10:27 AM, 03-Sep-2026
बिहार: बच्चों में जगाई वैज्ञानिक सोच, अब राज्य करेगा सम्मान... बेगूसराय की प्रभा कुमारी को शिक्षक पुरस्कार
बेगूसराय के डंडारी प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहरमाला की विज्ञान शिक्षिका प्रभा कुमारी का चयन राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। बिहार के 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं की चयन सूची में उनका नाम 37वें स्थान पर है। शिक्षक दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें सम्मानित करेंगे। और पढ़ें