बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अपर समाहर्ताओं, डीसीएलआर और अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विभाग की सभी सेवाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी और ऑफलाइन कार्यों की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
दरभंगा की व्यवहार न्यायालय ने पति की हत्या के मामले में पत्नी संगीता देवी और उसके प्रेमी कुंदन कुमार उर्फ बजरंगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला 21 जुलाई 2023 का है, जब सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली गांव स्थित मुर्गी फॉर्म में बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचे रामकुमार साह की दोनों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। और पढ़ें
बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी गांव में श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह घटना दो आपराधिक गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा थी। और पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब बांकीपुर उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद तेजस्वी यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव की योजना बना ली है। इसलिए आज सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अनधिकृत लोगों से उपचार कराने का आरोप लगाया। घटना के बाद डॉक्टर और क्लिनिक के कर्मचारी मौके से चले गए। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक कथित प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि पंचायत के कथित फैसले के बाद पहले से शादीशुदा युवक की युवती से शादी भी करा दी गई। और पढ़ें
पटना के फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी की कथित अनुपस्थिति और राजस्व मामलों के लंबित रहने से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दाखिल-खारिज, जमाबंदी, भूमि विवाद, परिमार्जन और भूमि मापी जैसे मामलों में देरी का आरोप लगाया। और पढ़ें
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने राज्यसभा में बिहार की दीर्घकालिक जल सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए भारत-बांग्लादेश के बीच 1996 में हुए फरक्का जल समझौते के नवीकरण का विरोध किया। और पढ़ें
पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई। गुप्त सूचना पर एनएच-727 स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने संदिग्ध युवक विकास साह को गिरफ्तार किया। और पढ़ें
आज स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सामने फिर से मरीज और उनके परिजन शिकायत लेकर पहुंचे। निशांत के सामने इनलोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कई शिकायतें की। निशांत ने उनकी शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारी को फौरन इसका समाधन करने का निर्दश दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
बिहार सरकार ने उद्योग विभाग और 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ करीब ₹51,600 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। निवेश स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा समेत कई क्षेत्रों में होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को जल्द धरातल पर उतारकर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करना है। और पढ़ें
पूर्णिया के केनगर स्थित उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) कार्यालय में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनीय विद्युत अभियंता भरत मलिक और उनके दो टेक्निकल सहायकों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। और पढ़ें
डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद उनकी पत्नी बबिता कुमारी ने बिहार सरकार से 8 करोड़ रुपये के मुआवजे और गजटेड रैंक की सरकारी नौकरी की मांग की है। और पढ़ें
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा, उसके बाद शिक्षकों को पूरी तरह छात्रों की पढ़ाई और समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना होगा। उन्होंने टीआरई 4 और शिक्षकों के ट्रांसफर पर भी जानकारी साझा दी। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र से तीन महीने पहले अपहृत बच्ची को पुलिस की विशेष एसआईटी टीम ने भागलपुर जिले के इशीपुर बरहट थाना क्षेत्र के सिवानपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया। और पढ़ें
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बिहार के पर्यटन मंत्री के पुत्र कृष्ण मुरारी समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं से रंगदारी मांगने के आरोपी कन्हाई सहनी पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। फिलहाल पटना जेल में बंद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। और पढ़ें
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे सीएनजी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और एक कांवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
Bihar: Bankipur हार के बाद Vikas Vaibhav पर भड़के Tejaswi, तभी मिला करारा जवाब! Rohtas EO Murder और पढ़ें
Bihar News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव में एक व्यक्ति की कथित रूप से घर से खींचकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर पुरानी रंजिश और मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
BPSC 72nd CCE fake Notice: बिहार लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े फर्जी नोटिस को लेकर अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें। और पढ़ें
Bihar News: सहरसा के बैजनाथपुर थाना में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी को कथित रूप से स्मैक तस्कर से संपर्क रखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें
Bihar News: भोजपुर के कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज पर प्री-प्राइमरी बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन को बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए। और पढ़ें
Bihar News: बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 19 अतिरिक्त विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी दी है। इनके संचालन के लिए 171 नए अराजपत्रित पद भी सृजित किए जाएंगे।
और पढ़ें
Nagar Nigam : पटना समेत राज्य भर के नगर निकायों में संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। नगर विकास विभाग के मंत्री के साथ हुई बातचीत में सरकार ने संविदा कर्मियों की कई बातें मान लीं, ताकि जल्दी से जल्दी अब सफाई का काम शुरू हो सके। और पढ़ें
Bihar News: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क जलमग्न हो गई और गांव का संपर्क कट गया। प्रशासन की ओर से तत्काल व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने 10 हजार रुपये का चंदा जुटाकर बांस-लकड़ी का चचरी पुल बनाकर आवागमन शुरू कराया। और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर के जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास समेत अन्य स्थानों पर दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
और पढ़ें
Bihar News: वैशाली जिले के चकसिकंदर ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार को युवक से कथित मारपीट के मामले में निलंबित कर दिया गया है। एसडीपीओ की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। और पढ़ें
EO Murder Case: बिहार में एक हत्याकांड की खूब चर्चा है। साजिश का आरोप एक सत्तारूढ़ विधायक पर भी लग रहा है। लेकिन, हत्यारोपी ड्राइवर ने जो बताया है, वह उसके गुस्से की इंतहा है। अपने अफसर को रॉड से मारने के बाद गाड़ी से कुचलने का कबूलनामा। और पढ़ें
Bihar News: छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं ने प्रिंसिपल के ड्राइवर और गार्ड पर आधी रात गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में घुसकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस घटना और छात्रावास की अन्य समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। और पढ़ें
Bihar News: मोकामा रेफरल अस्पताल की जर्जर इमारत को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। अस्पताल में छत और छज्जे का प्लास्टर गिरने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।
और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर जिले के तारापुर में विभागीय बैठक से लौट रहीं डाक विभाग की पोस्टमास्टर पूनम रानी की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें
Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोर घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह नाग पंचमी मेले में जाने के लिए पिता से पैसे मांग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Weather Forecast: बिहार में आज भी पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। और पढ़ें
बांकीपुर उपचुनाव के बाद बिहार सरकार ने सभी 38 जिलों में सवर्ण समाज से जुड़े मामलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया है। सरकार इसे प्रशासनिक सुधार बता रही है, जबकि विपक्ष इसे सवर्ण वोट बैंक को साधने की चुनावी रणनीति मान रहा है। नोडल अधिकारी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, जमीन विवाद और अन्य शिकायतों के समाधान में मदद करेंगे। और पढ़ें