या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}मधुबनी पुलिस ने बाबूबरही लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2.36 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल, तीन देसी कट्टे, 28 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, दो लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग की कमिश्निंग की गई। वहीं, रेल संरक्षा आयुक्त ने राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल और दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण शुरू किया।
और पढ़ेंशेखपुरा के पचना गांव में शनिवार शाम बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक ब्रजनंदन मालाकर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की और बंदूक के कुंदे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। और पढ़ें
गोपालगंज के बरईपट्टी गांव के पास शनिवार को जितिया पर्व पर दाहा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 13 वर्षीय आदित्य कुमार और 12 वर्षीय सागर कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और पढ़ें
लखीसराय के बालगुदर के पास नामजद अभियुक्त का पीछा कर रही बड़हिया थाना पुलिस की गश्ती वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एसआई एके श्रीवास्तव, चालक ललन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। और पढ़ें
बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्यभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। पटना में शिवा छप्पन भोग से मिठाइयों के नमूने लिए गए, जबकि पूर्णिया में बिना लाइसेंस संचालित दो दुकानें सील की गईं। कई जिलों में कमियां मिलने पर निर्देश दिए गए।
और पढ़ेंबक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह को संसद की वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सांसद ने किसानों, व्यापारियों, युवाओं और उद्यमियों से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता से उठाने की बात कही।
उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान के गया सेंट्रल जेल में बंद होने की जानकारी प्रयागराज पुलिस को मिली। यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड चाहती है, जबकि परिवार और वकील ने उसकी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के अप्सरा मार्केट में Apple कंपनी की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने कई दुकानों में छापेमारी कर डुप्लीकेट चार्जर, केबल, बैक पैनल और कवर समेत सामान जब्त किया। पुलिस अब डुप्लीकेट सामान के स्रोत और कारोबार में शामिल दुकानदारों की जानकारी जुटा रही है। और पढ़ें
मधुबनी की बासोपट्टी थाना पुलिस ने दो वर्षों से लापता जमुई जिले के युवक को जयनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने उसकी देखभाल कर परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। और पढ़ें
हसपुरा-देवकुंड सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8,120 रुपये नकद और दो मोबाइल भी बरामद किए। तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
बिहार में बाढ़ से फसल गंवा चुके किसानों को दुर्गा पूजा से पहले मुआवजा देने की तैयारी है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने फसल क्षति का सर्वे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 18 जिलों में प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है।
समस्तीपुर के रोसड़ा में बाइक सवार दो बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान से करीब 20 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए। एक बदमाश बच्चे का झाला दिखाने के बहाने दुकान में घुसा और बाक्स लेकर भागा। विरोध पर हथियार दिखाकर धमकाया।
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में नवविवाहिता पानो देवी की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने 13 माह बाद पति अमित सहनी को गिरफ्तार किया है। सास-ससुर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका और मौत की वजह की जांच कर रही है।
रक्सौल में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मैत्री पुल के पास ई-रिक्शा से जा रहे नेपाली नागरिक अमर चौधरी को 11.246 किलोग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी प्लास्टिक के बोरे में रखे 22 पैकेटों से हुई।
बेतिया के मझौलिया अंचल कार्यालय के लिपिक रविभूषण प्रसाद श्रीवास्तव को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 10 हजार रुपये के कथित लेन-देन की बातचीत सुनाई देने का दावा है। प्रशासन ने जांच शुरू की है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड के मुख्य शूटर राजा सिंह ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 26 सितंबर को उसके घर पर इश्तहार चस्पा कर कुर्की की चेतावनी दी गई थी। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। और पढ़ें
दानापुर पुलिस ने सगुना मोड़ और गोला रोड के दो होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में केन्याई महिला समेत तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने दो होटल प्रबंधकों को गिरफ्तार कर मोबाइल और रजिस्टर जब्त किए। और पढ़ें
बक्सर के रामरेखा घाट पर जितिया पर्व के अवसर पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्य और गंगा की पूजा की। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग, पुलिस और एसडीआरएफ की तैनाती की। और पढ़ें
भागलपुर के फतेहपुर स्थित भोला स्थान के पास खेलने के दौरान बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु फटने से दो बच्चे घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, बच्चों को मिट्टी में खेलते समय ऐसी वस्तुएं मिली थीं। पुलिस ने दोनों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। और पढ़ें
BIADA ने 12 औद्योगिक इकाइयों के लिए 9.14 एकड़ भूमि और प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने को मंजूरी दी है। 132.60 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से पटना समेत नौ जिलों में करीब 2,500 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
पूर्णिया के बनमनखी में 30 पीडीएस दुकानों के लाइसेंस आवंटन में कथित उगाही और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच के बाद प्रधान लिपिक अभिषेक कुमार राय, नाजिर कन्हैया झा और अमरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार किए गए हैं। फर्जी डिग्री से अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने का आरोप है।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा गांव में सरकारी स्कूल के पीछे बगीचे के खड्डे से नर कंकाल मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू किया है। कंकाल की पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई के चकाई स्थित निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्च 2027 तक प्लांट चालू करने की बात कही। साथ ही चकाई को स्टील हब के रूप में विकसित करने की योजना पर जल्द काम शुरू होने की जानकारी दी। और पढ़ें
भागलपुर के सन्हौला में गेरुआ नदी में नहाने गई 13 वर्षीय छात्रा ममता कुमारी तेज धार में बहकर लापता हो गई। ग्रामीणों, आपदा मित्रों और एसडीआरएफ ने करीब सात घंटे तलाश की, लेकिन अंधेरा होने तक शव बरामद नहीं हो सका।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के साहेबगंज में 60 वर्षीय सुदामा देवी का शव कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। भाई ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद के चलते जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
दरभंगा के किरतपुर प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। भवन का एक पिलर ध्वस्त होने के बाद बेंच-डेस्क और ईंटों के सहारे छत का भार रोका गया है। स्कूल में 191 बच्चे नामांकित हैं, जबकि भवन में जगह की भी भारी कमी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज की छात्राओं को स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार के पास सड़क जाम कर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। और पढ़ें
MLC Bihar Election: जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक आनंद सिंह बार-बार कह रहे हैं कि स्नातक या शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन कोई पार्टी का चुनाव नहीं है। लेकिन, उनकी पार्टी नहीं अब जवाब दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अनंत सिंह के धुर विरोधी नीरज कुमार समेत तमाम प्रत्याशियों को खुद चुनाव का चिन्ह दिया। और पढ़ें
Election Commission : मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी SIR में गलत तो हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त के स्तर से हुआ या नहीं, यह जांच अपनी जगह। 'अमर उजाला' ऐसा प्रमाण सामने ला रहा है कि गलती स्वीकार करना मजबूरी होगी। और पढ़ें
सीतामढ़ी के बैरगनिया में खेत में अवैध रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
सारण में बाढ़ प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों से एयर ड्रॉपिंग की जा रही है। अब तक 15 उड़ानों के जरिए 5,600 से अधिक ड्राई राशन पैकेट और 28 टन से अधिक खाद्य सामग्री गिराई जा चुकी है। और पढ़ें
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुकाबला बहुकोणीय होता जा रहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह, जन सुराज के श्याम नंदन यादव और अन्य प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। और पढ़ें
वैशाली के राघोपुर प्रखंड में गंगा और गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कई गांवों, सड़कों, बाजारों और जुड़ावनपुर थाना परिसर में पानी भर गया है। वहीं, 40 स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है। और पढ़ें
वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने और चाची पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाची को पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र में ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान चाचा-भतीजे के रूप में हुई है। और पढ़ें
कार के अंदर मिला रिटायर्ड इंजीनियर का शव और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज छात्रावास में सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे आईसीयू के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है। और पढ़ें
पटना MLC चुनाव से पहले JDU में घमासान, अनंत सिंह के विरोध से बढ़ी नीरज कुमार की मुश्किलें और पढ़ें
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी के जन्मदिन को पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का फैसला किया। बिहार सरकार के मंत्री और हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। और पढ़ें
गंडक का पानी नए इलाकों में फैला, 28 जगहों पर गंभीर बाढ़ और पढ़ें
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे का शव शनिवार सुबह गाछी से बरामद हुआ। बच्चा शुक्रवार रात से लापता था। परिजनों के अनुसार शव पर चोट और कट के निशान मिले हैं और आंख के पास भी चोट बताई गई है, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में गंडक नदी की बाढ़ का असर सरैया प्रखंड के रेवा इलाके तक पहुंच गया है। बाढ़ का पानी मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर आने और तेज बहाव के कारण जिला प्रशासन ने अम्बारा चौक के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया है। और पढ़ें
शराब लदा मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लूटने के लिए उमड़ी भीड़ बिहार में शराबबंदी के बीच अररिया में सड़क पर दिखा अजीब नजारा, चालक-खलासी फरार, पुलिस ने बची शराब जब्त की और पढ़ें
Patna Crime News: पटना में एक कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर की लाश मिली है। वह रांची से आए थे। कार के पास एक बंदूक भी मिली है। पटना पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें