पटना साइबर थाना पुलिस ने पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। और पढ़ें
पटना साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते किराये पर देते थे। जांच में इन खातों से करीब 25 करोड़ रुपये के साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन का पता चला है। और पढ़ें
समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर अकहा गांव से स्टेज कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक युवक कथित तौर पर दो देशी कट्टे लेकर नर्तकी के साथ डांस करता दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें
समस्तीपुर में केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय सहित 150 आवासीय, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को प्रस्तावित पटना-पूर्णिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की जद से बचाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों का जत्था निकला। और पढ़ें
जेल में बंद मारपीट के आरोपी कैदी विश्वनाथ चौहान की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हुई। वहीं, परिजनों ने जेल में मारपीट और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। और पढ़ें
Election Commission: बिहार विधानसभा चुनाव और बांकीपुर उपचुनाव के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहली बार पटना आए हैं। उन्होंने यहां के मतदाताओं का आभार जताया। आइए जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास कांवरिया पथ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 32 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
गयाजी के वजीरगंज स्थित हसरा गांव में प्राचीन गढ़ से मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि प्रतिमा दिन में तीन बार रंग बदलती है। प्रतिमा पर अंकित प्राचीन लिपि भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है। चलिए जानते हैं जानकार क्या बता रहे हैं? और पढ़ें
जमुई के झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की करीब पांच फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और उद्योग के क्षेत्र में विकास योजनाओं की जानकारी दी। और पढ़ें
Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बाद तेजस्वी यादव लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर हैं। आज पटना पहुंचते ही उन्होंने शराबबंदी और अर्बन नक्सल के मामले पर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं तेजस्वी यादव ने क्या कहा? और पढ़ें
रोहतास के दिनारा के जोगिया गांव में मजदूर की हत्या के बाद हुई तोड़फोड़, आगजनी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में पुलिस ने अब तक सात प्राथमिकी दर्ज की हैं। 600 से अधिक भड़काऊ पोस्ट की पहचान कर नोटिस भेजे गए हैं। और पढ़ें
सारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक दीपक कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। और पढ़ें
सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में शादी के दो महीने बाद मायके आई नवविवाहिता काजल कुमारी (19) की हत्या कर दी गई। 13 अगस्त से लापता काजल का शव 16 अगस्त की सुबह पोखर के किनारे मिला। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
भागलपुर के भतोरिया बाईपास पर रविवार सुबह अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। 102 एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। और पढ़ें
पटना के खुशरूपुर स्थित आदिलपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान तीन दोस्त तेज धारा में बहकर लापता हो गए। एक युवक के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में दोनों दोस्त भी गहरे पानी में चले गए। एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट से तीनों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
बोधगया में दो दिनों से लापता नौ वर्षीय अनिकेत कुमार का शव रविवार को मोहाने नदी से बरामद हुआ। बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
सारण के पानापुर में करीब आठ-नौ साल से प्रेम संबंध में रहे 23 वर्षीय युवती और 26 वर्षीय युवक की शादी आखिरकार परिवार की सहमति से मंदिर में हुई। दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों ने मध्यस्थता की। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में रविवार को खड़ी यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
और पढ़ें
Paper Leak News: महाधरना पर बैठे अभ्यर्थियों ने बिहार में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, धांधली और सेटिंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा इसमें शामिल दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी मांग की है। इसके अलावा नई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली 2026 का भी विरोध किया जा रहा है। पप्पू यादव भी इन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
सावन के तीसरे सोमवार को बाबा गरीबनाथ धाम में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है। पहलेजा घाट से 90 किलोमीटर की कांवर यात्रा कर भक्त मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और ठहराव स्थलों की व्यवस्था की है। और पढ़ें
Patna News: विशेषज्ञों की मानें तो खनिज क्षेत्रों के विकास और व्यावसायिक खनन शुरू होने के बाद राज्य के राजस्व में बड़ा इजाफा होगा। भविष्य में इनसे करीब 5,000 करोड़ रुपये तक का राजस्व प्राप्त हो सकता है। और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डड़िया मुरियारो पंचायत की पूर्व मुखिया मंजू देवी (68) का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित गहरे कुएं में गिर गईं। और पढ़ें
85 वर्षीय राम कुमारी देवी की कोई संतान नहीं है, लेकिन बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की उनकी इच्छा को पड़ोसियों ने अपना फर्ज समझकर पूरा करने का बीड़ा उठाया। चार पड़ोसी उन्हें पालकी में बैठाकर सुल्तानगंज से करीब 105 किलोमीटर दूर बाबाधाम की यात्रा पर निकले हैं। और पढ़ें
कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें
नालंदा के नूरसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे में आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। परिवार पटना में तैनात कांस्टेबल पत्नी से मिलने जा रहा था। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है। और पढ़ें