फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:06 AM, 09-Oct-2026

बिहार: सीमित संसाधन, बड़ा सपना! सारण के बॉबी ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य, बढ़ाया मान

बिहार के सारण जिले के काजीपुर गांव निवासी बॉबी कुमार ने एशियन गेम्स की सेपक टकरा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनकर राज्य का मान बढ़ाया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में उनकी अहम भूमिका रही। और पढ़ें

08:00 AM, 09-Oct-2026

बिहार: राजगीर में नो प्लास्टिक जोन का असर, 55 पर्यटकों पर जुर्माना; विश्व शांति स्तूप परिसर में कचरा घटा

बिहार के राजगीर वन्यजीव अभयारण्य और विश्व शांति स्तूप परिसर को स्वच्छ रखने के लिए वन विभाग की ओर से 2 अक्टूबर से लागू किए गए ‘नो प्लास्टिक जोन’ अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान के पहले सप्ताह में पर्यटक मार्गों और स्तूप परिसर में प्लास्टिक कचरे में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 पर्यटकों पर जुर्माना लगाया गया है। और पढ़ें

07:54 AM, 09-Oct-2026

बिहार: 7,348 स्टाफ नर्सों की हुई पदस्थापना, सरकारी अस्पतालों में दूर होगी कर्मचारियों की कमी

बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की अनुशंसा पर चयनित 7,348 स्टाफ नर्सों की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापना कर दी है। इनमें 4,888 महिला और 2,460 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
07:50 AM, 09-Oct-2026

बिहार क्राइम: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में मिला शव; पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत महमदपुर गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता सरिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में अलमारी के पास मिला। सरिता की शादी करीब छह महीने पहले नीरज कुमार से हुई थी। और पढ़ें

07:47 AM, 09-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार में कथित तस्कर सिंडिकेट से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस, एसएसबी और अन्य टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। कुख्यात हीरा महासेठ उर्फ चाची के कई ठिकानों पर छापेमारी कर एक दुकान और कई गोदामों को सील किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें