फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:54 AM, 06-Oct-2026

बिहार न्यूज: ट्यूशन से लौटे तीन किशोर तालाब में नहाने उतरे, दो की डूबने से मौत; तीसरे की तलाश जारी

सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में ट्यूशन से लौट रहे तीन किशोर तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी साइकिल, बैग और कपड़ों से हुई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद 14 वर्षीय दिव्यांशु कुमार और 12 वर्षीय अंश कुमार के शव बरामद कर लिए, जबकि 12 वर्षीय नवनीत कुमार की तलाश जारी रही। और पढ़ें

09:29 AM, 06-Oct-2026

हनीट्रैप: सैन्य गतिविधियों को पाकिस्तान से साझा कर रहे थे बिहार के दो लोग; संविदा सैनिक से कैसे ले रहा था मदद?

मोतिहारी निवासी अभिषेक कुमार सिंह को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में असम पुलिस की एसटीएफ ने गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। सेना की गजराज इंटेलिजेंस यूनिट और केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट पर हुई कार्रवाई में उसके पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है। और पढ़ें

09:18 AM, 06-Oct-2026

‘प्रकृति को चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनाते?’ साइकिल यात्रा से अनिल जोशी का बड़ा सवाल

‘प्रकृति को चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बनाते?’ साइकिल यात्रा से अनिल जोशी का बड़ा सवाल और पढ़ें

विज्ञापन
08:41 AM, 06-Oct-2026

बिहार विश्वविद्यालय: खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन का रास्ता साफ, आज से शुरू आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार के विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर स्पॉट राउंड दाखिले के लिए आज से आवेदन शुरू होंगे। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन कर चुके लेकिन दाखिला न पाने वाले विद्यार्थी भी बिना अतिरिक्त शुल्क आवेदन कर सकते हैं। अक्तूबर में पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। और पढ़ें

08:22 AM, 06-Oct-2026

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर, बाईपास का करेंगे लोकार्पण; युवा संवाद में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पहली बार रोहतास के दौरे पर पहुंचेंगे। वह जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और सासाराम में बेदा बस स्टैंड से मोकर तक 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास का लोकार्पण करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
07:37 AM, 06-Oct-2026

बिहार: साइकिल के पैडल से गूंज रहा प्रकृति बचाने का संदेश, अनिल जोशी बोले- प्रकृति को चुनावी मुद्दा क्यों नहीं?

पद्मभूषण पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की ‘प्रकृति पथ’ साइकिल यात्रा नेपाल के जनकपुरधाम से शुरू होकर बिहार पहुंची है। करीब तीन हजार किलोमीटर और 52 दिनों के इस अभियान में जल, जंगल, जमीन, नदी, मिट्टी और जैव विविधता के संरक्षण को लेकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। और पढ़ें

07:32 AM, 06-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बेगूसराय में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने जन सुराज की सदस्यता लेने के 24 घंटे बाद अपना फैसला बदल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही रहेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें