फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 09-Sep-2026

ब्रेक फेल होने से हुई मौत पर ट्रिब्यूनल ने खारिज किया था दावा: सिक्किम हाईकोर्ट का ₹5 लाख मुआवजा देने का आदेश

मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल ने यह कहते हुए परिवार की याचिका खारिज कर दी थी कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई थी और इसमें तेज या लापरवाही से वाहन चलाने का मामला साबित नहीं हुआ। और पढ़ें

10:53 PM, 09-Sep-2026

छत पर पार्क कर दी नई स्कोर्पियो: बिहार के वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा का रिएक्शन, तारीफ के साथ दी यह चेतावनी

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस अजीबो-गरीब कार पार्किंग का वीडियो सामने आने के बाद खुद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए। और पढ़ें

09:28 PM, 09-Sep-2026

दरभंगा: रैयाम-सकरी चीनी मिलों को फिर मिलेगी रफ्तार, 2028 तक चालू करने का लक्ष्य; किसानों को प्रशिक्षण

दरभंगा की बंद पड़ी रैयाम और सकरी चीनी मिलों को चालू करने की पहल तेज हो गई है। डीएम कौशल कुमार ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि को दोनों मिलों के गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। दोनों मिलों को 2028 तक चालू करने का लक्ष्य है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:12 PM, 09-Sep-2026

बिहार: रोहतास में रुपये के विवाद में खूनी खेल, महिला की पीट-पीटकर हत्या; दो बेटे भी घायल

रोहतास के डेहरी में रुपये के विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना में महिला के दो बेटे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:44 PM, 09-Sep-2026

बिहार: फसल क्षति पर किसानों को कितना मुआवजा मिलेगा, कब तक करें आवेदन? मंत्री रामकृपाल यादव ने बता दी सारी बात

बिहार के किसानों के लिए काम की खबर है। अब सरकार फसल सहायता योजना के जरिए उन्हें मुआवज देगी। इसके लिए सहकारिता विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव ने किसानों से आवेदन देने की अपील की है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला ...
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:36 PM, 09-Sep-2026

बिहार: जमुई में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, छह घायल; चालक की हालत गंभीर

जमुई के लक्ष्मीपुर में एनएच-333 पर स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह बच्चे घायल हुए हैं, जबकि टेम्पू चालक कैलाश साव की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है। और पढ़ें

07:29 PM, 09-Sep-2026

बिहार: मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर सम्मानित, CM सम्राट चौधरी ने साथ किया भोजन; अगले साल एक माह में होगा समारोह

बिहार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के 168 टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पहली बार नेक संवाद में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र, लैपटॉप और पुरस्कार राशि दी। आइये जानते हैं सीएम सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने क्या कहा? और पढ़ें

06:44 PM, 09-Sep-2026

बिहार: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में गयाजी में आक्रोश मार्च, जीतन राम मांझी व संतोष सुमन का हुआ पुतला दहन

गया में ‘आरक्षण बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। जन सुराज नेता लक्ष्मण मांझी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जीतन राम मांझी और संतोष सुमन के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों नेताओं के पुतले जलाए। और पढ़ें

06:25 PM, 09-Sep-2026

बेगूसराय: जन्माष्टमी मेले में झूला गिरने की अफवाह से मची भगदड़, 15 से अधिक लोग घायल; टूटी बैरिकेडिंग

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में जन्माष्टमी मेले के दौरान बुधवार शाम बैरिकेडिंग टूटने के बाद झूला गिरने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। और पढ़ें

05:58 PM, 09-Sep-2026

बिहार: यूनिवर्सिटी ने 11 अतिथि शिक्षक हटाए; अनुभव प्रमाण पत्र निकला फर्जी, तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा

मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में 11 अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी पाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी के अध्यापन कार्य पर रोक लगाते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। और पढ़ें

05:27 PM, 09-Sep-2026

बिहार के रोहतास में करंट का कहर: वाहन धोते समय हवलदार समेत दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

रोहतास जिले में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से महिला पुलिस बटालियन के हवलदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। और पढ़ें

04:42 PM, 09-Sep-2026

बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग: मंत्री सुमन बोले- ‘नीतीशपुर’ हो नाम, नीतीश कुमार की जन्मभूमि को मिले सम्मान

बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखते हुए कहा कि बख्तियारपुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है और इसे उनके नाम से सम्मानित किया जाना चाहिए। और पढ़ें

04:31 PM, 09-Sep-2026

बिहार: पोते को पीटने से रोका तो मां पर बरसा बांस, सिर पर कई वार कर बेटे ने ली जान; आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र के बिसबीघा गांव में बेटे ने मां की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि मां ने पोते की पिटाई करने से बेटे को रोका था। इसी बात से नाराज आरोपी ने उसके सिर पर बांस से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

03:01 PM, 09-Sep-2026

बिहार न्यूज: दानापुर-बिहटा कॉरिडोर की रफ्तार धीमी, अब अगस्त 2027 तक पूरा होने की उम्मीद

पटना से पश्चिमी बिहार की कनेक्टिविटी को बेहतर करने वाली करीब 25 किलोमीटर लंबी दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना तय समय पर पूरी नहीं हो सकेगी। और पढ़ें

02:04 PM, 09-Sep-2026

बिहार: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर बिछाया अपहरण का जाल! युवक को गया बुलाकर 27 लाख मांगे, तीन गिरफ्तार

बांका के युवक सावन कुमार की इंस्टाग्राम के जरिए शिवानी कुमारी से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसे मिलने के बहाने गयाजी बुलाया गया और फिर साथियों की मदद से बंधक बनाकर परिवार से 27 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। और पढ़ें

12:48 PM, 09-Sep-2026

बिहार: वर्चस्व की आग में झुलसा बेगूसराय, 16 साल के युवक की गोली लगने से मौत; सड़क पर उतरे परिजन

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कथित वर्चस्व की लड़ाई के दौरान हुई गोलीबारी में 16 वर्षीय मोहम्मद समीर की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि समीर सड़क किनारे खड़े होकर विवाद देख रहा था, तभी चली गोली उसे लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

11:53 AM, 09-Sep-2026

बिहार में बाढ़ का कहर: गहरे पानी में डूबीं चार लड़कियां, दो की मौत; गांव में पसरा मातम

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा गांव में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 14 वर्षीय आकांक्षा कुमारी और 21 वर्षीय सपना कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। घरेलू सामान लेने निकली चार लड़कियां सड़क किनारे जमा पानी में डूबने लगी थीं। और पढ़ें

11:47 AM, 09-Sep-2026

बिहार: इलेक्ट्रॉन क्विज में IIT पटना का दबदबा, दोनों शीर्ष स्थानों पर जमाया कब्जा; विजेता टीम को क्या मिला?

पटना में आयोजित NTPC Electron Quiz 2026-27 में IIT-Patna ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। 300 से अधिक टीमों के बीच हीत जे. जोशी-शिवांशु एस. दास की टीम विजेता बनी। दोनों टीमें अक्टूबर में नोएडा में होने वाले सेमीफाइनल और राष्ट्रीय फाइनल में हिस्सा लेंगी। और पढ़ें

11:45 AM, 09-Sep-2026

बिहार न्यूज: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी; वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में प्रेमी युगल की ग्रामीणों द्वारा शादी कराने का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवक करीब एक साल से सोशल मीडिया के जरिए युवती के संपर्क में था और आधी रात उससे मिलने गांव पहुंचा था। और पढ़ें

10:13 AM, 09-Sep-2026

इंडियन रेलवे: पितृपक्ष में गयाजी जाना होगा आसान, रानी कमलापति-जबलपुर से चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

पितृपक्ष मेला 2026 में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। दोनों रूट पर ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर में निर्धारित तारीखों पर चलेंगी। और पढ़ें

09:25 AM, 09-Sep-2026

बिहार न्यूज: बाढ़ राहत कैंप में खाना चखकर भड़के पप्पू यादव, बोले- जली दाल और कच्चा चावल परोसा जा रहा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने हाजीपुर के मुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर में बाढ़ पीड़ितों को जली दाल, कच्ची सब्जी और अधपका चावल दिया जा रहा है। और पढ़ें

08:23 AM, 09-Sep-2026

बिहार: 12 साल की नौकरी में अकूत संपत्ति! BDO के ठिकानों पर EOU की रेड, 16 प्लॉट और 4 लग्जरी गाड़ियां मिलीं

दरभंगा के बहादुरपुर BDO आनंद कुमार विभूति के पांच ठिकानों पर EOU ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में उनकी संपत्ति आय से 121 प्रतिशत अधिक पाई गई है। टीम को 16 भूखंड, करीब 70 लाख रुपये का आलीशान मकान, चार लग्जरी वाहन और म्यूचुअल फंड में करीब 70 लाख रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। और पढ़ें

07:59 AM, 09-Sep-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के पैसों से स्कूटी और कैमरा खरीदकर बनाते थे रील

मुजफ्फरपुर में खाली मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड देवलाल सहनी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, बाइक-स्कूटी, सोने के आभूषण और वीडियो कैमरा बरामद हुआ है। और पढ़ें

07:50 AM, 09-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर की नेचर सफारी में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र में भव्य डायनासोर पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में AI और अत्याधुनिक सेंसर तकनीक से लैस 29 लाइफ-साइज डायनासोर मॉडल लगाए जाएंगे, जो पर्यटकों के करीब पहुंचने पर आंखें झपकाएंगे, गर्दन घुमाएंगे और दहाड़ेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें