बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने थाना के पास तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोतीपुर थाने में करीब एक महीने से तैनात BMP जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-पटना एनएच पर मधौल के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर निकले थे और बताया जा रहा है कि वे बोलबम मेले में जाने वाले थे। और पढ़ें
रोहतास के दिनारा प्रखंड स्थित जोगिया गांव में 60 वर्षीय मजदूर चंदेश्वर चौधरी की कथित गोली मारकर हत्या के बाद मामला गरमा गया है। घटना के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर नहर से शव बरामद किया गया। और पढ़ें
अररिया में निगरानी विभाग, पटना की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। कार्रवाई मशीन सप्लायर कमरे आलम की शिकायत के बाद की गई। और पढ़ें
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के मध्य टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा के बाद महाप्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की सूचना है। ग्रामीणों में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें
मुंगेर में पशु तस्करी के एक नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत सामने आई है। पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पशुओं से लदे ट्रकों को मुंगेर से सुरक्षित पार कराने के बदले पुलिसकर्मियों को प्रत्येक खेप के लिए 1,500 रुपये दिए जाते थे। और पढ़ें
बिहार में टीबी मरीजों को मिलने वाली निक्षय पोषण योजना की सहायता राशि के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब यह राशि जिला स्तर के बजाय सीधे प्रखंड स्तर से दी जाएगी। नए निर्देश के अनुसार, उपचार शुरू होने के एक महीने के भीतर भुगतान सुनिश्चित करना होगा। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के चकबासु मोहल्ले की रहने वाली प्रसिद्ध कृष्णा बम शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुईं। वह वर्ष 1982 से लगातार सावन में बाबा बैद्यनाथ की यात्रा कर रही हैं। और पढ़ें
शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय की मौत हो गई, जबकि अवर निरीक्षक अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
प्रोफेशनल कोर्स MCA में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस वर्ष MCA की 140 सीटों पर नामांकन होगा और प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। और पढ़ें
अररिया जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने की कार्रवाई जारी है। ताजा कार्रवाई में जोगबनी थाना प्रभारी महादेव कामत को नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के साथ कथित सांठगांठ और कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। और पढ़ें
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति में उम्मीद की किरण बताया। उन्होंने छात्रों के आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा और राहुल गांधी की सराहना की। और पढ़ें
शाहपुर के भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े गुमनाम पत्र के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। पत्र में विधायक की हत्या के लिए हैंड ग्रेनेड और शूटर की व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया था। और पढ़ें
अरवल के करपी थाना क्षेत्र में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो रोककर 28 वर्षीय शोभा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने दूसरे पति के साथ न्यायालय में गवाही देकर जहानाबाद लौट रही थी। मामले में मृतका के पूर्व पति रविंद्र राम समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें
शेखपुरा में एनएच-333ए के किनारे खड़े चीनी लदे ट्रक के केबिन से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथमदृष्टया चाकू से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। और पढ़ें
चीन के शंघाई स्थित डिटेंशन सेंटर में पिछले कई महीनों से बंद मुजफ्फरपुर के मर्चेंट नेवी अधिकारी यश सिंह से 13 अगस्त 2026 को भारतीय अधिकारी मुलाकात करेंगे। चीन सरकार के अनुरोध पर भारतीय अधिकारियों को कांसुलर एक्सेस की अनुमति मिल गई है। और पढ़ें
नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ेंसीवान के सराय थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है। डंपर चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
Bihar: बिहार सरकार के कर्मियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। अब सबसे बड़ा तबादला पंचायती राज विभाग में हुआ है। सरकार की ओर से 1402 पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
बिहार में आधुनिक फूल मंडियों की स्थापना की मांग को लेकर माली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पटना में बड़े स्तर पर आधुनिक फूल मंडी स्थापित करने के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से मंडियां खोलने की मांग की।
और पढ़ेंदरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में असरफ नामक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की मां ने प्रेमिका और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि प्रेमिका ने आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि युवक ने खुद जहर खाने की जानकारी फोन पर दी थी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में बीएमपी-6 में तैनात महिला सिपाही नेहा झा से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन लूट ली। महिला सिपाही ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की तो उन्होंने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर बेरी पंचायत के बड़की बेड़ी गांव में शुक्रवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी सात वर्षीय बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
कटिहार समाहरणालय परिसर में एक आवास सहायक की दो पत्नियों के आमने-सामने आने से हंगामा हो गया। दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के समय आवास सहायक ने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि बाद में उसके पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली। और पढ़ें
पटना हाई कोर्ट ने बेगूसराय के रसलपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना सहनी को बड़ी राहत देते हुए उन्हें पद से हटाने के 12 दिसंबर 2025 के आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें मुखिया पद पर पुन: बहाल करने का निर्देश दिया। साथ ही उपमुखिया के खिलाफ लगाए गए आरोपों की 15 दिनों के भीतर जांच कराने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है।