फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 29-Aug-2026

बिहार न्यूज: बाढ़ में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, गहरे पानी में डूबने लगीं दो महिलाएं; नाविक ने बचाई जान

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में सेल्फी और नहाना दो महिलाओं के लिए भारी पड़ गया। चेचियाही ढाला के पास दोनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगीं। शोर सुनकर नाविक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें

10:35 PM, 29-Aug-2026

बिहार: गुरपा पहाड़ पर पूजा के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, नौ श्रद्धालु घायल; एक की मौत की आशंका

गयाजी के गुरपा पहाड़ पर शनिवार को पूजा-अर्चना के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से बिहार और झारखंड के करीब नौ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। एक व्यक्ति की मौत की चर्चा है। और पढ़ें

10:21 PM, 29-Aug-2026

दरभंगा NH-27 पर दर्दनाक हादसा: रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे मां-बेटे की कार 15 फीट के गड्ढे में गिरी, दोनों की मौत

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में शनिवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटना से रक्षाबंधन मनाकर दरभंगा लौट रहे मां-बेटे की कार अनियंत्रित होकर एनएच की रेलिंग तोड़ते हुए पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:40 PM, 29-Aug-2026

बिहार: कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, CM सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न दिए गए। वहीं, वंचित बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए उन्हें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने सोमन राणा-झंडू कुमार को सम्मान राशि का चेक दिया है। और पढ़ें

08:42 PM, 29-Aug-2026

बिहार: मंदिर शुद्धिकरण पर राहुल को इतिहास की याद दिलाई, आरक्षण पर चिराग को भी जीतन राम मांझी ने दिया जवाब

गयाजी में हम (सेक्युलर) के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी और चिराग पासवान के बयानों पर पलटवार किया। मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर उन्होंने इसे समाज की संकीर्ण सोच का परिणाम बताया, जबकि आरक्षण पर कहा कि पार्टी की मांग इसे खत्म करने की नहीं, बल्कि वंचित तबकों तक लाभ पहुंचाने की है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:19 PM, 29-Aug-2026

बिहार राजनीति: 'पहले चिराग इस्तीफा दें, हम पीछे-पीछे चलेंगे', आरक्षण विवाद पर मंत्री संतोष सुमन का करारा जवाब

सियासी बयानबाजी के बीच मंत्री संतोष कुमार सुमन ने चिराग पासवान के इस्तीफे वाले बयान पर पलटवार किया है। सुमन ने कहा कि उनकी मांग आरक्षण खत्म करने की नहीं, बल्कि वंचित दलित समुदायों को अधिक अवसर देने के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाने की है। और पढ़ें

08:00 PM, 29-Aug-2026

बिहार: यदि एनएच-27 पर कर रहे हैं सफर तो ‘हसीना गैंग’ से रहिए सावधान! किन्नर को आगे कर देता है वारदात को अंजाम

मुजफ्फरपुर के कांटी में एनएच-27 पर कथित ‘हसीना गैंग’ की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का दावा है कि गिरोह किन्नर को आगे कर बाइक सवारों को रोकता है और फिर लूटपाट करता है। पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। और पढ़ें

06:53 PM, 29-Aug-2026

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा: बिहार बोर्ड ने आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 15 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। जिन अभ्यर्थियों ने STET पास नहीं किया है, वह अब 15 सितंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।  और पढ़ें

06:36 PM, 29-Aug-2026

सफर होगा सरल: 67 पिलरों पर टिका 9.76 किमी लंबा महासेतु, पटना-उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

बिहार में गंगा नदी पर बना कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6-लेन महासेतु लगभग तैयार है। करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 9.76 किलोमीटर लंबे इस एक्स्ट्राडोज्ड केबल ब्रिज से पटना और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा यात्रा का समय भी कम होगा। और पढ़ें

05:42 PM, 29-Aug-2026

मुजफ्फरपुर में हत्या का खुलासा: पैसों के लेनदेन व कारोबारी विवाद में गई शंभू की जान, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी में शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश, पैसों के लेनदेन और नशे के कारोबार में हिस्सेदारी के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। और पढ़ें

05:19 PM, 29-Aug-2026

औरंगाबाद हादसा: पिकअप की जोरदार टक्कर से डॉक्टर बेटे की मौत, पिता गंभीर; परिवार का बुझ गया इकलौता चिराग

औरंगाबाद में तेजपुरा लॉक के पास भीषण सड़क हादसे में चिकित्सक पिता-पुत्र की कार को पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय डॉक्टर बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। और पढ़ें

04:44 PM, 29-Aug-2026

बिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं: दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; बचाने वाला युवक भी गंभीर

गोपालगंज के सवनही पट्टी गांव में शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कामगारों की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। पढ़ें झकझोर देने वाली यह पूरी खबर और पढ़ें

04:12 PM, 29-Aug-2026

आरक्षण पर संग्राम: चिराग पासवान ने मांझी और उनके बेटे का क्यों मांगा इस्तीफा, क्या एनडीए गठबंधन में सब ठीक है?

Reservation: आरक्षण की समीक्षा पर बवाल थामे नहीं थम रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अपने साथी मंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटे से सीधे तौर पर इस्तीफे की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

03:47 PM, 29-Aug-2026

मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर: ट्रक से टकराई बाइक; दो दोस्तों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। गोनौरा इंडा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। और पढ़ें

02:13 PM, 29-Aug-2026

बिहार न्यूज : 33 साल पुरानी नौकरी पर सवाल! ANM नियुक्ति की फिर खुली फाइल, वेतन रुका

बेगूसराय के बीहट स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम मंजू कुमारी की वर्ष 1993 में हुई नियुक्ति को लेकर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग में जांच तेज हो गई है। शिकायतकर्ता ने नियुक्ति पत्र और संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

01:46 PM, 29-Aug-2026

BPSC पर अधिकार मार्च: जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक; 20 हिरासत में

BPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में गरीब और छात्रों के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की। और पढ़ें

12:41 PM, 29-Aug-2026

बिहार: खेल दिवस पर छपरा के लाल की ऐतिहासिक उड़ान, डेथ वैली में 217 KM दौड़कर शैलेश ने रचा इतिहास

खेल दिवस के मौके पर बिहार के सारण जिले के कमालपुर गांव से निकलकर भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे अल्ट्रा रनर शैलेश कुमार की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। सामान्य फिटनेस के लिए दौड़ शुरू करने वाले शैलेश ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर देश-विदेश की कई कठिन अल्ट्रामैराथन में शानदार प्रदर्शन किया। और पढ़ें

11:40 AM, 29-Aug-2026

नेपाल की बाढ़ का असर बिहार में दिखा: बागमती का जलस्तर बढ़ा; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद अब बिहार के मैदानी इलाकों में भी नदियों के जलस्तर में बदलाव देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जबकि गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। और पढ़ें

10:38 AM, 29-Aug-2026

बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; अहमदाबाद भागने की तैयारी में था

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर शाम गांव के पास एक बगीचे में होने की बात कही गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी शेख परवेज को बलान चौक के पास से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

10:30 AM, 29-Aug-2026

बिहार: TRE-4 में किस विषय के पद बढ़े, अब कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? 17 सितंबर से सामान्य ट्रांसफर के आवेदन

पिछले कई दिनों से संगीत विषय के अभ्यर्थी पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव भी किया था। अब शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इन्हें बड़ी खुशखबरी दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

09:51 AM, 29-Aug-2026

बिहार: नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, एकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार शाम नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय मंतोष कुमार दास गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे उसका शव बरामद किया। और पढ़ें

09:22 AM, 29-Aug-2026

बिहार: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, टेक सपोर्ट के नाम पर करता था ठगी; मुख्य सरगना गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने विदेशी नागरिकों से फर्जी टेक सपोर्ट और टेलीकॉम सेवाओं के नाम पर ठगी करने वाले कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना अजय साव उर्फ जानी को भगवानपुर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया। और पढ़ें

08:56 AM, 29-Aug-2026

बिहार: नेपाल बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र के 110 श्रद्धालु सुरक्षित भारत लौटे, रसुवा में 3 नेपाली मजदूरों की मौत

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच दो दिनों से फंसे महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक और पुणे क्षेत्र के 110 श्रद्धालु शुक्रवार को भिट्ठामोड़ बॉर्डर के रास्ते सुरक्षित भारत लौट आए। सीतामढ़ी प्रशासन ने सभी को भिट्ठा थाना लाकर भोजन कराया और स्वास्थ्य जांच के बाद बस से पटना भेज दिया। और पढ़ें

08:34 AM, 29-Aug-2026

बिहार: पुलिस जवानों को कुचलने का प्रयास, बैरियर तोड़कर भागा स्टोन चिप्स लदा ट्रक, 10 KM पीछा कर पकड़ा

मुंगेर में शुक्रवार देर रात वाहन जांच के दौरान स्टोन चिप्स लदे ट्रक ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर बैरियर तोड़ दिया और जांच में जुटे जवानों को कुचलने के प्रयास का आरोप है। ट्रैफिक पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर पीछा कर ट्रक को बरियारपुर मोड़ के पास पकड़ लिया, लेकिन उसमें सवार दो लोग फरार हो गए। और पढ़ें

07:46 AM, 29-Aug-2026

बिहार में ट्रक जांच पर बवाल: पुलिस टीम को घेरा, ASI से मारपीट और वर्दी से नेम बैज नोचा; तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ट्रक की तलाशी को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। नाजिरपुर हाट के समीप तीनवटिया में विवाद बढ़ने पर पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने एएसआई राजू कुमार समेत गश्ती दल के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और एएसआई को कुछ देर बंधक बनाकर रखा। और पढ़ें

07:42 AM, 29-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए 31 अगस्त को बिहारशरीफ स्थित जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। निजी कंपनी रेडर सिक्योरिटी 100 पदों पर सीधे भर्ती करेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें