फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:59 AM, 10-Oct-2026

बिहार: घी खाने वाले सावधान! भागलपुर के पीरपैंती में नकली घी बनाने का मामला, पुलिस को देखते ही फरार हुआ आरोपी

भागलपुर जिले के पीरपैंती में एक कमरे में कथित तौर पर नकली घी बनाए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर घी बनाने वाला व्यक्ति फरार हो गया। और पढ़ें

10:57 AM, 10-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय में पिता-पुत्र के घर से चार हथियार और 32 कारतूस बरामद, पुलिस की छापेमारी में दोनों गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त नगर पोखरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूलन सिंह और शिवम कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें

10:45 AM, 10-Oct-2026

बिहार: वर्दी का सपना अधूरा! गंगा में लापता दो युवकों के नहीं मिले शव, पुतले बनाकर किया अंतिम संस्कार

बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड स्थित सिमरिया भोला घाट पर दो अक्टूबर को गंगा में डूबे गढ़हरा निवासी अंकित कुमार (20) और शिवम कुमार (19) का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। दोनों युवक सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने लगातार तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। और पढ़ें

विज्ञापन
10:36 AM, 10-Oct-2026

बिहार: गंगा का रौद्र रूप! राघोपुर में बजरंगबली मंदिर समेत 5 घर नदी में समाए, 150 मीटर तक भीषण कटाव से दहशत

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर में गंगा का कटाव खतरनाक रूप ले चुका है। करीब 150 मीटर के दायरे में हुए भीषण कटाव के कारण बाबा बजरंगबली मंदिर और पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता देवी के घर समेत पांच घर नदी में समा गए। और पढ़ें

10:32 AM, 10-Oct-2026

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: पत्नी से मिलने जा रहे युवक की मौत, ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर में एनएच-28 पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:55 AM, 10-Oct-2026

बिहार: इस शहर में सड़क पर मिले धार्मिक पुस्तक के फटे पन्ने: गुस्साए लोगों की जुटी भीड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

मुजफ्फरपुर के कल्याणी रोड पर धार्मिक पुस्तक के फटे पन्ने मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने एक युवक पर पन्ने फाड़कर फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और युवक को हिरासत में लिया।

 

और पढ़ें

07:39 AM, 10-Oct-2026

बिहार: सोनपुर मेले से दो दिन पहले पूरी होंगी सभी तैयारियां, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिया कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की सभी तैयारियां उद्घाटन से कम से कम दो दिन पहले पूरी हों। सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, पुलिस आवासन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खाद्य सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।

और पढ़ें

07:23 AM, 10-Oct-2026

खतरनाक खाना : पटना के बड़े होटलों की करतूत डरा रही; सरकारी जांच में ब्रेड से चिकन-मटन तक खराब मिले

पटना के पांच प्रमुख होटलों में खाद्य संरक्षा टीम के औचक निरीक्षण में स्वच्छता, भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियां मिलीं। एक्सपायरी सामग्री नष्ट कराई गई, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और 14 दिनों में सुधार के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

07:16 AM, 10-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर में 70 डिसमिल पुश्तैनी जमीन के कथित फर्जी दाखिल-खारिज मामले में निलंबित सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण कुमार गिरफ्तार किए गए। प्राथमिकी में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू समेत नौ लोगों पर साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें