रोहतास के दिनारा के जोगिया गांव में मजदूर की हत्या के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 लागू करने का फैसला लिया है। यह प्रतिबंध 16 अगस्त से स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा। पांच या अधिक लोगों के जुटने, जुलूस, धरना और प्रदर्शन पर रोक रहेगी। और पढ़ें
पटना से सात अगस्त को लापता हुईं दो छात्राओं को खगड़िया पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास से बरामद कर लिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों तक पहुंची। दोनों छात्राओं को आवश्यक प्रक्रिया के बाद पटना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। और पढ़ें
उत्तराखंड के चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी भरने और मलबा धंसने से हुए हादसे में गोपालगंज के भोरे के तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें 20 वर्षीय रोहित पांडेय की हालत बेहद नाजुक है। उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
पूर्णिया के बनमनखी में 16 वर्षीय किशोरी मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, नए कपड़े खरीदने को लेकर हुई बातचीत के बाद वह कमरे में चली गई थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें
गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। पहले पत्नी प्रियंका देवी उर्फ नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। इसके अगले दिन पति सुजीत प्रसाद का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
पटना के नौबतपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 134 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल फॉरच्यूनर और ट्रक को भी जब्त किया है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहू पोखर में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव की तलाश शुरू की। मृतक की पहचान अंडीगोला निवासी 45 वर्षीय दिलीप प्रसाद के रूप में हुई है। और पढ़ें
पटना के IGIMS अस्पताल के गेट नंबर-3 के पास दवा दुकान को लेकर हुए विवाद के बाद हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें
भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में विवाद सुलझाने पहुंचे वार्ड सदस्य अशोक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके दो चचेरे भतीजे भी लाठी-डंडे से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
गयाजी जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। और पढ़ें
राहुल गांधी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। बिहार में सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं राहुल गांधी को पूरे देश से मांगने को नसीहत दी है। और पढ़ें
Bihar News: Bharat Tiwari की मां ने सरकार से मांगा न्याय, नौकरी से पहले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग और पढ़ें
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम सम्राट चौधरी पर लगातार हमलावर हैं। इस बार उन्होंने निवेश को लेकर सरकार उठाया है। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार पर निवेशक भरोसा क्यों नहीं कर पा रहे हैं? और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक घर से हुई करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। और पढ़ें
भागलपुर के नवगछिया में राहुल राय (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव पकरा के दोनियां टोला स्थित बांसबाड़ी के पास मिला। पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा और एक पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। और पढ़ें
बाढ़ के अथमलगोला थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी रूबी देवी की मौत हो गई, जबकि एसआई हरेराम शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। और पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मुजफ्फरपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 342 लोगों को पकड़ा है। इनमें से 190 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन करने के साथ संदिग्ध सामग्री की भी जांच कर रही है। और पढ़ें
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभियान बसेरा-02 के तहत राज्यभर में विशेष शिविर लगाकर प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हालांकि, भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि परिवार की पहली प्राथमिकता न्याय है। और पढ़ें
समस्तीपुर के पूसारोड-पूसा मुख्य मार्ग पर गंगापुर अस्पताल चौक के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय रुद्रांश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारे लगाए। और पढ़ें
बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DIG राकेश कुमार सिन्हा को करीब तीन दशक की उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से Police Medal for Meritorious Services यानी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। और पढ़ें
Bihar News : बिहार के मगध क्षेत्र से इस समय एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहरीले गैस ने चार लोगों की जान ले ली है। पुलिस के जवान का जीवन भी खतरे में है। पुराने कुएं से शव निकालने में भी लोग डर रहे हैं। और पढ़ें
सावन की तीसरी सोमवारी पर 17 अगस्त को बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में कांवरियों की भीड़ जुटने की संभावना है। शुक्रवार को श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने के बाद पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए। और पढ़ें
समस्तीपुर की धरती स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष, क्रांतिकारी गतिविधियों और बलिदान की प्रमुख गवाह रही। 1942 की अगस्त क्रांति में दलसिंहसराय थाना पर तिरंगा फहराने की कोशिश में सात क्रांतिकारी शहीद हुए। और पढ़ें
सारण के मांझी थाना क्षेत्र के कुंअर टोली गांव निवासी मनोज शर्मा उर्फ छेदी शर्मा की वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। मनोज अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गया था। और पढ़ें
सहरसा के अगवानपुर स्थित मंडन भारती कृषि कॉलेज के फल बागान में 37 वर्षीय दैनिक मजदूर मिथिलेश पासवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पत्नी रात करीब 10 बजे खाना लेकर बागान पहुंची तो वह जमीन पर मृत पड़ा था। परिजनों ने एक दिन पहले हुए विवाद को मौत की वजह बताते हुए करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। और पढ़ें
मुंगेर के लालदरवाजा मोहल्ले से तीन वर्षीय अभिराज के अपहरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चे को पंजाब ले जाने के लिए तीन लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। और पढ़ें
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने कुरकुरे और चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को सुनसान घर में ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात एएसआई विपिन सिंह को शराब कारोबारी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पूर्वी-1 के स्तर से जांच कराई गई। और पढ़ें
पूर्णिया के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर 14 अगस्त की मध्यरात्रि 12:01 बजे तिरंगा फहराने की 79 साल पुरानी अनोखी परंपरा आज भी जारी है। यह परंपरा 14 अगस्त 1947 की उस ऐतिहासिक रात से जुड़ी है, जब स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह और उनके साथियों ने आजादी की घोषणा के तुरंत बाद तिरंगा फहराया था। और पढ़ें
Job in Bihar : बांकीपुर से विधायक चुने गए प्रशांत किशोर 10 हजार युवाओं को बिहार में नौकरी दिलाने का दावा कर चर्चा में हैं। लेकिन, भाजपा ज्यादा परेशान नहीं है। PK के इस दांव पर भाजपा अपने किन नेताओं का चेहरा आगे कर सकती है? और पढ़ें