फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:58 PM, 09-Aug-2026

Bihar: दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग को लेकर बवाल! TTE और यात्री भिड़े, प्लेटफॉर्म पर मचा हंगामा

Bihar News: दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टिकट चेकिंग को लेकर महिला टीटीई और यात्री के बीच विवाद हो गया। यात्री ने महिला टीटीई पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।  और पढ़ें

09:26 PM, 09-Aug-2026

Bihar: गुप्ताधाम जा रहे पिता-पुत्री की बाइक नहर में गिरी, तेज बहाव में दोनों लापता; मचा कोहराम

Bihar News: रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गुप्ताधाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे पिता-पुत्री की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। तेज बहाव में दोनों बह गए।  और पढ़ें

08:51 PM, 09-Aug-2026

Bihar: जमीन की बाउंड्री को लेकर खूनी खेल! दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में जमीन की बाउंड्री कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। फायरिंग में राहुल कुमार के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:07 PM, 09-Aug-2026

नालंदा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार कर रही BA छात्रा मालगाड़ी की चपेट में आई, मौत

Bihar News: नालंदा रेलवे स्टेशन पर रविवार को दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय BA छात्रा की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों और चश्मदीदों ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।  और पढ़ें

08:05 PM, 09-Aug-2026

Bihar News: नदी की तेज धार में बहीं दो सहेलियां, नहीं बच सकी जान; मौत से गांव में पसरा मातम

पूर्णिया के बायसी में नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद एक किशोरी गहरे पानी में चली गई, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरी भी तेज धार की चपेट में आ गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:54 PM, 09-Aug-2026

Bihar News: खुद को IAS और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था युवक, फर्जी ID-शराब समेत गिरफ्तार

खगड़िया के गोगरी में पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गाड़ियों पर 'भारत सरकार' का बोर्ड लगा था।

और पढ़ें

07:29 PM, 09-Aug-2026

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की टक्कर में डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन की मौत, एक गंभीर

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार और लैब टेक्नीशियन कुणाल कुमार की मौत हो गई।  और पढ़ें

07:24 PM, 09-Aug-2026

Bihar: पटना में तेज रफ्तार बाइक ने आठ साल के बच्चे को कुचला, मौत के बाद लोगों में आक्रोश; जानिए पूरा मामला

Patna Road Accident News: पटना में यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए हर चौक-चौराहे पर कैमरा लगाया है। नियम तोड़ने वालों का चालान कट जाता है। लेकिन, इससे भी पटना के लड़कों को फर्क नहीं पड़ता है। आज गर्दनीबाग इलाके में तेज गति से बाइक चला रहे युवक ने आठ साल के मासूम की जान ले ली। इससे घटना में लोगों में आक्रोश है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:13 PM, 09-Aug-2026

बंद कमरे का खूनी राज: सुबह बेटे ने खोला दरवाजा, मां मृत मिली और पिता जिंदगी की जंग लड़ता मिला

Bihar News: गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में रविवार सुबह बंद कमरे में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का गला कटा हुआ था, जबकि उसका पति गंभीर हालत में मिला। पुलिस प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच किसी विवाद के बाद घटना की आशंका जता रही है। और पढ़ें

05:07 PM, 09-Aug-2026

Bihar: छात्रा को नशीला शेक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, दोस्तों के कमरे में बुलाकर वारदात का दावा

Bihar News: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने अपने परिचित तीन छात्रों पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। और पढ़ें

02:34 PM, 09-Aug-2026

पूर्णिया में बड़ा हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत, खेलते-खेलते काल के गाल में समाए

पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाई पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन को हादसे की वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

01:51 PM, 09-Aug-2026

Bihar: कांवरिया पथ के पास बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, एक घंटे बाद पाया काबू; टली बड़ी अनहोनी

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर स्थित बर्फ फैक्ट्री में वॉल्व खराब होने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। तेज गंध से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव रोककर परिसर को पानी से सुरक्षित किया। जनहानि नहीं हुई।

और पढ़ें

01:42 PM, 09-Aug-2026

Bihar: बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे; जानिए

बिहार के छात्रों के लिए काम की खबर है। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के साथ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:34 PM, 09-Aug-2026

Bihar: बिहार में 10 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, पटना में CM सम्राट चौधरी करेंगे नेतृत्व; ट्रैफिक प्लान जारी

Tiranga Yatra: सोमवार यानी 10 अगस्त को पटना में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व सीएम सम्राट चौधरी खुद करेंगे। पटना पुलिस की ओर से इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:04 PM, 09-Aug-2026

Bihar Crime: शिवहर में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, मोबाइल दुकानदार से ₹1.5 लाख और 16 फोन लूटे

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल दुकानदार से डेढ़ लाख रुपये और 16 मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। पुलिस जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

12:42 PM, 09-Aug-2026

Bihar News: तिरहुत नहर का बांध टूटने से कई एकड़ धान की फसल जलमग्न, सड़क और पुलिया भी क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड में तिरहुत मुख्य नहर का 18 फीट तटबंध टूटने से कई गांवों के खेतों में पानी भर गया। धान, सब्जी समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। जल संसाधन विभाग मरम्मत में जुटा है, जबकि किसानों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

और पढ़ें

12:30 PM, 09-Aug-2026

Bihar Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला; तीनों की मौत

मधुबनी के बेनीपट्टी में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रही छह महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। चालक फरार है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:23 PM, 09-Aug-2026

Bihar Crime: पूर्णिया में उत्पाद विभाग का जमादार गिरफ्तार, 590 लीटर शराब के साथ मिली तस्करी की कड़ी

पूर्णिया के बायसी थाना पुलिस ने दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के जमादार और एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 590 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। जमादार पर रिश्वत लेकर शराब से लदी गाड़ियों को चेकपोस्ट से पार कराने का आरोप है। और पढ़ें

12:09 PM, 09-Aug-2026

Bihar Politics: तेजस्वी अपनी नई टीम कैसा बना रहे, राजद में लालू के करीबियों का क्या होगा? जानिए सब कुछ

RJD Party: बिहार की राजनीति में लंबे समय तक सत्ता में रहे राष्ट्रीय जनता दल में बदलाव को लेकर बांकीपुर उपचुनाव के बाद चर्चा में होने लगी है। खासकर जब से तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी की सारी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या तेजस्वी की नई टीम पुराने लोगों को जगह मिलेगी? परिवार और पार्टी के लोगों की क्या राय है? आइये जानते हैं सबकुछ... और पढ़ें

10:54 AM, 09-Aug-2026

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित भीड़ ने चालक समेत दो युवकों को पीटा

पटना के फुलवारीशरीफ के नया टोला में नशे में धुत कार सवारों ने तेज रफ्तार में कई वाहनों को टक्कर मार दी। आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और इलाज के बाद कार्रवाई शुरू की।

और पढ़ें

10:26 AM, 09-Aug-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में बागमती का कहर, जमींदारी बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी; प्रशासन से मदद की मांग

बिहार के मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। कटरा में बांध टूटने और गायघाट क्षेत्र में पानी घुसने से कई गांव प्रभावित हैं। सड़कें कट गई हैं, संपर्क टूटा है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें

08:38 AM, 09-Aug-2026

Bihar: कांवड़िया पथ पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने सो रहे कांवड़ियों को कुचला; एक की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में डायल 112 की तेज रफ्तार गाड़ी कांवड़िया पथ पर अनियंत्रित होकर सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ गई। हादसे में चंदेश्वर पासवान गंभीर घायल हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की बात कही।

और पढ़ें

08:18 AM, 09-Aug-2026

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में स्वर्ण कारोबारी से 7 लाख के गहनों की लूट, विरोध पर फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे स्वर्ण कारोबारी से 6-7 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने खोखा बरामद कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

08:12 AM, 09-Aug-2026

Bihar: मनेर में पुराने विवाद पर दो गुट भिड़े, मारपीट के बीच बाइक फूंकी; गोलीबारी के दावे से पुलिस का इनकार

बिहार के मनेर के व्यापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच दो बार मारपीट हुई। एक बाइक फूंक दी गई और गोलीबारी के आरोप लगे, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया। दोनों पक्षों ने शिकायत दी, पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ें

07:43 AM, 09-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी उफान पर है। गोपालगंज के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। सड़क संपर्क टूट गया, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र डूब गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर राहत में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मदद की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें