समस्तीपुर जिले में स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हुई और दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी सेना के साथ सड़क पर उतरे तो सियासत गरमा गई। जेपी गोलंबर से शुरू हुए मार्च के दौरान तेजस्वी यादव और उनके नेताओं को पटना पुलिस ने इनकम टैक्स पर हिरासत में ले लिया। तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। आंदोलन जारी रहेगा। इधर, भाजपा और जनसुराज ने प्रतिक्रिया दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट के फैसले में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताओं पर मुहर लगा दी। इनमें सोशल मीडिया नीति, जिला नियोजनालयों के नाम में बदलाव, AI इकोसिस्टम समेत कई प्रमुख मुद्दों पर सीएम ने अपनी स्वीकृति दे दी। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
वैशाली के पहलेजा थाना क्षेत्र में टूटे बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से तीन सगे भाई झुलस गए। हादसे में 15 वर्षीय विनय कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई घायल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। और पढ़ें
गोपालगंज में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जादोपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच में लोगों को अवैध हिरासत में रखकर 1.80 लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रतनपुर-कलवाड़ा मुख्य सड़क के किनारे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम कुमार को तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज थे। और पढ़ें
पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से भोज खाने जा रहे थे। हादसे में एक की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। और पढ़ें
बिहार में नई पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद गयाजी में जमीन की रजिस्ट्री का काम दो दिनों से ठप है। डीड राइटरों के असहयोग के चलते खरीदार और विक्रेता परेशान हैं। डीड राइटर तकनीकी खामियों का हवाला देकर व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में देर रात मेला देखकर घर लौट रहे 50 वर्षीय बैजू भगत को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ की हथेली को पार कर गई। घायल का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें
समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर तेज रफ्तार टाटा 407 की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में उनके दो बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
वैशाली के राघोपुर में सिक्सलेन पुल पर बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर और पेट में गोली लगने से अंशुमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
गयाजी के इमामगंज प्रखंड की मंझौली पंचायत में भुतही नदी पर महज 10 दिन पहले बनाई गई अस्थायी पुलिया तेज बहाव में तीसरी बार बह गई। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया और ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थायी पुल की मांग की। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के नरौली चौक के पास चलती एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवार यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। और पढ़ें
बिहार एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपालगंज के कुख्यात और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मनिंद्र मिश्रा को उत्तर प्रदेश के पॉली से गिरफ्तार किया है। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मनिंद्र पर रंगदारी, हत्या के प्रयास और लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। और पढ़ें
पटना में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दों को लेकर आरजेडी के राजभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी लोकभवन की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने में लगातार सफलता हासिल कर रहा है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक विशेष टीम ने तकनीकी जांच और इंटेलिजेंस की मदद से 745 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर बिहार सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित और राजनीतिक टिप्पणी करना विशिष्ट शिक्षक राजेश कुमार को भारी पड़ गया। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविन्द सिन्हा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। और पढ़ें
बिहार में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के राजभवन मार्च के दौरान पटना में हंगामा हो गया। जेपी गोलंबर से मार्च शुरू होने के बाद डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च रोकने की कोशिश की। और पढ़ें
पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को यूपी एटीएस ने मेरठ से कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस के आरोपों के मुताबिक, जफर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क को मजबूत करने, चंदे के नाम पर रकम जुटाने, कथित फंडिंग पहुंचाने और युवाओं के बीच जिहादी साहित्य बांटने के आरोप हैं। और पढ़ें
मुंगेर के असरगंज की 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दंडवत यात्रा पर निकली हैं। तपती राह और लंबी दूरी के बावजूद प्रियंका का हौसला कम नहीं हुआ है। और पढ़ें
वैशाली के नगर थाना क्षेत्र स्थित अनजानपीर चौक अंडरपास के पास मंगलवार शाम करीब दो घंटे से लावारिस खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। और पढ़ें
बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा के इंटर छात्र और युवा उद्यमी सागर कुमार ने बिना गैस, बिजली या लकड़ी के खाना और गर्म पेय तैयार करने वाला अनोखा उपकरण बनाया है। टिफिन के आकार के इस उपकरण को ‘सिपजो’ नाम दिया गया है। इसमें रासायनिक प्रक्रिया से गर्मी पैदा होती है, जिससे करीब 10 मिनट में पानी 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जा सकता है। और पढ़ें
Bihar News: नालंदा के मध्य विद्यालय परासी में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने गले में जलन और पेट दर्द की शिकायत की। भोजन में नमक की जगह सर्फ डालने के आरोप लगे हैं, जबकि DEO ने इसे अफवाह बताते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें