फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:07 PM, 15-Aug-2026

Bihar News: गयाजी के शहीद स्मारक पर अब दर्ज होगी जगन्नाथ मिश्रा, भुई राम और कैलाश राम की वीरगाथा

गयाजी के जीबी रोड स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों जगन्नाथ मिश्रा, भुई राम और कैलाश राम की जीवनी अंकित करने की मांग पर पहल का भरोसा मिला है। खबर चर्चा में आने के बाद गया नगर निगम और जनप्रतिनिधियों ने स्मारक पर जीवनी लिखने का आश्वासन दिया है। और पढ़ें

09:53 PM, 15-Aug-2026

सहरसा में स्वतंत्रता दिवस पर विकास का रोडमैप: 415 करोड़ का महासेतु, ग्लास ब्रिज समेत कई बड़े प्रोजेक्ट का एलान

सहरसा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने झंडोत्तोलन कर जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कोसी महासेतु, ओवरब्रिज, ग्लास ब्रिज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। और पढ़ें

09:34 PM, 15-Aug-2026

Bihar News: नकली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.48 लाख की जाली करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; 497 नोट बरामद

औरंगाबाद के मदनपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.48 लाख रुपये मूल्य के 497 जाली नोट, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:02 PM, 15-Aug-2026

मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का जुनून: 1,100 फीट तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, गूंजे 'जय हिंद' के नारे

मुजफ्फरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं ने 1,100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और देशभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। युवाओं ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। और पढ़ें

07:00 PM, 15-Aug-2026

बिहार: नगर पंचायत में तिरंगे का अपमान! स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहराया झंडा, तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप

सारण के एकमा नगर पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आया। तिरंगे का हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे था।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:56 PM, 15-Aug-2026

सारण में दोस्ती का खौफनाक अंत: 17 साल के रोहित की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी दोस्त ने थाने में किया सरेंडर

सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव में 17 वर्षीय किशोर रोहित कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके जिगरी दोस्त आकाश कुमार पर है। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।  और पढ़ें

05:16 PM, 15-Aug-2026

गंगा स्नान के दौरान हादसा: बख्तियारपुर में 12 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर विकास कुमार गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है। और पढ़ें

04:01 PM, 15-Aug-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला, पड़ोसी युवक पर मां-बेटी को धमकाने का आरोप

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक परिवार को पड़ोसी युवक द्वारा कथित तौर पर ब्लैकमेल और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने सीसीटीवी, जीमेल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक अनधिकृत पहुंच बनाकर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:38 PM, 15-Aug-2026

80th Indepence Day: औरंगाबाद में शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री निषाद ने गिनाईं जिले की विकास उपलब्धियां

औरंगाबाद में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, आवास, बिजली, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। और पढ़ें

03:10 PM, 15-Aug-2026

बिहार: झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भांजे ने युवक की गोली मारकर की हत्या; दहशत का माहौल

पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन 26 वर्षीय युवक वीरू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक दोस्त थे। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। और पढ़ें

02:24 PM, 15-Aug-2026

Bihar News: पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला

Patna Crime News: पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। IGIMS के बाहर हुई गोलीबारी के बाद अब पटना के कंकड़बाग इलाके में एक ज्वेलरी शॉप के मालिक को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के बीच अब पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। और पढ़ें

12:56 PM, 15-Aug-2026

Bihar: शान से लहराया तिरंगा, पटेल मैदान में गूंजा राष्ट्रगान; प्रभारी मंत्री ने दिलाया विकास का संकल्प

समस्तीपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह पटेल मैदान में आयोजित हुआ, जहां प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। और पढ़ें

10:35 AM, 15-Aug-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शान से लहराया तिरंगा, दिलीप जायसवाल बोले- विकास की रफ्तार होगी और तेज

मुजफ्फरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने पुलिस बल की परेड का निरीक्षण करने के बाद समारोह को संबोधित किया। और पढ़ें

10:00 AM, 15-Aug-2026

Bihar News: पूर्णिया में आधी रात को फहराया तिरंगा, 1947 से चली आ रही परंपरा आज भी कायम; उमड़ा हुजूम

बिहार के पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस की एक अनूठी परंपरा आज भी कायम है। 14 अगस्त की मध्यरात्रि ठीक 12:01 बजे भट्ठा बाजार स्थित ऐतिहासिक झंडा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। और पढ़ें

09:55 AM, 15-Aug-2026

Bihar: NEET गड़बड़ी का बिहार कनेक्शन! मोतिहारी का MBBS छात्र गिरफ्तार, EOU के रडार पर पूरा नेटवर्क

NEET-UG और Re-NEET UG 2026 में कथित अनियमितताओं की जांच का दायरा बिहार तक पहुंच गया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने MBBS अंतिम वर्ष के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पूर्वी चंपारण के मोतिहारी निवासी उज्ज्वल राज भी शामिल है। और पढ़ें

09:40 AM, 15-Aug-2026

Bihar: शिक्षक के घर नशे का खेल! 950 ग्राम गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव में पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापेमारी कर 950 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने शिक्षक दिलीप कुंवर और उनके पुत्र शुभम कुंवर को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:56 AM, 15-Aug-2026

Bihar News: शौच के लिए निकला युवक तेज बहाव में लापता, तलाश में जुटे पुलिस-ग्रामीण

सारण जिले के मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पश्चिम पट्टी गांव में शुक्रवार शाम दहा नदी में डूबने से मनीष मल्लाह उर्फ नेपाली लापता हो गया। बताया गया कि वह नदी किनारे शौच के लिए गया था, तभी फिसलन भरे किनारे पर पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। और पढ़ें

07:32 AM, 15-Aug-2026

Bihar News: कमरे से मिली प्रवासी मजदूर की लाश, मचा हड़कंप; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बोधगया के मस्तपुरा स्थित विष्णु विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल के 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर कार्तिक सरकार का शव उसके किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:28 AM, 15-Aug-2026

Bihar: महाबोधि मंदिर के गेट पर बवाल! BMP और बिहार पुलिस जवानों में मारपीट; श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

गया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बीएमपी के दो जवानों और बिहार पुलिस के एक जवान के बीच बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और बेल्ट व लात-घूंसों से हुई झड़प के कारण मंदिर पहुंचे देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी मच गई। और पढ़ें

06:40 AM, 15-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

15th August Celebration Live Updates: आज पूरा देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में खास तैयारियां की गई थी। इस बार सीएम सम्राट चौधरी पहली बार तिरंगा फहराया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा ?
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें