फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:33 PM, 24-Sep-2026

‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देता’: चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकेश सहनी ने दिया विवादित बयान

सहनी ने 24 सितंबर को बातचीत में अपने पहले दिए बयान को दोहराते हुए कहा कि संविधान एक हत्या की अनुमति देता तो वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते। उन्होंने चुनाव आयोग पर चुनावी प्रक्रिया में पक्षपात के आरोप भी लगाए।

और पढ़ें

07:49 PM, 24-Sep-2026

'सरकार का चरित्र नहीं बदलेगा तो अपराधमुक्त बिहार की बात बेमानी',: समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी पर बोले पीके

समस्तीपुर में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के वीडियो के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराध नहीं रुकेगा। सरकार की कार्यशैली, पुलिसिंग व्यवस्था और जवाबदेही में बदलाव जरूरी है।

 

और पढ़ें

07:25 PM, 24-Sep-2026

बिहार: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सुगबुगाहट तेज, 29 सितंबर से शुरू होगा नामांकन; इस दिन मतदान

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 23 अक्टूबर को 98 मतदान केंद्रों पर 10,743 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे। 7 अक्टूबर को संवीक्षा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
07:20 PM, 24-Sep-2026

बिहार: सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में 15 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा

सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी विभाग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र से खरीदी वैगनआर का बिहार नंबर कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत पर ट्रैप की कार्रवाई हुई।

और पढ़ें

07:16 PM, 24-Sep-2026

बिहार: आकाश कुमार को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का निष्कासन आदेश रद्द

पटना हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के छात्र आकाश कुमार के निष्कासन आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कार्रवाई को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ बताया और अनिश्चित निष्कासन को छात्र के लिए ‘शैक्षणिक मौत’ जैसी स्थिति बताया।

और पढ़ें

विज्ञापन
06:31 PM, 24-Sep-2026

बिहार में युवक-युवती से फिर बदसलूकी?: 16 घंटे के बाद समस्तीपुर से सामने आया एक और वीडियो, भीड़ ने चौतरफा घेरा

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में युवक-युवती से भीड़ द्वारा कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। 16 घंटे में ऐसी दूसरी घटना सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:16 PM, 24-Sep-2026

बिहार न्यूज: एडीईओ परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में हुई पेशी

मुंगेर में ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में फरार मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को EOU ने पटना से गिरफ्तार किया। आरोपी पर अभ्यर्थियों से 15 से 20 लाख रुपये लेकर पास कराने का आरोप है। मामले में पहले 22 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

और पढ़ें

06:12 PM, 24-Sep-2026

बिहार: बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार, पिकअप ने रौंदा; दो युवकों की मौत, एक घायल

दरभंगा-बिरौल स्टेट हाईवे-56 पर भरत चौक के पास बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में गोविंद और अंगद की मौत हो गई, जबकि विकास घायल है।

 

और पढ़ें

06:08 PM, 24-Sep-2026

'चार गिरफ्तारियों से बात खत्म नहीं, हर संलिप्त व्यक्ति पर हो सख्त कार्रवाई': समस्तीपुर कांड पर चिराग का बयान

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में युवती से सरेराह बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

06:02 PM, 24-Sep-2026

बिहार: जेल की दीवार फांदकर भागा कैदी, मंदिर से पकड़ा गया; अस्पताल में पुलिस जवान के मोबाइल देने का आरोप

दरभंगा मंडल कारा से सीढ़ी के सहारे फरार होने की कोशिश करने वाले कैदी मोहम्मद फरमान साह को पुलिस ने पकड़ लिया। पैर में फ्रैक्चर के बाद डीएमसीएच में भर्ती कैदी को जवान द्वारा मोबाइल देने का वीडियो वायरल हुआ है। और पढ़ें

05:57 PM, 24-Sep-2026

बिहार: दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच में देरी, एससी-एसटी कोर्ट ने थानाध्यक्ष और आईओ को भेजा शो-कॉज नोटिस

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज होने के चार दिन बाद मेडिकल जांच कराए जाने पर विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने नाराजगी जताई। न्यायाधीश अजय कुमार मल्ल ने थानाध्यक्ष और आईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। और पढ़ें

05:53 PM, 24-Sep-2026

बिहार: मधुबनी में नाबालिग का जंगल में मिला शव, मुंह में कपड़ा मिलने की बात से हत्या की आशंका; सनसनी

मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में घर के समीप जंगल की झाड़ी से 17 वर्षीय रोशनी खातून का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

 

और पढ़ें

04:46 PM, 24-Sep-2026

बिहार: बेगूसराय में मां-बेटी की मौत से मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी का जिक्र

बेगूसराय के सुग्गा गांव में 25 वर्षीय महिला अनामिका कुमारी और उसकी पांच वर्षीय बेटी पीहू की मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी का उल्लेख है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

04:41 PM, 24-Sep-2026

समस्तीपुर कांड पर सियासत तेज: शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए?

समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले पर तेजस्वी यादव ने सांसद शांभवी चौधरी की पोस्ट पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। और पढ़ें

04:32 PM, 24-Sep-2026

बिहार: पटना में सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर एफआईआर, सरकारी कर्मी से मारपीट और चेन छीनने का आरोप

पटना के गर्दनीबाग में सरकारी कर्मी ने सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर मारपीट, पिस्तौल के बट और लोहे की रॉड से हमला करने तथा दो तोले की सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

04:27 PM, 24-Sep-2026

बिहार: जिस कंपनी पर यूपी में हुई कार्रवाई, वही प्रदेश में बना रही एक्सप्रेसवे; लोगों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के आरोपों पर पीएनसी इंफ्राटेक को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। बिहार के सासाराम से गुजर रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। और पढ़ें

04:09 PM, 24-Sep-2026

बिहार न्यूज: विधान परिषद् की तीन सीटों के लिए जन सुराज के प्रत्याशी घोषित; पीके ने किसे दिया मौका?

जन सुराज ने आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तीन और समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक से भूषण झा प्रत्याशी होंगे।

 

और पढ़ें

04:03 PM, 24-Sep-2026

बिहार में मवेशी कारोबारी की हत्या: जर्जर कर्कट के घर में बिलखता परिवार, पत्नी बोली- कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया

बाढ़ के मरांची गांव में मवेशी कारोबारी रामप्रवेश सिंह की हत्या के बाद परिवार आर्थिक संकट में है। पत्नी ने जनप्रतिनिधियों पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है।

और पढ़ें

03:58 PM, 24-Sep-2026

बिहार क्राइम: दो दिन से लापता युवक का सोन नहर में मिला शव, हत्या की आशंका पर बिहटा-बिक्रम मार्ग जाम

पटना के बिक्रम से मंगलवार रात लापता युवक जयराम चौहान का शव गुरुवार सुबह सोन नहर से बरामद हुआ। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर बिहटा-बिक्रम मार्ग जाम किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

और पढ़ें

03:57 PM, 24-Sep-2026

जमुई केस ग्राउंड रिपोर्ट: अमर उजाला की टीम जमुई घटना स्थल पर पहुंची; चौंकाने वाला सच सामने आया!

जमुई केस ग्राउंड रिपोर्ट: अमर उजाला की टीम जमुई घटना स्थल पर पहुंची; चौंकाने वाला सच सामने आया! और पढ़ें

03:52 PM, 24-Sep-2026

बिहार: 54 फीट के विशाल कांवड़ के साथ पटना सिटी से बिहटा पहुंचे शिवभक्त, 50 किमी तक गूंजता रहा हर-हर महादेव

पटना सिटी से हजारों शिवभक्त 54 फीट लंबे विशाल कांवड़ के साथ करीब 50 किलोमीटर पैदल चलकर बिहटा पहुंचे। रास्तेभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा बिहटेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।

 

और पढ़ें

03:47 PM, 24-Sep-2026

बिहार में बड़ा हादसा: बारिश के बीच भरभराकर गिरा बरगद, तीन स्कूली बच्चों की दबने से मौत; गांव में पसरा मातम

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबेदौलिया गांव में गुरुवार को बारिश के बीच पुराना बरगद का पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

और पढ़ें

03:45 PM, 24-Sep-2026

बिहार के जमुई में बच्ची के साथ दरिंदगी! बिहार के नेताओं की आई प्रतिक्रिया, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

बिहार के जमुई में बच्ची के साथ दरिंदगी! बिहार के नेताओं की आई प्रतिक्रिया, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल और पढ़ें

03:32 PM, 24-Sep-2026

बिहार: डीएमसीएच में 12 घंटे से इमरजेंसी ठप, ओपीडी भी बंद, जूनियर डॉक्टर से गाली-गलौज के बाद हड़ताल; मरीज बेहाल

दरभंगा के डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच विवाद के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। इमरजेंसी सेवा करीब 12 घंटे और ओपीडी भी बंद रही। डॉक्टरों ने सुरक्षा और परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

03:24 PM, 24-Sep-2026

बिहार: दिग्घी सरोवर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, डूबने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी सरोवर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

और पढ़ें

03:19 PM, 24-Sep-2026

बिहार: बेटे को करंट लगा तो बचाने दौड़ी मां, दोनों की थम गई सांसें; खेत में बिछी मौत ने उजाड़ दिया परिवार

सारण के परसा में बैंगन के खेत में पटवन के दौरान 14 वर्षीय राहुल करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने दौड़ी मां रिंकू देवी भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

 

और पढ़ें

03:09 PM, 24-Sep-2026

'कोई राष्ट्रपति दावा नहीं कर सकता...': जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर ऐसा क्यों बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी?

बिहार में महिलाओं के खिलाफ घटनाओं को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कानून का राज कायम होने की बात कही और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने भी घटनाओं की निंदा करते हुए कड़ी सजा की मांग की। और पढ़ें

01:04 PM, 24-Sep-2026

बिहार: 23 साल पुराने हत्याकांड का खुला राज! बदसलूकी के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी गिरफ्तार

जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके परिवार से जुड़े पुराने मामलों की जांच तेज कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने नंदन के पिता गनौरी यादव को वर्ष 2003 के दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया। और पढ़ें

12:42 PM, 24-Sep-2026

बिहार: पुलिस अभिरक्षा में युवक बना रहा था रील या किसी ने बनाई? थाने के कमरे से वीडियो वायरल, जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक थाने के एक कमरे में आराम से बैठा दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। और पढ़ें

12:14 PM, 24-Sep-2026

पितर प्रसन्न कैसे हों?: गयाजी में पिंडदान से जुड़े हर सवाल का जवाब एक जगह पढ़ें; श्राद्ध की मान्यताओं को समझें

Pitru Paksha Explainer : कहीं पितृपक्ष तो कहीं श्राद्ध पक्ष कहा जाता है इस खास समय को। वह समय आने वाला है। देश-विदेश से लोग पितरों को संतुष्ट और प्रसन्न करने के लिए गयाजी आते हैं। ऐसे में पितृपक्ष मेले की शुरुआत से एक दिन पहले हर सवाल का जवाब जानिए। और पढ़ें

12:06 PM, 24-Sep-2026

बिहार: जमुई-समस्तीपुर के बाद क्या मधेपुरा में भी छेड़खानी? वायरल वीडियो से हड़कंप; जानें पुलिस ने क्या कहा

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज स्थित उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो 23 सितंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर छेड़खानी और हंगामे की अफवाहें फैलने के बाद पुलिस ने जांच की। और पढ़ें

11:58 AM, 24-Sep-2026

अब समस्तीपुर में हैवानियत: छेड़खानी कर रहे लड़कों से अकेले जूझती रही युवती, चार गिरफ्तार, जांच में नया खुलासा

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में बांध के पास सड़क पर एक लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी सत्यापन में घटनास्थल की पहचान के बाद पुलिस ने सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर मामले में शामिल चार आरोपियों विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

11:37 AM, 24-Sep-2026

बिहार : पुलिस के गच्चे में रोहिणी आचार्य तक फंसीं; हाफ एनकाउंटर में गोली खाने वाला दौड़ने लगा? जानें केवल सच

Fact Check : बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ। फिर वायरल हुआ आरोपियों के पकड़े जाने का। मामला जमुई तक का नहीं रहा। हर एक्शन पर देश-विदेश से रिएक्शन आ रहा है। ऐसे में 'अमर उजाला' सामने ला रहा है बहुत बड़ा सच। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

09:29 AM, 24-Sep-2026

बिहार: मवेशी लदे ट्रक से अवैध वसूली का आरोप, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; जांच में खुली लापरवाही

किशनगंज में पशु तस्करी, इंट्री माफिया और अवैध उगाही के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कार्रवाई करते हुए पाठमारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार और चालक सिपाही पवन कुमार को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

09:20 AM, 24-Sep-2026

बिहार: किशोरी को घर से खींचकर ले जाने का आरोप, बैड टच का विरोध किया तो पीटा; आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में बुधवार देर शाम किशोरी से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ललित कुमार पिछले करीब तीन महीने से उनकी तीनों बेटियों को परेशान कर रहा था। और पढ़ें

09:11 AM, 24-Sep-2026

बिहार: कमरे में गहरा गड्ढा... जमीन के नीचे मिला भाई का शव, जानें कैसे पांच दिन बाद खुला हत्या का राज

लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर गांव में सगे भाई की हत्या कर शव को घर के अंदर दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी माधो उर्फ मकेश्वर यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घर में खुदाई कर 45 वर्षीय साधु यादव का शव बरामद किया। और पढ़ें

08:08 AM, 24-Sep-2026

बिहार में फिर जमुई जैसी वारदात?: समस्तीपुर में युवती से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड पर एक युवती के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती सड़क किनारे फोटो लेने के लिए रुकी थी, तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज व बदसलूकी की। और पढ़ें

07:44 AM, 24-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खगौल में चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने और उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने के आरोप में रेल पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को वाराणसी के मोहनसराय से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी खुद को एसटीएफ तो कभी आरपीएफ कर्मी बताकर यात्रियों पर रौब जमाता था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें