Nov-2026

बिहार: 'भाजपा किसी राजपूत को इतना महत्व दे रही है?'- राजीव प्रताप रूडी ने गतिरोध को किया उजागर

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर की हार के बाद एनडीए में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तीन राजपूत सांसदों पर निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज की मदद करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अब बिहार में कोई राजपूत नेता के कहने पर दूसरा राजपूत प्रत्याशी अपना फैसला नहीं बदलता। और पढ़ें

03:24 PM, 04-Nov-2026

बिहार: नीतीश के सपनों को पूरा करने में जुटी सरकार, जानें सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात के बाद क्या-क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने गाद नीति, नदियों से चार लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने, औद्योगिक कॉरिडोर, विशेष ट्रेनों और अयोध्या-सीतामढ़ी रेल कनेक्टिविटी समेत बिहार के विकास से जुड़ी कई योजनाओं की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

03:03 PM, 04-Nov-2026

बिहार : जहां विस्फोट में युवक का सिर उड़ गया था, वहीं फिर PNG रिसाव, दहशत में घर छोड़ भागे लोग

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन विस्फोट की घटना के बाद बुधवार को एक बार फिर गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस की गंध फैलते ही लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। आईओसीएल के अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन की तकनीकी टेस्टिंग के दौरान रिसाव हुआ। और पढ़ें

02:19 PM, 04-Nov-2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी खोदते समय भरभराकर धंस गया टीला, तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में मातम

किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड में मिट्टी खोदने के दौरान टीला धंसने से तीन मासूम चचेरी बहनों की दबकर मौत हो गई। तीनों बच्चियां घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी लेने गई थीं। हादसे के बाद एक ही परिवार में मातम पसरा है। और पढ़ें

02:12 PM, 04-Nov-2026

बिहार: खेत देखने जा रहे किसान की हाईवा की टक्कर से मौत, मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बेढना गांव के पास हाईवा की टक्कर से साइकिल सवार 65 वर्षीय किसान उपेंद्र पांडे की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-30ए जाम कर दिया। एसडीपीओ के समझाने पर जाम हटाया गया। और पढ़ें

02:00 PM, 04-Nov-2026

बिहार सड़क हादसा: बुलेट-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, एक किशोर ने मौके पर तोड़ा दम; दूसरे की अस्पताल में मौत

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में खाजेपुर पुल के समीप तेज रफ्तार पिकअप और बुलेट मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। और पढ़ें

01:02 PM, 04-Nov-2026

बिहार न्यूज: टूरिस्ट वीजा पर आए, फिर कहां गए 179 पाकिस्तानी नागरिक? शिक्षा मंत्री ने उठाए सवाल

बिहार के गोपालगंज में पाकिस्तान के रावलपिंडी से आए 179 नागरिकों को लेकर सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दावा किया है कि ये नागरिक टूरिस्ट वीजा पर गोपालगंज आए थे, लेकिन उनके पाकिस्तान वापस लौटने का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। और पढ़ें

12:18 PM, 04-Nov-2026

मधुबनी फायरिंग केस: एएसआई पर हत्या का केस, गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित; 25 हजार का इनाम घोषित

बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित बलिराजगढ़ की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। संबंधित एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ बाबूबरही थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। और पढ़ें

12:17 PM, 04-Nov-2026

बिहार: नीतीश कमार से मिलने क्यों पहुंचे सम्राट चौधरी, बताया किनके सहयोग से बिहार को बनाएंगे विकसित?

बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद सीएम सम्राट चौधरी आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। एक दिन बाद जनता दल यूनाईटेड की बैठक है। ऐसे में यह मुलाकात सियासी गलियारे में काफी चर्चा में है। नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा? वो भी जानिए और पढ़ें

12:03 PM, 04-Nov-2026

बिहार : सुखी वैवाहिक जीवन के नाम 30 बैंक खातों में डेढ़ करोड़ डाले! क्या हुआ, जो 1930 बना सहारा?

Bihar News : न भौतिक साक्षात्कार और न वीडियो कॉल। लेकिन, भरोसा 100 प्रतिशत। सुखमय वैवाहिक जीवन का सपना दिखाने वाली ने युवक से 30 बैंक खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए डलवा लिए। फिर ऐसा घुमाया कि 1930 का सहारा लेना ही विकल्प बचा। और पढ़ें

11:46 AM, 04-Nov-2026

बिहार में अगले चार दिन सुबह छाएगा कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान; पटना में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कुछ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। जानिए अगले चार दिनों तक कहां का मौसम कैसा रहेगा? और पढ़ें

11:33 AM, 04-Nov-2026

छठ पूजा : लोक आस्था का महापर्व कौन मनाते हैं क्यों? तर्क के साथ आस्था और इससे जुड़ी कहानियां पढ़िए

Chhath Puja 2026 : इसे लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है। इसके पीछे तर्क है। छठ कौन मनाएगा और क्यों, सभी के पीछे निजी तर्क होता है। इस आस्था और इससे जुड़ी कहानियां भी इस समय जाननी चाहिए। और पढ़ें

11:27 AM, 04-Nov-2026

पटना में आज: गन्ना नर्सरी और गुड़ संयंत्र का होगा शुभारंभ, सीएम सम्राट देंगे अधिवक्ताओं को खास तोहफा

पटना में आज राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों की हलचल रहेगी। गन्ना उद्योग विभाग नौबतपुर में गन्ना नर्सरी, यंत्रिकरण बैंक और गुड़ संयंत्र की शुरुआत करेगा। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना हाईकोर्ट परिसर में नव-नामांकित अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा एमएलसी चुनाव और निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता का मुद्दा भी उठेगा। जानिए आज पटना में कहां-कहां होंगे प्रमुख कार्यक्रम... और पढ़ें

09:14 AM, 04-Nov-2026

बिहार: एक प्रसव, तीन किलकारियां! छपरा सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, पहले हो चुका था ऑपरेशन

बिहार के छपरा सदर अस्पताल में सारण जिले के मशरक प्रखंड की निशा कुमारी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह है कि महिला का पहले सिजेरियन प्रसव हो चुका था, लेकिन इस बार चिकित्सकों की निगरानी में सामान्य प्रसव कराया गया। और पढ़ें

08:48 AM, 04-Nov-2026

बिहार न्यूज: एक बाइक, पांच दोस्त और मौत का सफर! डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन किशोरों की दर्दनाक मौत

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एनएच पर पिलर संख्या 51 के पास हुआ, जहां सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। और पढ़ें

07:58 AM, 04-Nov-2026

बिहार: चाय दुकान पर विवाद के बाद घर पर चढ़कर फायरिंग, दो राउंड चलीं गोलियां; एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में चाय दुकान पर हुए विवाद के बाद चार आरोपियों ने अनिल कुमार राय के घर पर चढ़कर फायरिंग की। बदमाशों ने दो राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान घर में मौजूद एक महिला बाल-बाल बच गई। और पढ़ें

07:54 AM, 04-Nov-2026

बिहार: राजगीर महोत्सव 26 से 28 नवंबर तक, 7 दिन चलेगा ग्राम श्री मेला; मल्टीमीडिया स्क्रीन पर दिखेंगे कार्यक्रम

नालंदा के राजगीर में 26 से 28 नवंबर तक राजगीर महोत्सव 2026 का आयोजन होगा। दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर मल्टीमीडिया स्क्रीन लगाई जाएंगी। महोत्सव में टांगा रेस, घुड़सवारी दौड़ और महिला एवं पुरुष वर्ग की दंगल प्रतियोगिता आकर्षण रहेंगी। और पढ़ें

06:31 AM, 04-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सूचना आयोग को क्रियाशील बनाने और मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में हो रही देरी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी होगी। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें