सीवान नगर परिषद ने सात दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत 81 सफाईकर्मियों और कुलियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। और पढ़ें
बिहार सरकार के उद्योग विभाग की पहल पर वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में राज्य के 10 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिहार के मखाना, कतरनी चावल, मिलेट उत्पाद, सत्तू, शहद, मसाले और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वियतनामी खरीदारों और आयातकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। और पढ़ें
औरंगाबाद के दाउदनगर के पूर्व अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव पर तबादले के बाद भी पुराने अंचल के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों में कार्रवाई करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, इसुआपुर में पदभार ग्रहण करने के बावजूद उन्होंने 14 जुलाई को दाउदनगर के कई म्यूटेशन मामलों को फॉरवर्ड किया। और पढ़ें
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 6 अगस्त से निर्धारित अवधि तक प्रतिदिन चलेगी। और पढ़ें
Deepak Prakash MLC : राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद लोकभवन की जिस चिट्ठी का इंतजार था, वह आ गई। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश अब विधान परिषद सदस्य मनोनीत कर लिए गए हैं। और पढ़ें
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने DElEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 2,23,835 अभ्यर्थियों में से 1,65,609 सफल हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 73.99% रहा। और पढ़ें
बिहार के सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नियोर सीमा चौकी के पास नेपाल ले जाए जा रहे 100 वायरलेस संचार उपकरण (50 वॉकी-टॉकी और 50 टू-वे पोर्टेबल रेडियो) जब्त किए गए। और पढ़ें
मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), 47वीं एसएसबी और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त कार्रवाई ने विफल कर दिया। भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के दौरान नेपाल के रौतहट निवासी सेराज देवान को गिरफ्तार कर 16 वर्षीय भारतीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचाया गया। और पढ़ें
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद भाजपा कोटे से बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि जन सुराज की जीत उसके अपने जनाधार की वजह से नहीं, बल्कि RJD के कोर वोटरों के उसके पक्ष में शिफ्ट होने से हुई है। और पढ़ें
Bihar Cabinet Meeting: बांकीपुर उपचुनाव परिणाम के बाद आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले भाजपा दफ्तर जाकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने शाम में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की। सीएम ने बिहारवासियों को कई बड़ी सौगातें दी। आइए जानते हैं क्या क्या है खास? और पढ़ें
बिहार में गंगा समेत कई नदियों में बिना साफ किया गया सीवेज छोड़े जाने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। NGT ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (BSPCB) को निर्देश दिया है कि गंगा में स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के जरिए गंदा पानी छोड़ने वाले शहरी स्थानीय निकायों पर पर्यावरणीय जुर्माना लगाया जाए। और पढ़ें
बिहार के चर्चित कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हत्या गोली या धारदार हथियार से नहीं, बल्कि किसी ठोस वस्तु से बेरहमी से पीटने के कारण हुई। और पढ़ें
बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में 20 वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा कर रहे शंभू प्रसाद सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव बुधवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर एक गाछी के गड्ढे में मिला। और पढ़ें
बांकीपुर उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता की करारी हार के बाद पार्टी में घमासान जारी है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव के बीच शुरू हुई तकरार बढ़ती ही जा रही है। आज राजद विधायवक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि मैं लालू यादव और तेजस्वी यादव का आदमी हूं। उन्होंने शक्ति यादव को धमकी भी दी कि अगर वह संभले नहीं तो उनकी उनकी सारी पोल खोल देंगे। और पढ़ें
बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की रहने वाली छोटी कुमारी की दमन में हत्या कर दी गई। उसका शव किराए के कमरे में ट्रॉली बैग के अंदर बरामद होने से सनसनी फैल गई। और पढ़ें
नालंदा के राजगीर रोपवे में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने के कारण तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कई केबिन हवा में रुक गए। स्टेशन के पास फंसे पर्यटकों को सीढ़ी के सहारे सुरक्षित उतारा गया और पढ़ें
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड की मलदहिया पंचायत में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता परवेज कौशर ने 78 हजार रुपये के लंबित भुगतान के बदले 28 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। और पढ़ें
सारण जिले के छपरा-सीवान रेलखंड पर दाऊदपुर और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। और पढ़ें
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर से मिली हार के बाद आज भाजपा दफ्तर में समीक्षा बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इसमें सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक शामिल हुए।। और पढ़ें
सीवान के भगवानपुर हाट क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। और पढ़ें
बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा पीएचसी में नए भवन के उद्घाटन के महज 10 दिन बाद स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और दवा भंडारण को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने एक्सपायर दवाएं, अनियमित भंडारण और इमरजेंसी सेवा शुरू नहीं होने का आरोप लगाया है। सिविल सर्जन ने जांच और जल्द इमरजेंसी सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ेंCyber Crime: पटना साइबर थाना नए आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
जहानाबाद के ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को अवैध बालू खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। और पढ़ें
दिल्ली पुलिस ने कथित जमीन फर्जीवाड़े के मामले में समस्तीपुर भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरा पासवान को ओडिशा के कटक से गिरफ्तार किया है। उस पर 285 गज जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
और पढ़ेंसारण के बनियापुर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता पूजा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में दूध केंद्र से घर लौट रहे 28 वर्षीय दूध कारोबारी गोलू कुमार की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
पटना के नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारकर फरार हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। और पढ़ें
जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच-33 पर काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से कृषि सलाहकार ज्ञानचंद शर्मा (50) की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-33 जाम कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें