फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:39 PM, 10-Sep-2026

बिहार: वैशाली में भरभराकर गिरा पुल का लॉन्चर, मची चीख-पुकार, छह कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर अचानक गिर गया। हादसे में छह कर्मचारी घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है और उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। और पढ़ें

11:38 AM, 10-Sep-2026

बिहार न्यूज: गार्ड की हत्या कर शव फेंका, बेला इंडस्ट्रियल एरिया में झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में खाद और सीमेंट गोदाम के पीछे 58 वर्षीय सुरक्षा गार्ड शिवनारायण भगत का शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में मिला। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या के एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें

11:36 AM, 10-Sep-2026

दर्द भरी वह रात: राजधानी एक्सप्रेस की कुछ बोगियां नदी में समाईं, कुछ पुल पर लटकीं; 133 की जान गई थी बिहार में

Bihar News : बिहार में सड़क के पुल आज चर्चा में खूब हैं, लेकिन एक समय रेल हादसों के लिए भी बिहार के पुल कुख्यात रहे थे। आज एक रेल हादसे की बरसी है। 24 साल पहले बिहार के रफीगंज में ट्रेन की कई बोगियां नदी में समा गई थीं और पढ़ें

विज्ञापन
10:03 AM, 10-Sep-2026

बिहार ट्रैफिक चालान एक्सप्लेनर: कैसे-कहां-कितना जमा होगा जुर्माना? लोक अदालत में छूट को समझिए

Traffic Challan: बिहार में सबसे अधिक चालान पटना में कटते हैं। औसत दो हजार से अधिक चालान एक दिन में काटे जाते हैं। इसके बाद अन्य जिलों का नंबर आता है। पूरे बिहार से हजारों लोगों ने अपना चालान जमा नहीं किया है। अब इसमें छूट की व्यवस्था फिर से की गई है। लोक अदालत के नाम पर चालान जमा करने वालों छूट मिल रही है। लेकिन, यह छूट मिलेगी कैसे? किसे मिलेगी? चालान की राशि कहां जमा करनी होगी? प्रक्रिया को समझें। और पढ़ें

09:27 AM, 10-Sep-2026

बिहार: मवेशी लेने खेत गए थे चाचा-भतीजे, आसमान से बरसी मौत; बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन की मौत

अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के अरड़बाड़ी गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक चाचा और उसके दो भतीजे शामिल हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:02 AM, 10-Sep-2026

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2028: नियमित छात्रों को 515 तो स्वतंत्र को 915 रुपये शुल्क, ऑनलाइन सूचीकरण शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2026-28) के लिए ऑनलाइन सूचीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन सूचीकरण फॉर्म भर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। और पढ़ें

07:48 AM, 10-Sep-2026

बिहार: कोर्ट में पेशी, पुलिस की पहरेदारी... फिर भी चकमा देकर निकल गया आरोपी, मचा हड़कंप

बेगूसराय के न्यायालय परिसर में अवैध खनन के मामले में पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में लाया गया आरोपी अमित सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी से जुड़ी 20 जनवरी की कार्रवाई में एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए थे और पढ़ें

07:13 AM, 10-Sep-2026

पटना की रफ्तार पर ब्रेक! दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर की डेडलाइन खिसकी, अब अगस्त 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य

पटना-पश्चिमी बिहार कनेक्टिविटी की अहम दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना अब सितंबर 2026 की तय समय-सीमा में पूरी नहीं हो सकेगी। 63.5 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है और अब परियोजना की संभावित पूर्णता तिथि 31 अगस्त 2027 बताई जा रही है। और पढ़ें

04:37 AM, 10-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। मंत्री निशांत कुमार ने समीक्षा बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग में कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें