08:16 AM, 02-Nov-2026
बिहार: पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, रोज 110 दस्तावेजों का डिजिटल निबंधन; क्यूआर कोड से मिलेगी कॉपी
नालंदा जिले में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था को लोग तेजी से अपना रहे हैं। बिहारशरीफ, हिलसा और राजगीर निबंधन कार्यालयों में रोजाना औसतन 110 दस्तावेजों का डिजिटल निबंधन हो रहा है। रजिस्ट्री के बाद खरीदार को मूल दस्तावेज के साथ एसएमएस और व्हाट्सएप पर सुरक्षित पीडीएफ कॉपी भी मिल रही है। क्यूआर कोड स्कैन कर भविष्य में भी दस्तावेज डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकेगा। और पढ़ें