फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:06 PM, 16-Sep-2026

बिहार: गयाजी जंक्शन पर लावारिस बैग का खुला राज, ट्रेन से 45 जिंदा कछुए बरामद; तस्करी के एंगल से जांच

गया जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और सीपीडीएस की संयुक्त जांच के दौरान ऋषिकेश-दून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से 45 जीवित कछुए बरामद किए गए। कछुए दो झोलों और एक पिट्ठू बैग में रखे थे, जो लावारिस हालत में मिले। और पढ़ें

12:01 PM, 16-Sep-2026

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर: मेडिकल कॉलेज के गार्ड की मौत, साथी घायल; शव रखकर सड़क जाम

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजुरी चौक के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गार्ड बबलू कुमार राय की मौत हो गई, जबकि उनके साथी संजय राय गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

10:00 AM, 16-Sep-2026

बिहार: नाबालिग से हैवानियत, गर्भवती हुई तो पत्नी के साथ कराया जबरन गर्भपात; महिला हिरासत में

सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी 55 वर्षीय व्यक्ति ने मार्च में घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती होने के बाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसका जबरन गर्भपात कराया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:11 AM, 16-Sep-2026

बिहार पुलिस: डीजीपी विनय कुमार गए लंबी छुट्टी पर, प्रीता वर्मा संभालेंगी कमान; बीपीएसएससी में क्या हुआ?

बिहार के डीजीपी और बीपीएसएससी के अध्यक्ष लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इस कारण आज सीनियर आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सुर्खियों में हैं। उनकी जगह सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को डीजीपी की कमान सौंपी गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

08:47 AM, 16-Sep-2026

बिहार: साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 58 सिम और 2.20 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार

अररिया पुलिस ने साइबर ठगी के कथित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिवपुरी वार्ड संख्या-09 के एक फ्लैट में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 2.20 लाख रुपये नकद, 58 सक्रिय सिम कार्ड, चार मॉडिफाइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक आई-स्कैनर, पांच मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड और एक बैंक पासबुक बरामद की। और पढ़ें

विज्ञापन
08:43 AM, 16-Sep-2026

दरभंगा में कोसी का कहर: तीन पंचायतें जलमग्न, पशुओं के चारे के लिए 25 किमी दूर जा रहे लोग

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की केवटगामा, कोला टोका और हरनाही पंचायतें कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी से खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो रही हैं और पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। लोग 20 से 25 किलोमीटर दूर से ट्रैक्टर के जरिए हरा चारा ला रहे हैं। और पढ़ें

08:00 AM, 16-Sep-2026

बिहार: आठ साल का इंतजार खत्म, 56 करोड़ से तैयार हुआ अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय; मंत्री जमा खां करेंगे उद्घाटन

आठ साल पहले स्वीकृत नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का इंतजार अब खत्म हो गया है। 56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परिसर में 560 छात्र-छात्राओं के रहने और पढ़ने की व्यवस्था है। यहां पढ़ाई के साथ भोजन, कपड़े, किताबें, इलाज, कोचिंग और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। और पढ़ें

07:47 AM, 16-Sep-2026

बहादुरपुर गोलीकांड में बड़ा एक्शन: अंटू ईस्सर गिरफ्तार, गंगा ब्रिज के शव से जुड़ी कड़ियां खंगालेगी पुलिस

समस्तीपुर के बहादुरपुर गोलीकांड में पुलिस ने लोजपा (रामविलास) नेता और सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू ईस्सर को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में नगर थाना पुलिस के साथ डीआईयू और एसटीएफ की टीम शामिल रही। 17 फरवरी को अंटू ईस्सर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, जिसमें उनके साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू घायल हुए थे। और पढ़ें

07:41 AM, 16-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

रोहतास के डेहरी ऑन सोन स्थित अनीश होटल में मंगलवार रात एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से चार महिलाओं समेत छह लोगों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें