पूर्णिया की अमौर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से सीमांचल समेत पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। और पढ़ें
दरभंगा के खरगपुर प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षिका ने प्रिंसिपल कुमार गौरव पर अश्लील वीडियो दिखाने, छेड़छाड़ और जातिसूचक गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका की शिकायत पर मोरो थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में तीन महिला इन्फ्लुएंसर्स की शिकायतों के बाद एसएसबी के एएसआई विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिलाओं ने कथित दुष्कर्म, ठगी और अश्लील हरकतों समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित है और जांच जारी है। और पढ़ें
पितृपक्ष मेला 2026 से पहले गया में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग नई डिजिटल और कैश सेवाएं शुरू करने जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर लगे QR कोड स्कैन करते ही श्रद्धालुओं को गयाजी, पिंडदान, बोधगया और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी मिलेगी। और पढ़ें
बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं के चित्र पत्तलों पर उकेरकर अनोखी कलाकृति तैयार की है। करीब 15 दिनों की मेहनत से बनी इस कलाकृति में 'वेलकम टू इंडिया-ब्रिक्स 2026' संदेश के जरिए भारत की मेहमाननवाजी और विश्व शांति का संदेश दिया गया है। और पढ़ें
पूर्णिया में परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाकर परीक्षा हॉल का वीडियो बनाने वाली छात्रा पर कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल करने के मामले में छात्रा को दो साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। और पढ़ें
सीबीआई ने अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार हुआ और 1300 से अधिक सिम कार्ड बरामद किए गए। और पढ़ें
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। और पढ़ें
Bihar: Muzaffarpur में Ganesh Puja की भव्य तैयारी, Lalbaugcha Raja की तर्ज पर बनेगी 15 फीट प्रतिमा और पढ़ें
बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। समिति भर्ती व्यवस्था की समीक्षा कर उम्र, पात्रता, परीक्षा-साक्षात्कार और गेस्ट लेक्चर से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देगी। उसे 90 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। और पढ़ें
Bihar: QR स्कैन करते ही मिलेगी गयाजी की पूरी जानकारी, पिंडदान स्थलों का इतिहास अब मोबाइल पर | Gaya और पढ़ें
Bihar News: Lok Adalat में चालान कटवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में परेशान Student-महिला ने उठाए सवाल और पढ़ें
पटना के बाढ़ में हथियारबंद बदमाशों ने दिवंगत व्यवसायी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भानू बाबू के घर धावा बोलकर उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक घर खंगालने के बाद बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। और पढ़ें
Bihar News: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। पर्यटन विभाग ने आपके लिए खास तैयारी की है। बिहार के तीन खास जगहों पर आपको घुमाने के लिए विशेष पैकेज तैयार किया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
पूर्णिया पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस की डिग्गी से 1,02,900 लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने बस के खलासी और लॉटरी की डिलीवरी लेने पहुंचे मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त लॉटरी की कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बिहार में निवेशकों को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। अब तक तो कुछ ही निवेशकों को एक रुपये की टोकन राशि पर कई एकड़ जमीन दी गई। अब चीनी मिल लगाने वालों को एक रुपये में 40 एकड़ जमीन देने की बात सामने आई है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सूरज पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से तिरूपुर थाना धमौल जिला नवादा, बिहार का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नवविवाहिता के कथित तौर पर गायब होने से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट, प्रताड़ना और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
भागलपुर में भाजपा नेता कुमार भूषण तांती उर्फ पप्पू हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता शशि मोदी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। और पढ़ें
किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह टीटीहा पुल के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। और पढ़ें
दानापुर के फक्कर महतो घाट पर कुश दान पूजा के दौरान गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबने लगे। एक दोस्त को बचाने के लिए तीन अन्य युवकों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय नाविकों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 20 वर्षीय आयुष तेज धारा में बह गया। उसकी तलाश जारी है।
और पढ़ें
Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर सियासत गरमाई गई है। एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की तो लालू परिवार के भीतर का कलह एक बार फिर सामने आ गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने उन पर गंभीर आरोप लगा दिया है।
और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के बड़ा बैजनाथ गांव में जर्जर सड़क से परेशान कृष्णा पासवान विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने सड़क की समस्या का समाधान होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। और पढ़ें
सीतामढ़ी के डुमरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की चार अपराधियों ने आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए। परिजन पहले हुई फायरिंग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं। और पढ़ें
सारण के खानपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में दो साल से प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती ने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। दोनों करीब 20 दिन पहले अपने-अपने घरों से चले गए थे। सुरक्षित मिलने के बाद भी जब दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे तो परिजनों ने रिश्ते को स्वीकार कर विवाह करा दिया। और पढ़ें
समस्तीपुर के रोसड़ा में एसएच-55 पर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोनों सिमरिया धाम में गंगा स्नान के बाद दरभंगा स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद फरार ट्रॉली चालक को बेगूसराय के खोदावंदपुर में पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि खलासी फरार हो गया। और पढ़ें
नालंदा के सरमेरा प्रखंड में गंगा के बैकवाटर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चार दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण पेंदी, सदहा और पुरानी इसुआ के जमींदारी बांधों पर दबाव बढ़ गया है। करीब 350 बीघा धान और मक्के की फसल पानी में डूब चुकी है। और पढ़ें
बेगूसराय के बखरी में 10 साल की बच्ची से जुड़े पास्को मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता नीरज नवीन पर कथित आरोपी के समर्थन का आरोप लगाते हुए पार्टी के जिला और प्रदेश नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। और पढ़ें