लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव से सटे बहियार में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घास लेकर लौट रहे किसान मंटू यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, पांच नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेरकर दो गोलियां मारी। पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
गिरिडीह-चकाई मुख्य सड़क पर 14-15 अगस्त की रात हुई ट्रक लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसआईटी ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। अलग-अलग गोदामों से लूटे गए चावल के बोरे भी बरामद किए गए। और पढ़ें
भागलपुर के चर्चित समाजसेवी और चुनावी चेहरे नागरमल बाजोरिया उर्फ ‘धरती पकड़’ का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। 1997 में अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ 100 गधों के साथ चुनाव लड़कर वे देशभर में चर्चित हुए थे। और पढ़ें
मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे गंगा खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में पानी फैलने से ग्रामीणों के सामने पलायन का संकट खड़ा हो गया है। और पढ़ें
बेगूसराय के बलिया प्रखंड के दियारा इलाके में गंगा का जलस्तर बढ़ने और लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है, सड़कें जलमग्न होने से संपर्क टूट गया है। चलिए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कैसे हैं मौजूदा हालात? और पढ़ें
Bihar Flood Situation : बिहार के 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति है। पटना को कई नदियों से खतरा है। राजधानी क्षेत्र पर गंगा की लहरें चोट कर रही हैं। ऐसे में जानिए पटना को गंगा से बचाने वाली ढाल का हाल। और पढ़ें
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से पटना के दानापुर और सारण के अकिलपुर पंचायत में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। पंचायत के सभी आठ गांव जलमग्न हैं और आवागमन ठप होने से लोग पलायन को मजबूर हैं। थाना परिसर में भी पानी घुस गया है और सैकड़ों जब्त वाहन डूब गए हैं। और पढ़ें
पटना में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा कई जगहों पर खतरे के लाल निशान के ऊपर बह रही है। पुनपुन और दरधा का भी यही हाल है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दियारा इलाका डूब चुका है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। आइये जानते हैं कहां क्या स्थिति है? और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के कोन्ही टोला में तीन महीने पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि वे पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। और पढ़ें
गया में पितृपक्ष मेले की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन के ‘पेंट द सिटी’ अभियान में सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है। अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाली पेंटिंग छात्रा असिरा सबा भगवान विष्णु और गयासुर की भव्य वॉल पेंटिंग तैयार कर रही हैं। और पढ़ें
बिहार में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से बेगूसराय, गया और सारण के कई इलाकों में परेशानी बढ़ गई है। बेगूसराय के मटिहानी में गंगा का पानी 17 सरकारी विद्यालयों तक पहुंचने से पठन-पाठन प्रभावित हुआ है और शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में टैग किया गया है। और पढ़ें
बक्सर के डुमरांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, नथुनी अहिर के डेरा में तैनात दो सरकारी शिक्षकों विरेन्द्र प्रसाद और अरविन्द कुमार पर छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। और पढ़ें
नालंदा में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव के बीच जल संसाधन विभाग के तकनीकी विश्लेषण में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई गई है। जिले की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं और कई जगह जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव में 28 वर्षीय विवाहिता इंदु देवी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने और शव छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें
मोतिहारी में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मेगा डेयरी प्लांट के लिए प्रशासन ने तेजी से जमीन चिह्नित कर ली है। प्लांट की घोषणा के महज दो घंटे के भीतर फुर्सतपुर में करीब 29 एकड़ सरकारी गैरमजरूआ जमीन चिन्हित की गई। और पढ़ें