07:45 AM, 01-Nov-2026
घर तो पहुंच गए, अब वापसी की टेंशन: छठ के बाद ट्रेनें फुल, विमान किराया दोगुना; परदेसियों की बढ़ी मुश्किलें
छठ महापर्व के बाद काम पर लौटने वाले प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 17 से 22 नवंबर के बीच दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब जाने वाली कई नियमित ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग लिस्ट की स्थिति है। श्रमजीवी, मगध, अजीमाबाद और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें