सारण के अमनौर में पति की मौत की खबर के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। करीब आठ-नौ महीने पहले शादी करने वाले दंपती की मौत से रसूलपुर और मछगरा गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम के स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी खराब लाइटों को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नई स्ट्रीट लाइटें सोलर आधारित लगाने और गांधी मैदान के आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हैदर परवाज को बिहार स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट इंटरनेशनल एथलीट’ सम्मान से नवाजा गया। पटना में आयोजित समारोह में खान सर ने उन्हें सम्मानित किया। इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में खुशी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के झपहां उदानडीह में चहारदीवारी और मकानों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने जेसीबी मालिक सुबोध राय को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 28 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। और पढ़ें
मुंगेर के लाल दरवाजा श्मशान घाट पर गंगा का पानी फैलने से अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को करीब चार फीट गहरे पानी से होकर अर्थी ले जानी पड़ रही है। वहीं, नगर निगम का विद्युत शवदाह गृह पिछले करीब 20 दिनों से बंद है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा सदमे में बेहोश हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें
पूर्णिया में आयोजित रोजगार मेला-2026 में 10 हजार से अधिक युवा और महिला अभ्यर्थी पहुंचे। 50 से अधिक कंपनियों की भागीदारी में 6 हजार से अधिक युवाओं का चयन किया गया। सांसद पप्पू यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और हर छह महीने में रोजगार मेला आयोजित करने का संकल्प जताया। और पढ़ें
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में नशीले पदार्थ के सेवन के बाद चार युवकों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। लेकिन जान नहीं बच सकी। जहरीली शराब मौत हो गई है! पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
औरंगाबाद में अंबा-नबीनगर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। हादसे में 45 वर्षीय प्रमोद मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। और पढ़ें
तेजस्वी यादव केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने समाज को छोड़ दिया है। आरक्षण का लाभ उठाने वाले नेताओं का आरक्षण खत्म करने वालों के साथ खड़ा होना गंभीर सवाल है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में सड़क किनारे सो रहे युवक को कथित तौर पर वाहन से कुचलने के बाद पिटाई कर खड्डे में फेंकने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल शंकर सहनी को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। और पढ़ें
दरभंगा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों और TRE-4 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। और पढ़ें
Bihar Politics: वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी ने एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। उन्होंने राजद प्रमुख के उस पुराने इंटरव्यू में किए गए दावे पर सवाल उठाया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें
सासाराम सदर अस्पताल के मातृ-शिशु विभाग में प्रसव के दौरान आशा देवी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे और नर्सों के भरोसे इलाज किया जा रहा था। और पढ़ें
Patna Crime News: आरोप है कि छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ। यही विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। हत्यारों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर मार डाला। परिजन हत्यारों को कड़ी सजा दिलााने की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच के गेट नंबर-1 के सामने होटल की आड़ में कथित रूप से संचालित अवैध निजी अस्पताल का प्रशासन ने खुलासा किया। एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव के नेतृत्व में हुई छापेमारी में भवन के अंदर करीब 15 मरीज भर्ती मिले, जबकि मौके पर कोई चिकित्सक या मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। और पढ़ें
वैशाली के चेहराकलां प्रखंड में 27 वर्षीय बीपीएससी शिक्षिका मधु पाल की मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव शनिवार देर रात विद्यालय के पास स्थित किराये के मकान में पंखे से लटका मिला। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 22 वर्षीय अभिषेक कुमार साह ने रेवा गंडक पुल से उफनती नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने से पहले उसने जियो एजेंसी के एक स्टाफ को फोन कर पुल पर बुलाया और अपनी रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक व मोबाइल वहीं छोड़ दिया। और पढ़ें
Bihar Transfer Posting News:बिहार सरकार किसे तुरंत आरोपी बनाए और तत्काल आरोप-मुक्त कर दे, समझना अब मुश्किल नहीं रहा है। भरत तिवारी एनकाउंटर में दूसरी बार यह सामने आ चुका है। आईएएस के साथ बिहार प्रशासनिक और बिहार पुलिस सेवा के तबादले में यही चर्चा का विषय है। और पढ़ें
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव घाट पर अवैध बालू खनन और नाविकों से कथित रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें मनेर निवासी अनीश कुमार के पैर में गोली लगी। और पढ़ें
सीवान के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली के पास सड़क किनारे झाड़ी से मजदूर अनिल कुमार राम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लीलारो गांव निवासी अनिल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ समय पहले बीमारी के इलाज के लिए पैसे नहीं होने के कारण उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के SKMCH के डेंटल ओपीडी में मरीज से जबड़े के ऑपरेशन और तार लगाने के नाम पर कथित तौर पर 8 से 10 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मरीज ने बातचीत का वीडियो बनाकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद को सौंपा है। और पढ़ें
वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के मूसापुर चंवर से शनिवार शाम समस्तीपुर निवासी युवक सूरज कुमार सहनी का शव बरामद हुआ। शव के पास मिले हस्तलिखित सुसाइड नोट से उसकी पहचान हुई। नोट में युवक ने करीब एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की बात लिखी और इसके बाद डिप्रेशन में रहने का जिक्र किया। और पढ़ें
नालंदा के दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 2 सितंबर को बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन परिसर में विशेष रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर लगाया जाएगा। जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस शिविर में तीन प्रमुख कंपनियां 409 पदों पर सीधे चयन करेंगी। और पढ़ें