फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:17 PM, 06-Sep-2026

बिहार: जंतर-मंतर विवाद के बाद दरभंगा के इस गांव में आक्रोश, स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में परिवार व ग्रामीण

दिल्ली के जंतर-मंतर विवाद के बाद चर्चा में आए स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उनके पैतृक गांव ओझौल में भी आवाज उठने लगी है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए स्वतंत्र पर लगी पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

09:33 PM, 06-Sep-2026

बिहार में भुइयां-मुसहर संघ सम्मेलन: तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, रोजगार और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

गयाजी के टिकारी में भुइयां-मुसहर संघ सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रोजगार, युवाओं और वंचित समाज के मुद्दे उठाते हुए सरकार पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। और पढ़ें

09:16 PM, 06-Sep-2026

मुजफ्फरपुर: सीएनजी टैंकर से अचानक होने लगी गैस रिसाव, धमाके जैसी आवाज से मचा हड़कंप; जानें फिर कैसे हुई काबू?

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में CNG लदे टैंकर से अचानक गैस रिसाव होने और धमाके जैसी आवाज आने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर का वाल्व बंद कराकर रिसाव पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:47 PM, 06-Sep-2026

बिहार में बाढ़ की स्थिति: हर नदी दिखा रही अपना रौद्र रूप; कई बांधों पर दबाव व हजारों बेघर, खेत-जमीन जलमग्न

नेपाल में प्राकृतिक आपदा और लगातार बारिश के बीच बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बाणसागर बांध और इंद्रपुरी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी को लेकर प्रशासन अलर्ट है और नदी किनारे बसे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। और पढ़ें

08:09 PM, 06-Sep-2026

बिहार के रामून ने पूरा किया पापा का सपना: पिता काटते थे गोल्फ मैदान की घास, बेटा उसी ग्राउंड पर बना चैंपियन

गोल्फर रामून सिंह ने बताया कि उनके पिता दिल्ली स्थित दिल्ली गोल्फ क्लब में घास काटने और गोल्फ स्टिक की मरम्मत करने का काम करते थे। रोजाना गोल्फ के मैदान में खिलाड़ियों को खेलते देखना उनके पिता के मन में भी इस खेल के प्रति लगाव पैदा करता था। हालांकि आर्थिक परिस्थितियां ऐसी नहीं थीं कि वह खुद गोल्फ खेल सकें या बेटे को महंगे संसाधन उपलब्ध करा सकें। और पढ़ें

विज्ञापन
07:48 PM, 06-Sep-2026

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव : बिहार में फिर तबादला आदेश, इस बार 37 डीएसएपी की नई पोस्टिंग, देखें सूची

बिहार पुलिस महकमे से बड़े बदलाव की खबर आई है। अब फिर से तबादला आदेश जारी किया गया है। इस बार 37 डीएसएपी की नई पोस्टिंग की गई है। और पढ़ें

07:28 PM, 06-Sep-2026

बेटे का शव देख मां ने भी प्राण त्यागे: छोटी-सी बात पर घेरकर ली युवक की जान, साथ जलीं मां-बेटे की चिता

सहरसा में राशन कार्ड पर अंगूठा लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के बाद घर में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव देखते ही 80 वर्षीय मां ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:49 PM, 06-Sep-2026

गोपालगंज: भवानी और रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, बिहार सरकार देगी दो-दो लाख रुपये की मदद

गोपालगंज के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी भवानी सिंह और रिया सिंह का चयन ‘वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप 2026’ के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। और पढ़ें

05:20 PM, 06-Sep-2026

बिहार: प्रेम-प्रसंग में घर में घुसकर मां-बेटी पर फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

सीतामढ़ी के श्यामपुर भटहां में घर में घुसकर सोई मां-बेटी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। और पढ़ें

05:04 PM, 06-Sep-2026

बिहार: नदी में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल, बालू लदा ओवरलोड ट्रक भी समाया; कई गांवों का संपर्क टूटा

पूर्णिया के अमौर में जर्जर लोहे का पुल बालू लदे ओवरलोड ट्रक के गुजरते ही धराशायी हो गया। पुल टूटने से ट्रक परमान नदी में समा गया, हालांकि चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचा ली। हादसे के बाद जलालगढ़-असियानी-अमौर मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। और पढ़ें

04:09 PM, 06-Sep-2026

बिहार: गंगा का जलस्तर बढ़ा, डाउनस्ट्रीम जिलों में बाढ़ का खतरा; प्रदेश के इन पांच जिलों में अलर्ट

Ganga Flood Alert in Bihar: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने के बाद डाउनस्ट्रीम इलाकों में पानी का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

03:45 PM, 06-Sep-2026

बिहार: जीएमसीएच के छात्र हैं या गुंडे? मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट और अभद्रता, दो हुए घायल; जांच शुरू

पूर्णिया जीएमसीएच में खबर संकलन करने गए मीडिया कर्मियों के साथ मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर कथित मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। विवाद के दौरान दो मीडिया कर्मियों घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें

03:16 PM, 06-Sep-2026

बिहार: अलीगंज की सड़क बनी ‘धान का खेत’, कांग्रेस ने गड्ढों में रोपी धान; मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अलीगंज बाजार में अनोखा विरोध किया। जलजमाव से भरे सड़क के गड्ढों में धान रोपकर कार्यकर्ताओं ने सरकार और विभाग का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। और पढ़ें

01:37 PM, 06-Sep-2026

बिहार: कभी खेल-खेल में पढ़ाने पर उड़ता था मजाक, आज ‘वायरल गुरुजी’ को मिला राजकीय सम्मान

समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय, लक्ष्मीपुर के विशिष्ट शिक्षक राकेश कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया है। करीब डेढ़ दशक से बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई से अलग खेल, प्रयोग और गतिविधियों के जरिए शिक्षा देने वाले राकेश कुमार बच्चों के बीच ‘वायरल गुरुजी’ के नाम से चर्चित हैं। और पढ़ें

01:30 PM, 06-Sep-2026

मधुबनी में बेखौफ अपराधी: बाइक ओवरटेक कर युवक को मारी गोली, CM के कार्यक्रम के बीच वारदात से सुरक्षा पर सवाल

मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर लोहना पाठशाला के पास तीन बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक अविनाश कुमार को ओवरटेक कर गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी। और पढ़ें

01:15 PM, 06-Sep-2026

बिहार: डस्टबिन के बाद मशीन खरीद में घोटाले का आरोप, राजद सांसद ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की खोली पोल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी अब स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर है। आज राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर कई खुलासे किए। सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

11:47 AM, 06-Sep-2026

बिहार का मौसम: आज भी कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, गंगा कहां-कहां खतरे के निशान के ऊपर बह रही?

Bihar Weather News Updates: बिहार कई जिलों में नदियां उफान पर है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले पटना में झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।  और पढ़ें

11:42 AM, 06-Sep-2026

बिहार: किशनगंज को मिलेगा 600 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला भव्य ऑडिटोरियम, 19 करोड़ तक होगा खर्च

किशनगंज के खगड़ा मेला ग्राउंड में करीब 18 से 19 करोड़ रुपये की लागत से 600 से अधिक लोगों की क्षमता वाला सेंट्रल वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनाने की तैयारी है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के अनुसार, निर्माण की प्रक्रिया कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से चल रही है। और पढ़ें

11:07 AM, 06-Sep-2026

बेढ़ना शराब कांड पर बवाल: ग्रामीणों ने CBI जांच की मांग उठाई; SIT और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल

बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में अब ग्रामीणों ने सीबीआई जांच की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने ग्रामीण एसपी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर संदेह जाहिर किया है। और पढ़ें

10:16 AM, 06-Sep-2026

बिहार: बरसो का इंतजार खत्म! बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ

बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण की परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने करनौती से बिहारशरीफ तक 26.292 किलोमीटर लंबे पहले खंड के लिए 575.14 करोड़ रुपये का ई-टेंडर जारी किया है। और पढ़ें

09:02 AM, 06-Sep-2026

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर डिरेल हो गई। पश्चिमी ओवरब्रिज के पास ट्रेन के इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए। और पढ़ें

07:46 AM, 06-Sep-2026

बिहार: गंगा स्नान के दौरान बाढ़ के पानी में समाई 60 साल की महिला, सुबह से शाम तक तलाश; परिजन बेहाल

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी के पास गंगा स्नान के दौरान 60 वर्षीय श्यामा देवी के बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना है। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई गई। और पढ़ें

07:42 AM, 06-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ रिश्ते के मामा के साथ घर से लापता हो गई। पति के अनुसार, आरोपी दोनों को शुक्रवार रात ऑटो से लेकर गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें