अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बादल फटने और भूस्खलन के बाद लापता सात सेना के जवानों में वैशाली के अग्निवीर आदित्य कुमार भी शामिल हैं। कई दिन बाद भी उनका सुराग नहीं मिलने से परिवार और गांव में चिंता का माहौल है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में पुरानी रंजिश को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कथित हमले में 60 वर्षीय भोला अंसारी और उनकी नौ वर्षीय पोती अनब खातून की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव है। और पढ़ें
भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर उबाल, हजारों लोगों ने फलोदी कलेक्ट्रेट का किया घेराव और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदीपुर पंचायत स्थित एक बगीचे में सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित शैंको ज्वेलर्स लूटकांड से जुड़ा राजतिलक भी शामिल है। और पढ़ें
छपरा-पटना एनएच-19 पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। और पढ़ें
झारखंड में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गया और जहानाबाद में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद गया जिला प्रशासन ने नदियों के जलस्तर और निचले इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी है। चलिए जानते हैं प्रशासन ने क्या-क्या निर्देश दिए हैं? और पढ़ें
Bihar Police Constable Exam Result: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। केंद्रीय चयन पर्षद ने 27,969 अभ्यर्थियों को PET/PST के लिए चयनित किया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 18 अगस्त 2026 को जारी की गई। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
CSBC Bihar Police: बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी और ऑपरेटर भर्तियों के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 83 जीडी पदों के लिए 254 और 993 ऑपरेटर पदों के लिए 5,966 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुने गए हैं। अब PST/PET और दस्तावेज सत्यापन होगा।
और पढ़ें
अशोक धाम मंदिर हादसे के बाद प्रशांत किशोर लखीसराय पहुंचे और घायलों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुआवजे, जांच की पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। और पढ़ें
भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी मिस्टर राज का तबादला कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के तबादले को भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से जोड़कर चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि आधिकारिक आदेश में इसकी कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। और पढ़ें
औरंगाबाद में वृद्ध की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अंधविश्वास और अवैध संबंध को हत्या की वजह बताते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं। सीवान के एसपी पूरन कुमार झा को हटाकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। छात्रों पर AK-47 से फायरिंग की घटना के बाद इसे बड़ा प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है। और पढ़ें
पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी, देरी, अनियमितता समेत कई मुद्दे पर अभ्यर्थी अनशन पर बैठे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
मधेपुरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दो युवक एक निजी नर्सिंग होम के कार्यालय में सिविल सर्जन से बातचीत करते और लिफाफे में रखी कथित नगदी देते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें
पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के करौड़ीचक गांव में आधी रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पार्टी में शामिल एक युवक ने गोलू यादव पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गोली लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में सदर-2 एसडीपीओ कार्यालय में तैनात चौकीदार अशोक पासवान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। वायरल वीडियो में चौकीदार कथित तौर पर शराब का सेवन करते और बाद में आर्केस्ट्रा की डांसर के साथ आपत्तिजनक तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में भुड़कुरवा पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच किशोरों में से दो गहरे पानी में डूब गए। हादसे में बथना गांव निवासी 14 वर्षीय उज्ज्वल कुमार और 15 वर्षीय अन्नू कुमार उर्फ कल्लू नदी में डूबे हैं। और पढ़ें
अशोक धाम हादसे के 24 घंटे बाद भी भगदड़ की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच में सामने आया है कि हादसे वाले बिजली पोल के आसपास करीब 20 दिन पहले दो से तीन फीट मिट्टी काटी गई थी, जिससे जमीन कमजोर होने की बात कही जा रही है। और पढ़ें
BPSC TRE 4 News: लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आज बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
गया के डुमरिया प्रखंड में चहरा-पहरा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विद्यालय में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। बच्चों और ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं बनने, फर्जी उपस्थिति के आधार पर चावल और सरकारी राशि के उठाव, प्रमाण-पत्र के नाम पर प्रति छात्र 500 रुपये मांगने, विद्यालय विकास मद की राशि के कथित दुरुपयोग और गरीब SC-BC बच्चों के साथ भेदभाव समेत कई आरोप लगाए। और पढ़ें
भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड के पसौर गांव निवासी मिथलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को झारखंड CID की विशेष टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी JPSC और JSSC से जुड़े चर्चित पेपर लीक मामले की जांच के दौरान हुई है। और पढ़ें
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में शराब सेवन की सूचना पुलिस को देना एक युवक को कथित तौर पर भारी पड़ गया। चैनपुर निवासी प्रितम कुमार का आरोप है कि 16 अगस्त की शाम मांझी प्रखंड कार्यालय परिसर के पास पानी की टंकी के आसपास शराब पीने की सूचना देने वह अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा था। और पढ़ें
समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास सावन की तीसरी सोमवारी पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 21 वर्षीय महिला होमगार्ड जवान से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक ले जाने से रोकने पर युवक ने महिला जवान से गाली-गलौज की, वर्दी को सीने के पास से पकड़ लिया और गोली मारने की धमकी दी। और पढ़ें
छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के रामपुर बिंदालाल के मठिया गांव में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सेमरिया घाट से पवित्र सरयू जल लेकर श्री ढोंढस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली जर्जर बिजली के पोल से टकरा गई। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा का भव्य जलाभिषेक, विशेष पूजन और महाशृंगार किया गया। करीब 11 क्विंटल गेहूं समेत अन्य पूजन सामग्रियों से बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया। दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक के बाद महाआरती हुई। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मिश्रा टोला में 20 वर्षीय विकास कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक विकास ने करीब आठ दिन पहले पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। और पढ़ें
Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सीवान, भोजपुर, सीतामढ़ी, सीवान के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। आइये जानते हैं कौन-कहां गए? और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में नेता चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्रा जुली की मौत हो गई, जबकि उसके पिता विजय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
सीतामढ़ी के बाईपास बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े एक शिक्षिका से 2 भर सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। और पढ़ें
मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के हैठीवाली गांव में घर में सो रहे मनोज झा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें
Patna News Updates: अचानक बेसमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। फौरन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैल गई। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें