फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 18-Sep-2026

बिहार: हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, आत्महत्या दिखाने की रची साजिश; मनिरुद्दीन केस में चार गिरफ्तार

पूर्णिया के भवानीपुर में मनिरुद्दीन उर्फ पुरन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध का पता चलने पर आरोपी इलियास ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर मनिरुद्दीन की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया था। और पढ़ें

10:32 PM, 18-Sep-2026

बिहार: टक्कर के बाद चीख-पुकार, फिर धू-धू कर जला ट्रक; मूर्ति विसर्जन के दौरान एक की मौत, कई घायल

रोहतास के अमझोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। और पढ़ें

10:21 PM, 18-Sep-2026

बिहार: सिविल सर्जन पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के आरोप में डॉ. विजय कुमार निलंबित; अब यहां होगा मुख्यालय

मधेपुरा के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर सील किए गए सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को दोबारा खुलवाने के लिए राशि लेने का आरोप है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:11 PM, 18-Sep-2026

बिहार: गोली लगने के बाद पुणे में टूटी सांसों की डोर, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से जवान को अंतिम विदाई

सारण के दिघवारा निवासी सेना के जवान राजेश कुमार सिंह का पुणे में इलाज के दौरान निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान 11 सितंबर को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। शुक्रवार को तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव फकुली पहुंचा, जहां सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी। और पढ़ें

09:25 PM, 18-Sep-2026

बिहार: मेला देखकर लौट रही बोलेरो कोसी बांध से नीचे पलटी, दो लोगों की मौके पर मौत; तीन घायल

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में मेला देखकर लौट रही सहरसा की बोलेरो कोसी बांध से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:43 PM, 18-Sep-2026

केवल नकद दें: यूपीआई भुगतान पर टैक्स के खिलाफ मुहिम; दुकानदारों के लिए लटकाया सिर्फ नकदी का बोर्ड

यूपीआई के नियमों में बदलाव और संभावित एमडीआर शुल्क को लेकर बिहार के रोहतास में व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है। सासाराम में कई दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के बाहर ‘नो यूपीआई, केवल नगद’ के बोर्ड लगा दिए हैं। और पढ़ें

07:59 PM, 18-Sep-2026

बिहार न्यूज: 20 लाख के जेवर चोरी, तीसरे दिन चोरों ने दरवाजे पर रख दिया बैग; महिला की अपील या पुलिस का खौफ?

औरंगाबाद के ओबरा में 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के तीन दिन बाद चोर उन्हें पीड़िता के घर के दरवाजे पर रखकर फरार हो गए। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर चोरों से जेवर लौटाने की मार्मिक अपील की थी। और पढ़ें

07:31 PM, 18-Sep-2026

बिहार: पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव में वाहन का शीशा टूटा; ASI घायल उपचार जारी

दरभंगा के मनीगाछी में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। रोड़ेबाजी में पुलिस वाहन का शीशा टूट गया और एएसआई घायल हो गए। वहीं, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी अजय पासवान भी घायल हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। और पढ़ें

06:18 PM, 18-Sep-2026

नन्हे क्रिकेटर का बड़ा कमाल: खेल में चमका गयाजी का सितारा, 8वीं के ओबैद रजा का दुबई ILT20 टेस्ट के लिए चयन

गयाजी के शेरघाटी स्थित गुरुकुल विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र ओबैद रजा का दुबई में होने वाले टी20 (ILT20) टेस्ट के लिए चयन हुआ है। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। और पढ़ें

05:51 PM, 18-Sep-2026

बिहार: जिसकी हत्या पर मचा था हड़कंप, चार साल बाद पत्नी-बच्चे संग थाने पहुंचा ‘मृतक’; खुली झूठी कहानी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। गोपालगंज के सोनू कुमार ने प्रेम प्रसंग को बचाने के लिए अपनी ही हत्या की झूठी कहानी रची और प्रेमिका के साथ दिल्ली चला गया। चार साल बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ पुलिस के सामने पेश हुआ। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:40 PM, 18-Sep-2026

बिहार: भाजयुमो के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या, बंद कमरे में मिला शव; सिर के पीछे से मारी गई थी गोली

सहरसा में भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को गौतम नगर स्थित बंद मकान से उनका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:43 PM, 18-Sep-2026

बिहार में बड़ा हादसा : अनियंत्रित गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में डूबी; तीन युवकों की मौत

कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित वाहन की टक्कर के बाद बाइक नहर में जा गिरी। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

02:18 PM, 18-Sep-2026

बिहार: नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक, MLA-MLC को पढाया गया पाठ; कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा?

JDU Meeting: जदयू ने आज की बैठक को एक दिवसीय प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम दिया है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ हो चुका है। संजय झा, विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा के साथ निशांत कुमार भी इस बैठक में मौजूद हैं।  और पढ़ें

02:03 PM, 18-Sep-2026

बिहार: ‘मेरी गलती क्या है?’ नीरज कुमार पर भड़के अनंत सिंह, एमएलसी चुनाव में किया आर-पार का एलान

Bihar News : इधर जदयू की बड़ी बैठक चल रही है और उधर पार्टी के दो दिग्गजों के बीच महासंग्राम है। जदयू विधायक अनंत सिंह ठंडा होने को तैयार नहीं हैं। पुरानी बातें याद करने कह रहे हैं। नीरज कुमार को जदयू प्रत्याशी भी नहीं मान रहे MLC चुनाव में। और पढ़ें

01:22 PM, 18-Sep-2026

पितृपक्ष मेला 2026 : गयाजी साथ आ रहे हैं बच्चे? हाथ पर लगेगा QR Code वाला बैंड; तर्क के साथ जानिए कारण

गया जी धाम में 25 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 में बच्चों की सुरक्षा के लिए पहली बार क्यूआर आधारित सुरक्षा बैंड की व्यवस्था की जा रही है। बैंड बच्चों के परिजनों के मोबाइल नंबर से लिंक रहेगा, जिससे बच्चा भीड़ में बिछड़ने पर तुरंत सूचना मिल सकेगी। और पढ़ें

12:41 PM, 18-Sep-2026

बिहार न्यूज: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली

पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया और मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर की जांच शुरू की। और पढ़ें

12:35 PM, 18-Sep-2026

बिहार: लालगंज के लाइन होटल में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली; होटल मालिक के बेटे का अपहरण

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित लाइन होटल में बुधवार देर रात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में होटल में खाना खा रहा एक ग्राहक घायल हो गया, जबकि अपराधी होटल मालिक के बेटे को अपने साथ ले गए। और पढ़ें

11:06 AM, 18-Sep-2026

बिहार: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के चार नाम, संजय मिश्रा समेत इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार से जुड़े चार नामों को सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव का नाम पुरस्कार विजेताओं में शामिल है। और पढ़ें

09:43 AM, 18-Sep-2026

बिहार न्यूज: रिश्वत मांगने के आरोप में महिला थानाध्यक्ष निलंबित, वायरल ऑडियो की जांच में हुई पुष्टि

वैशाली में महिला थाना कांड संख्या 64/25 से जुड़े वायरल ऑडियो की जांच के बाद महिला थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच में ऑडियो को प्रामाणिक पाया गया। और पढ़ें

09:34 AM, 18-Sep-2026

बिहार: चेन्नई में बेगूसराय के 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने की बात

बेगूसराय के बखरी प्रखंड के चकहमीद गांव निवासी करीब 20 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने पहले रोजगार के लिए चेन्नई गया था।  और पढ़ें

09:13 AM, 18-Sep-2026

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करना राजद नेता को पड़ा भारी, क्यों हुई गिरफ्तारी?

मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट करने के मामले में राजद नगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने वाला पोस्ट और एक वीडियो साझा किया गया था। और पढ़ें

09:08 AM, 18-Sep-2026

बिहार: दरभंगा में 1.50 लाख से ज्यादा दीपों से क्यों जगमगाया शहर, क्या था आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दरभंगा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। नेहरू स्टेडियम में करीब 1.25 लाख दीप जलाए गए, जबकि दरभंगा राज परिसर के चौरंगी पर 25 हजार दीपों से रोशनी की गई। और पढ़ें

08:48 AM, 18-Sep-2026

बिहार न्यूज: मुजफ्फरपुर में 15 दिन में एक दर्जन से ज्यादा चेन झपटमारी, आखिर कब थमेगा सिलसिला?

मुजफ्फरपुर शहर और आसपास के इलाकों में 2 सितंबर से 14 सितंबर के बीच चेन छिनतई और चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में महिलाओं को बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर निशाना बनाया, जबकि मंदिर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी चेन चोरी की घटनाएं हुईं। और पढ़ें

07:53 AM, 18-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार शरीफ के दीपनगर स्टेडियम में 19 सितंबर को ‘खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग 2026-27’ का आयोजन होगा। भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल, कॉलेज, खेल क्लब, प्रशिक्षण केंद्र और स्वतंत्र खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें