फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: नौकरी का झांसा या प्रेम प्रसंग की रंजिश? एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, ओटी मैनेजर हिरासत में

गयाजी में दिनदहाड़े महिला पर चाकू से हमला हुआ। घायल महिला ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओटी मैनेजर वीरेंद्र कुमार पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  और पढ़ें

10:37 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: सात मौतों के बाद चौथी सोमवारी की चुनौती, अशोक धाम में स्टेशन से गर्भगृह तक होगी बैरिकेडिंग

तीसरी सोमवारी के मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत और 25 के घायल होने के बाद चौथी सोमवारी को लेकर प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए स्टेशन से गर्भगृह तक कतार, दो ड्रोन से निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था होगी। 
  और पढ़ें

10:28 PM, 21-Aug-2026

Bihar: मुंगेर में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, लकड़ी लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर भागे, 29 के खिलाफ FIR

मुंगेर के धरहरा में अवैध लकड़ी तस्करी रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने वनकर्मियों से हाथापाई कर लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और फरार हो गई। मामले में चार नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:07 PM, 21-Aug-2026

Bihar: सीवान में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

सीवान में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। जीबी नगर थाना क्षेत्र के हकमा गांव के पास हुई वारदात में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

08:11 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: नई सहकारिता नीति-2026 से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, महिलाओं और युवाओं को भी मिलेगा लाभ

New Cooperative Policy-2026: सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि नई सहकारिता नीति-2026 से  बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिल सकती है। इससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर खुलेंगे।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:26 PM, 21-Aug-2026

Bihar: BPSC-BSSC, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर लोकभवन पहुंचे पप्पू यादव, जानिए क्या सब हुआ

Patna News Update: पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को सांसद पप्पू यादव का साथ फिर से मिला है। आज सांसद ने राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों की समस्या को रखा। उन्होंने 70वीं BPSC, दरोगा, BSSC और डोमिसाइल का परीक्षा मुद्दा उठाया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:36 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: नक्सल प्रभाव से मुक्त बताते ही नक्सलियों ने जंगल में दिखाई तबाही की तैयारी! पांच किलो IED बरामद

गयाजी के नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी। नागोबार जंगल में सर्च अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा करीब पांच किलोग्राम का कमांड मैकेनिज्म युक्त आईईडी बरामद हुआ, जिसे बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। और पढ़ें

06:26 PM, 21-Aug-2026

BPSC LDC: बीपीएससी लोअर डिविजन क्लर्क का टाइपिंग टेस्ट रद्द, पहले हो चुका DV भी निरस्त; क्या रही वजह?

BPSC LDC Typing Test Cancelled: बीपीएससी ने एलडीसी भर्ती की टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी है। 25 फरवरी को हो चुका दस्तावेज सत्यापन भी निरस्त कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को आगे की नई प्रक्रिया और तारीख का इंतजार करना होगा।
  और पढ़ें

06:08 PM, 21-Aug-2026

Bihar: कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट के भाई कहां हैं गायब? पत्नी से कहासुनी के बाद लापता, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

पैरा पावरलिफ्टर झंडु कुमार के बड़े भाई संतोष पासवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। गुरुवार रात हरनौत स्थित घर से निकलने के बाद वह ऑटो से बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी तलाश में जुटे हैं। और पढ़ें

05:35 PM, 21-Aug-2026

Bihar: फल्गु नदी में सालभर बहेगी जलधारा? रबर डैम फेल होने के बाद केंद्र की नई पहल, पितृपक्ष से पहले जगी उम्मीद

फल्गु नदी में सालभर जलधारा बहाने की नई योजना से गयाजी में उम्मीद जगी है। रबर डैम के अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद केंद्र सरकार ने नई पहल शुरू की है। पितृपक्ष से पहले इस योजना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। और पढ़ें

04:39 PM, 21-Aug-2026

Bihar Exam: अभ्यर्थी बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक जारी रहेगा आंदोलन; शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

Bihar Student Protest: गर्दगीबाग में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर छात्रों की बात नहीं सुनी जाती है तो आंदोलन लंबा चलेगा। इधर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों को बड़ा मैसेज दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:32 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: ग्राहक बनकर आए शातिरों का कारनामा! छह लाख की 15 सोने की अंगूठियां लेकर फरार; CCTV से खुलासा

मुजफ्फरपुर के बोचहां में ग्राहक बनकर पहुंचे दो शातिर बदमाश करीब 6 लाख रुपये की 15 सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:08 PM, 21-Aug-2026

Jewel Thief : ज्वेलरी शॉप में दुकानदार के सामने से 15 अंगूठी चुरा ले गए शातिर, पता नहीं चला; कैसे खुला राज?

भागलपुर में 16 हजार रुपये वेतन पाने वाले सरकारी शारीरिक शिक्षक की मजबूरी सामने आई है। स्कूल में बच्चों को पीटी कराने के बाद शिक्षक निशांत कुमार परिवार का खर्च चलाने के लिए स्कूल के बाहर झालमुड़ी और स्टेशनरी की दुकान लगाते हैं। उनका कहना है कि वेतन में उचित बढ़ोतरी और पूर्णकालिक नियुक्ति होने पर उन्हें यह अतिरिक्त काम नहीं करना पड़ेगा। और पढ़ें

03:24 PM, 21-Aug-2026

Student Credit Card: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि कम कर दी गई! जानिए क्या है सच्चाई, कैसे मिलेगा शिक्षा ऋण?

Bihar Student Credit Card Scheme: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण कटौती वाली बात को नकार दिया है। स्पष्ट कहा है कि सरकार पहले की तुलना में छात्रों को अधिक वित्तीय सहायता दे रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

02:43 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: चार महीने की सैलरी मांगी तो थप्पड़, हाजीपुर सदर अस्पताल में महिला गार्ड से बदसलूकी का आरोप

हाजीपुर सदर अस्पताल में चार महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला सुरक्षा गार्ड के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। महिला ने डीपीएम के चैंबर में मौजूद राकेश कुमार पर बदसलूकी और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

02:30 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: ओवरब्रिज पर घेरा, हथियार दिखाया और 3.18 लाख लूटे; इलाके में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आलू-प्याज कारोबारी के मुंशी से हथियार के बल पर 3.18 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भगवानपुर की ओर फरार हो गए। और पढ़ें

01:30 PM, 21-Aug-2026

Bihar News: बरसात में कीचड़, रोजाना परेशानी... पक्की सड़क के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन

कैमूर के दुर्गावती प्रखंड की ढड़हर पंचायत में पिपरी पुलिया से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुड़ारी तक कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर पूर्व मुखिया भाई चंद्र रावत, मनोज राजभर समेत करीब आधा दर्जन लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। और पढ़ें

12:17 PM, 21-Aug-2026

Bihar : तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा आरोप; खजाना खाली होने पर तर्क दे किसे बताया जिम्मेदार?

Tejaswi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के खजाना का मुद्दा फिर से उठाया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट का असर सरकारी विभागों के कर्मचारियों, पेंशनधारकों और विभिन्न योजनाओं पर पड़ रहा है। और पढ़ें

12:15 PM, 21-Aug-2026

Bihar News : बिहार पुलिस के खिलाफ अब स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे; रोड जाम कर बोले- हम चोरों से परेशान

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय महिला शिल्प कला भवन में लगातार तीन दिनों से हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बनारस बैंक रोड-गोला रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

11:30 AM, 21-Aug-2026

Bihar : एक सूटकेस ने रोक दी ट्रेनें; बिहार में किस स्टेशन पर मचा हड़कंप? घेरकर हुई जांच, फिर सब सामान्य

सीवान जंक्शन पर शुक्रवार को फुट ओवरब्रिज पर लावारिस हालत में संदिग्ध सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। मेटल डिटेक्टर से आवाज आने के बाद आरपीएफ ने इलाके को घेरकर यात्रियों की आवाजाही रोक दी और एहतियातन प्लेटफॉर्म संख्या एक से ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए बंद कराया गया। और पढ़ें

10:38 AM, 21-Aug-2026

Bihar News: अनोखी कांवड़ और बुजुर्ग महिला की अद्भुत आस्था, असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर दिखा भक्ति का अनोखा रंग

सावन के अंतिम दिनों में भी असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। पश्चिम बंगाल से 22 श्रद्धालुओं का जत्था करीब 144 किलो की अनोखी रावण कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहा है। वहीं करीब 65-66 वर्षीय सत्यभामा देवी 105 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर आस्था और संकल्प की मिसाल पेश कर रही हैं। और पढ़ें

10:02 AM, 21-Aug-2026

Bihar News: बेटे पर शनि दोष का डर, फिर गहने उतरवाकर फरार, तांत्रिक बनकर महिला से ठगी

समस्तीपुर के गणेश चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने खुद को तांत्रिक बताकर एक महिला को उसके बेटे पर ‘शनि दोष’ होने का डर दिखाया। पूजा-पाठ और मंत्र जाप के नाम पर महिला से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतरवाकर झोले में रखवा लीं। और पढ़ें

09:55 AM, 21-Aug-2026

Bihar:फास्टैग ने खोली मवेशी लदे ट्रक की कड़ी! यूपी पुलिस समस्तीपुर पहुंची, प्लाईवुड कंपनी से 2 युवक हिरासत में

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मवेशियों से लदे ट्रक की बरामदगी के मामले की जांच करते हुए यूपी पुलिस समस्तीपुर पहुंची। तकनीकी जांच के दौरान ट्रक के फास्टैग से जुड़े मोबाइल नंबर से मिले सुराग के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में कार्रवाई की गई। और पढ़ें

09:38 AM, 21-Aug-2026

Bihar News: ‘विपक्ष को छोड़िए, अब मंत्री ही पुलिस पर वसूली का आरोप लगा रहे’, तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दरभंगा पहुंचकर यामाहा शोरूम के मैनेजर फैज के परिजनों से मुलाकात की और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध बेकाबू है और पुलिस थानों व जेलों में भी लोगों की मौत हो रही है। और पढ़ें

09:19 AM, 21-Aug-2026

Bihar News: रामनरेश राय हत्याकांड का खुलासा, 5 लाख में रची गई थी हत्या की साजिश, दो शूटर गिरफ्तार

वैशाली के दिग्घी में ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रमेश कुमार और आदित्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। एसपी शुभांक मिश्रा के मुताबिक, हत्या की साजिश मुजफ्फरपुर में रची गई थी और वारदात को अंजाम देने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। और पढ़ें

08:34 AM, 21-Aug-2026

Bihar: तिरंगे में लिपटा छपरा का लाल पहुंचा घर, नम आंखों ने दी अंतिम विदाई; गूंजा नवीन कुमार सिंह अमर रहें

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर गांव निवासी सेना के जवान नवीन कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। और पढ़ें

08:27 AM, 21-Aug-2026

Bihar News: मां-बेटे का रिश्ता हुआ तार-तार! जहरीला बिस्किट खाने से ढाई साल के मासूम की मौत, हिरासत में महिला

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के बीच बच्चे की मां ने कथित तौर पर बिस्किट में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। और पढ़ें

08:08 AM, 21-Aug-2026

1 लाख Views पर ₹10 हजार देगी बिहार सरकार? क्रिएटर्स के लिए नई नीति से मचेगा धमाल

1 लाख Views पर ₹10 हजार देगी बिहार सरकार? क्रिएटर्स के लिए नई नीति से मचेगा धमाल और पढ़ें

07:59 AM, 21-Aug-2026

Bihar: जेल में रोशन यादव की मौत पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने परिजनों से की मुलाकात; जांच और कार्रवाई की मांग

मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में परकौली निवासी रोशन यादव की मौत का मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परकौली पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। और पढ़ें

07:53 AM, 21-Aug-2026

Bihar News: महिला शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप, विरोध करने पर मारपीट की कोशिश; हेडमास्टर सस्पेंड

मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड स्थित गयासुद्दीनपुर पूर्वी टोला मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मिर्जा गालिब को एक महिला शिक्षिका के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, मारपीट की कोशिश और धमकी के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

07:39 AM, 21-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

भागलपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रियों के लिए रेलवे ने नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अहमदाबाद से 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार और भागलपुर से 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें