या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}पूर्णिया के गुलाबबाग में तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आने से टोटो चालक सत्यनारायण शर्मा उर्फ सत्तो शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगा दी। और पढ़ें
सारण के अमनौर प्रखंड में बाढ़ राहत अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परशुरामपुर गांव में हेलिकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री सिर पर गिरने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में दो वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मासूम की चाची ने पारिवारिक विवाद और प्रतिशोध की भावना में उसे नहर में फेंक दिया था। और पढ़ें
गांधी जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्णय के तहत बक्सर की केंद्रीय कारा और मुक्त कारागार में बंद सात सजायाफ्ता बंदियों को परिहार का लाभ देते हुए कारामुक्त किया जा रहा है। इनमें केंद्रीय कारा के चार और मुक्त कारागार के तीन बंदी शामिल हैं। और पढ़ें
वैशाली के तीसीऔता थाना क्षेत्र में महुआ-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और सीएनजी टेंपो की टक्कर में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
किशनगंज जिले में रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पांच नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इनमें एक आरओबी किशनगंज शहर, दो ठाकुरगंज और दो पोठिया प्रखंड में बनाए जाएंगे। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की तैयारी है। और पढ़ें
इन स्पेशल ट्रेनों से दिल्ली को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा। विशेष ट्रेनों के संचालन से पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के रेवा घाट स्थित जंगली माई स्थान मंदिर के पास बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
दुर्गापूजा, दिवाली और छठ को लेकर दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। नियमित ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं और कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। और पढ़ें
बिहार में एसआईआर को लेकर सियासी घमासन जारी है। गांधी जयंती पर पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया। दीपंकर भट्टाचार्य ने एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आइये जानते हैं किसने-क्या कहा? और पढ़ें
गोपालगंज के रामनगर बांध के पास नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 10 वर्षीय शिवम कुमार की मौत हो गई। शिवम दोस्तों के साथ बांध के पास नहाने गया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। और पढ़ें
पटना के बाढ़ अनुमंडल में जिउतिया पर्व के नहाय-खाय के दिन गंगा में स्नान करने गया 14 वर्षीय किशोर डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें
सारण के तरैया में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच रिंग बांध टूट गया। बांध टूटते ही राजधानी, आकूचक, चंचलिया और भलुआ समेत कई गांवों के निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में जिउतिया पर्व के दौरान पोखरे में स्नान करने गईं चार नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में चारों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर में पुलिस ने सीएसपी की आड़ में नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले का खुलासा किया है। छापेमारी में लैपटॉप, फिंगर और आई स्कैनर समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं। और पढ़ें
बक्सर के खलासी मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित मांस की बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित मांस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। फिलहाल जब्त सामानों की सूची तैयार की जा रही है। और पढ़ें
गयाजी के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में ऑनलाइन पिंडदान का अनोखा मामला सामने आया है। विदेश में रह रहे अजय गुप्ता वीडियो कॉल के जरिए फल्गु नदी के देवघाट पर हुए पिंडदान से जुड़े रहे। पुरोहित ने उनके नाम और गोत्र के आधार पर प्रतिनिधि के माध्यम से पितृ कर्म की प्रक्रिया पूरी कराई। और पढ़ें
गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के शीतलपुर में रिंग बांध टूटने के मामले में जल संसाधन विभाग ने तीन अभियंताओं पर कार्रवाई की है। दो अभियंताओं को मुख्यालय से संबद्ध किया गया, जबकि एक को भोरे सिंचाई विभाग स्थानांतरित किया गया है। और पढ़ें
20 साल पहले शुरू हुई जीविका से बिहार की 1.81 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। भोजपुर की रीता देवी की कहानी बताती है कि कैसे अवसर और हौसले ने ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर बदल दी। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
वैशाली के बलवा कुंवारी गांव में भोज में जाने के दौरान एक युवक को बुलाकर गोली मार दी गई। फायरिंग में पीयूष को तीन गोलियां लगीं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हाजीपुर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। और पढ़ें
राजगीर में 364 करोड़ रुपये की लागत से 7.40 किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 43.40 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सड़क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुंड क्षेत्र को एनएच-82 से जोड़ेगी। वहीं, नेकपुर के पास नया रेलवे ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। और पढ़ें
गयाजी के पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध के साथ मानव सेवा की मिसाल भी देखने को मिल रही है। पंजाब के बठिंडा की विष्णुपद सेवा संघ सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे नि:शुल्क लंगर में रोजाना चार से पांच हजार श्रद्धालु भोजन करते हैं। पूरे मेले में करीब 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं को लंगर का लाभ मिलने का अनुमान है।
और पढ़ेंसहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों की समीक्षा में सख्ती दिखाई। एनपीए, माइक्रो एटीएम, ऋण वितरण में गड़बड़ी पर प्रबंध निदेशकों की जवाबदेही तय होगी। वहीं, भागलपुर में 99.8% और तिरहुत में 99.64% धान की खरीद हुई है। और पढ़ें
कांटी के एनटीपीसी चौक पर सड़क अलाइनमेंट के बीच मंदिर होने से फ्लाइओवर, सर्विस लेन और नाला निर्माण का काम प्रभावित हो गया है। नवंबर तक परियोजना पूरी करने की समय-सीमा को देखते हुए एनएचएआई ने मंदिर स्थानांतरण के लिए जिला प्रशासन से दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की मांग की है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर नगर थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने और गलत दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिक का पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मोतीझील के साइबर कैफे से लैपटॉप, यूआईडीएआई मशीन, फिंगर और आई स्कैनर, क्लोन थंब इंप्रेशन तथा आठ मूल आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
चारा घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दीपेश चांडक से करीब 29 साल पहले जब्त 1 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये झारखंड सरकार के खाते में जमा कराने का आदेश दिया है। और पढ़ें
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के एक दल के दो बड़े नेताओं के बीच घमासान जारी है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के दो बड़े दल आपस में भिड़ चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में जो दरार आई थी, वह अब खाई में तब्दील होती दिख रही है। विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने राजद के ही खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक स्थित होटल में 30 वर्षीय निगम कुमारी की फंदे से लटकी लाश मिलने के मामले में कई नए तथ्य सामने आए हैं। निगम 2022 से पति से अलग रह रही थी और 18 सितंबर को अपने भैसुर प्रभात कुमार से शादी करने की बात सामने आई है। और पढ़ें
किशनगंज के बहादुरगंज निवासी युवक ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल स्थित ससुराल में उसे जंजीर से बांधकर मारपीट की गई। मां की सूचना पर पूर्व विधायक ने एसपी को जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर बहादुरगंज और इस्लामपुर पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया। और पढ़ें
पावापुरी स्थित बीमिम्स में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय बायोकेमिस्ट्री सम्मेलन ‘एम्बकॉन-2026’ शुरू होगा। देशभर से विशेषज्ञ, चिकित्सक और शोधकर्ता इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन में आधुनिक डायग्नोस्टिक्स, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रयोगशाला प्रबंधन और चिकित्सा अनुसंधान के नए पहलुओं पर चर्चा होगी।
और पढ़ें