Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NICDIT की बैठक में गया इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि IMC क्षेत्र में सड़क और जलापूर्ति की जरूरी सुविधाएं 2027 से पहले पूरी करने का लक्ष्य है। जानिए सीएम ने और क्या एलान किया। और पढ़ें
Bihar News: बिहार के गया स्थित हसरा गांव का हंसराज पर्वत मानसून में फिर चर्चा में है। ग्रामीणों का दावा है कि बारिश के बाद पहाड़ की मिट्टी के साथ चमकीले और कथित कीमती पत्थर बहकर आते हैं, जिनकी तलाश में लोग जुट जाते हैं। हालांकि इन पत्थरों की कीमत, पहचान और उत्पत्ति की अब तक किसी स्वतंत्र वैज्ञानिक संस्था ने पुष्टि नहीं की है। और पढ़ें
Bihar News: पूर्णिया में महिला नासरीन खातून की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, अनैतिक संबंध, पैसों की लगातार मांग और केस में फंसाने की धमकी से परेशान होकर प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल व्हील रिंच समेत अन्य सामान बरामद किया है। और पढ़ें
Bihar News: झारखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद गया जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। फल्गु नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। और पढ़ें
Bihar News: लखीसराय के अशोक धाम हाल्ट पर सोमवार सुबह दोनों दिशाओं से एक साथ पैसेंजर ट्रेनें पहुंचने के बाद अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं के दौड़ने से बैरिकेडिंग टूट गई और बिजली का पोल गिरने के बाद करंट की अफवाह फैल गई। इसके बाद करीब 50 मीटर दूर भगदड़ मच गई। हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए। और पढ़ें
Patna AIIMS: एम्स पटना में इससे पहले बिहार का पहला डीसेस्ड डोनर लिवर ट्रांसप्लांट भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इस लिविंग डोनर ट्रांसप्लांट की सफलता के बाद संस्थान में संपूर्ण लिवर ट्रांसप्लांट के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बीपीएल श्रेणी के शुरुआती पांच पात्र मरीजों को एम्स रिलीफ फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर में एक रेलकर्मी पानी टंकी पर चढ़ गया और ऊपर से शोर मचाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद रेलकर्मी खुद नीचे उतर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें
Bihar News: श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे। बिहार सरकार की पहल पर मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। और पढ़ें
मोहम्मद जफर का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें आतंक की राह पर धकेलना था। अपने इसी नापाक इरादे को अंजाम देने के लिए वह सोशल मीडिया का एक बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। वह अपने फेसबुक अकाउंट पर चेहरा ढककर भड़काऊ वीडियो बनाता था, जिसमें वह 'जिहाद' और 'खिलाफत' के नाम पर सीधे तौर पर युवाओं को उकसाता था। और पढ़ें
Bihar News: सावन के तीसरे सोमवार पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों और कांवरियों पर गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा की गई। सुबह 9:30 बजे हुए इस आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। और पढ़ें
Bihar News: प्रेम और संघर्ष की मिसाल बने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी ने 22 वर्षों तक अकेले पहाड़ काटकर गहलौर का रास्ता बनाया। उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर सवाल फिर वही है- जिसने समाज के लिए रास्ता बनाया, उसके अपने परिवार और गांव की जिंदगी कितनी बदली? परिवार आज भी गहलौर को राष्ट्रीय प्रेरणा और पर्यटन केंद्र बनाने की मांग कर रहा है।
और पढ़ें
Bihar News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच सप्ताह में पांच दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वहीं सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस का टर्मिनल बदलकर मदन महल कर दिया गया है। दोनों बदलाव 17 अगस्त 2026 से प्रभावी हैं। और पढ़ें
Bihar News: गया में दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर निकली बाइक रैली में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता बिना हेलमेट नजर आए। रैली के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद किसी बाइक सवार को रोककर कार्रवाई नहीं की गई। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने माना कि सभी को हेलमेट पहनना चाहिए। और पढ़ें
Bihar News: छपरा के रतनपुरा इलाके में स्थित बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर को स्थानीय लोग करीब एक हजार वर्ष से अधिक पुराना मानते हैं। लोक मान्यता के अनुसार यहां स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुआ था और संत बाबा धर्मनाथ ने यहीं साधना करते हुए जीवित समाधि ली थी। मंदिर परिसर में अन्य संतों की समाधियां भी हैं। जानिए क्या है इस मंदिर की खासियत...
और पढ़ें
Nitin Nabin BJP New Team : नितिन नवीन जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, तभी से इंतजार था कि वह नई टीम में किसे रखेंगे और किसे हटाएंगे? लेकिन, बिहार को अनुमान था कि उसे अब कुछ खास नहीं मिलेगा। आज जब एलान हुआ तो चौंकाने वाला। क्यों? और पढ़ें
बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सात सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध विदेशी नागरिकों, फर्जी दस्तावेज, साइबर और वित्तीय अपराधों की समीक्षा की गई। और पढ़ें
मसौढ़ी के पिपरा थाना क्षेत्र में तलाक को लेकर हुए विवाद में पति पर पत्नी को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से रंजू कुमारी घायल हो गईं। वारदात के बाद फरार आरोपी सूरज कुमार को पुलिस ने करीब तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर देशी कट्टा, बाइक और स्मार्टफोन बरामद किया है। और पढ़ें
खगड़िया के बैलदौर थाना क्षेत्र में एनएच-107 स्थित उसराहा पुल पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा डाक बम सेवा के दौरान हुआ। मृतकों की पहचान काजो शर्मा (27), नीतीश कुमार (19) और नीरज कुमार (21) के रूप में हुई है। और पढ़ें
Bihar: 51 की उम्र में Dr. Dhananjay Dubey ने 6111 मीटर ऊंची Mount Yunam पर तिरंगा लहराकर रचा इतिहास! और पढ़ें
सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में सर्पदंश से अंजली देवी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें
Patna Weather News: पटना का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 12 बजे अचानक झमाझम बारिश होने लगी। बारिश ने उमस वाली गर्मी से राहत तो जरूर दिल दी। लेकिन, कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। और पढ़ें
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पास नेशनल हाईवे पर रविवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी सुरेश सिंह और उनके सेना में तैनात बेटे सुधांशु शेखर सिंह की मौत हो गई। और पढ़ें
गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद में मौलवी शफीक अहमद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। समय पर अजान नहीं होने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ और मस्जिद के अंदर उनका खून से लथपथ शव मिला। और पढ़ें
बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के पास सोमवार सुबह भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। हादसा अशोकधाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास भारी भीड़ के बीच बैरिकेडिंग टूटने के बाद हुआ। और पढ़ें
कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी पर कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन बच्चों की मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद बच्चों को नदी से बाहर निकालकर कोढ़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा से उपचुनाव में भाजपा को हराकर जीत हासिल करने वाले चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज विधानसभा पहुंचे। उनके साथ जनसुराज के नेता और कार्यकर्ता भी थे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें
बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अशोकधाम हॉल्ट पर एक साथ दोनों दिशाओं से ट्रेनें आने के बाद अफरा-तफरी मची। इसी दौरान बांस की बैरिकेडिंग टूटने और बिजली का पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। और पढ़ें
पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान सात बच्चियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को बचा लिया था, जबकि चार लापता थीं। अब लापता बच्चियों में से बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि आरती कुमारी की तलाश अभी भी जारी है। और पढ़ें
बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है।
बिहार की बेटी और सारण की बहू मोनी कुमारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,643 मीटर) पर तिरंगा फहराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत मोनी ने खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 14 अगस्त को तय समय से एक दिन पहले सफलतापूर्वक समिट पूरा किया। और पढ़ें
गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने युवक को बातचीत के बहाने गंगा किनारे बुलाया और पहुंचते ही 4-5 राउंड फायरिंग कर दी।पुलिस के अनुसार घायल युवक का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। और पढ़ें
सावन माह की तीसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। रविवार रात से शुरू हुए जलाभिषेक में प्रशासन के अनुमान के मुताबिक छह लाख से अधिक कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में बाबा गरीबनाथ धाम में जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया गोलू कुमार की बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले युवक को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस सेंटर विकसित किया जाएगा। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अगले सप्ताह टेंडर जारी होने की तैयारी है। और पढ़ें