फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:09 AM, 07-Sep-2026

तीन दोस्तों की एक साथ मौत : नई बाइक पर निकले थे तीनों, बस से टक्कर में मौत; परिजनों का आरोप- इलाज नहीं मिला

Accident News : बाइक पर तीन सवार थे। बस भी अपनी रफ्तार में थी। नई बाइक पर निकले तीन दोस्तों की भागलपुर में सड़क हादसे ने जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर भी तुरंत सही इलाज नहीं मिला। और पढ़ें

07:52 AM, 07-Sep-2026

सड़क पर दरिंदगी: मां के साथ आई थी इलाज कराने, नाबालिग को उठा ले गए तीन युवक; दुष्कर्मियों तक नहीं पहुंची पुलिस

Bihar News : पुलिस 112 की जबरदस्त मुस्तैदी का दावा कर रही है और लड़कियां सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं। तीन युवकों ने एक नाबालिग किशोर को अगवा कर दुष्कर्म किया, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जांच, पूछताछ ही चल रही है। और पढ़ें

07:51 AM, 07-Sep-2026

बिहार: नालंदा में बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन आफत बरकरार; कहीं 40 KM का चक्कर तो कहीं पोल बना पुल

नालंदा जिले में नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सकरी और मुहाने नदी पर बने डायवर्सन अब तक चालू नहीं होने से नालंदा और शेखपुरा के कई गांवों का संपर्क प्रभावित है। ग्रामीणों को 12-15 किलोमीटर की जगह 35-40 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:43 AM, 07-Sep-2026

बिहार न्यूज: ‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’, राहुल गांधी के ट्वीट पर स्वतंत्र के परिवार का पलटवार

दरभंगा के स्वतंत्र भारद्वाज उर्फ सगुण के परिवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया है। परिवार का कहना है कि मामला मूल रूप से दो बच्चों के बीच का विवाद था, जिसे राजनीतिक दलों की ओर से बेवजह तूल दिया जा रहा है। और पढ़ें

07:42 AM, 07-Sep-2026

जुगाड़ पर सरकारी सिस्टम : प्लास्टर की जगह फिर गत्ता लगाकर मरीज रेफर किया गया; बिहार में अब कहां आया मामला?

Bihar News : बिहार में पिछले दिनों जब प्लास्टर की जगह गत्ता लगाए मरीज की तस्वीर सामने आई तो सरकारी सिस्टम ने आननफानन में कार्रवाई की। लेकिन, इसका भी असर दूसरे सरकारी अस्पतालों तक नहीं हुआ। फिर ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:01 AM, 07-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News : बिहार में रविवार की रात एक हादसे ने फिर दिखा दिया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश राज्य में आकर निष्प्रभावी हो गया है। प्रभावी होता तो इस तरह एक युवक की जान नहीं जाती। पुलिस इसे हादसा कहेगी, लेकिन देखा जाए तो यह सरकारी लापरवाही में जान लेना है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें