फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:54 AM, 05-Oct-2026

बिहार के बक्सर में सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई टूरिस्ट बस; चालक समेत 23 घायल; पिंडदान करके आ रहे थे

बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर सोमवार अहले सुबह केरल के यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 23 यात्री घायल हो गए। चार यात्रियों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

09:10 AM, 05-Oct-2026

बिहार में बाढ़: यहां थानाध्यक्ष पर कार्रवाई; राहत सामग्री लेने वालों को संभालने के लिए पिस्टल निकाली थी

सारण के मकेर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान थानाध्यक्ष संग्राम सिंह का कथित तौर पर पिस्टल दिखाते हुए फोटो वायरल होने के बाद एसएसपी रौशन कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया। चित्र में थानाध्यक्ष भीड़ की ओर पिस्टल करते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

08:23 AM, 05-Oct-2026

बिहार: संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पत्नी और बेटा फरार; दो पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय वीरेंद्र राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने पड़ोसियों पर पिटाई का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:14 AM, 05-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र स्थित संत कारू बाबा मंदिर में न्यास समिति और चढ़ावे के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक ग्रामीण घायल हुआ, जबकि मारपीट में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। पुलिस ने महंत निरंजन यादव को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें