कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दरभंगा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पेपर लीक, छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर प्रधानमंत्री से देश से माफी मांगने की बात कही। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार हुआ और सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। और पढ़ें
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। और पढ़ें
पटना के बापू सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी आरक्षित सीट पर बैठने के बजाय सभागार की पिछली पंक्ति में स्थान ग्रहण किया। और पढ़ें
समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र में छह महीने पहले शादी करने वाली 22 वर्षीय ज्योति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। परिजनों ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें
सावन के पवित्र महीने में महावीर स्थान न्यास समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस वर्ष पहली बार पूर्वी चंपारण के रामजानकी नगर स्थित विराट रामायण मंदिर के शिव मंडप में 3 अगस्त से रुद्राभिषेक शुरू होगा। और पढ़ें
Bihar: बांकीपुर में विकास बनाम बदलाव, किसे मिला जनसमर्थन? और पढ़ें
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय दिलनवाज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है और वर्तमान में देवला में निवास कर रहा था। और पढ़ें
बिहार के सीतामढ़ी में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) कल्याण विभाग में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक आउटसोर्स्ड डेटा एंट्री ऑपरेटर अनुदान की राशि जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। और पढ़ें
बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री और चेरियाबरियारपुर की पूर्व विधायक मंजू वर्मा तथा उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को वर्ष 2018 के चर्चित आर्म्स एक्ट मामले में बेगूसराय की एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। और पढ़ें
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए 26 शिवभक्त 9 फीट ऊंची भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप वाली विशाल कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं। करीब 100 किलोग्राम वजनी इस कांवड़ को चार श्रद्धालु कंधों पर उठाकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। और पढ़ें
बिहार के जहानाबाद जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनी फरीदपुर प्रखंड की पंडौल पंचायत के मुखिया को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि मुखिया ने मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य का भुगतान जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से कमीशन की मांग की थी। और पढ़ें
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल के ककरघट्टी यार्ड में 4 अगस्त को फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए सुबह 11:20 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। और पढ़ें
पूर्णिया जीएमसीएच में गलत इंजेक्शन से 8 वर्षीया शायना की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने लाइन बाजार सड़क पर शव रखकर जोरदार हंगामा व जाम किया। सूचना पर पहुंची केहाट थाना पुलिस ने निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर जाम खुलवाया। और पढ़ें
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मतदाताओं को डराने, राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लेने और एक राजनीतिक दल के पक्ष में पुलिस के काम करने का आरोप लगाते हुए लिखित साक्ष्यों के साथ निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की। और पढ़ें
बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने धान के खेत में मिले मगरमच्छ का साहसिक तरीके से रेस्क्यू किया और उसे कंधे पर उठाकर पहले वन विभाग के कार्यालय, फिर थाने पहुंच गया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर जांच के बाद सुरक्षित कोसी नदी में छोड़ दिया। और पढ़ें
पटना मेट्रो निर्माण के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेहरू पथ (बेली रोड) पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
भारतीय रेलवे ने बिहार में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-फतुहा रेलखंड पर 29 किलोमीटर लंबी मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी है। लगभग 976 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत दानापुर-पटना, राजेंद्र नगर-पटना साहिब और पटना साहिब-फतुहा के बीच अतिरिक्त रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। और पढ़ें
सहरसा के कोसी कॉलोनी में 21 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा कुमारी ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार रेलवे स्टेशन गया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें
सीधी के मड़वास निवासी कथावाचक शिवमूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा देव के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग थाने में युवती की शिकायत पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी समेत गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में पीड़िता ने क्या कहा है? साथ ही आरोपों पर कथावाचक का क्या कहना है? विस्तार से जानते हैं। और पढ़ें
पश्चिम चंपारण में विश्व हिंदू परिषद ने संसद परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन पर कड़ी आपत्ति जताई है। विहिप ने इसे सनातन संस्कृति और साधु-संतों की गरिमा का अपमान बताते हुए धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग से बचने की अपील की।
और पढ़ेंBihar News : पेपर लीक पर बवाल के बाद देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक हो गया, लेकिन सुधार की उम्मीद कर सकेंगे? इस गैंग की जड़ें कितनी गहरी हैं और इनका दुस्साहस कैसा है- यह समझना आसान नहीं है। यह खबर एक छोटी-सी कहानी नहीं है। और पढ़ें
गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में बीडीओ पूजा गहलौत ने मध्य विद्यालय सरैया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को करीब एक घंटे तक संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकार-कर्तव्य पढ़ाए। बाद में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। और पढ़ें
बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अकादमियों और पुलिस लाइनों में संचालित 'दीदी की रसोई' सेवाओं को जीविका ने बंद करने का फैसला लिया है। जीविका के सीईओ ने जारी पत्र में लगातार घाटा, बुनियादी ढांचे की कमी, भुगतान में देरी और नियमित कार्यादेश के अभाव को इसके प्रमुख कारण बताया है। और पढ़ें
नालंदा के ऐतिहासिक बाबा मनीराम अखाड़े में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने पूजा-अर्चना कर बिहार की तरक्की और अमन-चैन की कामना की। इस दौरान मंत्री ने बांकीपुर चुनाव पर जनादेश का सम्मान करने की बात कही और पप्पू यादव के साधु वेश पर तंज कसते हुए कहा कि साधु बनना है तो मंदिर या मठ जाना चाहिए। और पढ़ें
Bihar News : बिहार की जिस एक सीट पर उप चुनाव हुआ, उसका परिणाम सोमवार को आएगा। 30 जुलाई को मतदान के बाद से आए सारे एग्जिट पोल प्रशांत किशोर को जिता रहे। ग्राउंड पर दशकों काम कर चुके एक्सपर्ट पत्रकार तर्क के साथ बता रहे अनुमान। जानिए। और पढ़ें
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में चाऊमीन दुकानदार चंदन जायसवाल की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप एक साल पुराने प्रेम-प्रसंग और रंजिश से जुड़े युवक पर लगाया है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर 70 वर्षीय हरबंसू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें
Pappu Yadav News: दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संसद परिसर में पप्पू यादव के विरोध-प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। और पढ़ें
औरंगाबाद के रिसियप थाना में तैनात एसआई उमेश कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने मारपीट के मामले में राहत देने के बदले पहले दो लाख रुपये मांगे और पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और पहली किश्त लेते ही दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव निवासी 25 वर्षीय उत्तम कुमार बुधवार से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। दुकान बंद करने के बाद उन्होंने एक दुकानदार से कहा कि वह रेवा नदी जा रहे हैं और फिर ऑटो से निकल गए। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। और पढ़ें
बख्तियारपुर प्रखंड में फोरलेन से रवाईच गांव होते हुए एसएच-106 तक बन रही पीसीसी सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुरानी सड़क को हटाए बिना उसके ऊपर नई ढलाई कर हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी की जा रही है। और पढ़ें
Bihar Monsoon: मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसानों को मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करें। और पढ़ें
गया जिले के टिकारी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, सिमुआरा में छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम कुंदन प्रवीण ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और उसकी गुणवत्ता की जांच की। साथ ही शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए शनिवार तक सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में चार घर जलकर खाक हो गए। हादसे के दौरान सिलेंडर में धमाका भी हुआ। एक व्यक्ति परिवार को बचाने के दौरान झुलस गया, जबकि करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: भीड़ बनी जल्लाद! चोरी के शक में अमानवीय सजा और पढ़ें
सारण जिले के देवरिया गांव के 14 वर्षीय अमरजीत कुमार की गया जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यात्रा के दौरान उसने अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात की थी। कुछ देर बाद रेलवे पुलिस ने चटन और गया स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने की सूचना दी। और पढ़ें
समस्तीपुर की एक महिला व्हाट्सएप पर हुई दोस्ती के बाद 'रोमांस स्कैम' का शिकार हो गई। खुद को लंदन में रहने वाला एनआरआई बताने वाले साइबर ठग ने भावनात्मक संबंध बनाकर उससे 13.30 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सीएचसी मड़वन और बाद में एसकेएमसीएच रेफर किया गया। घायलों में नारायण पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। और पढ़ें
Bihar: 2026 पितृ पक्ष मेले की तैयारियां तेज, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी बेहतर और पढ़ें
सुल्तानगंज का नाम बदलने की मांग ने पकड़ा जोर, कांवरियों और पुजारी ने रखी राय और पढ़ें
मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 50 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को मिर्ची तोड़ने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद गांव में दो दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन पीड़िता की मां ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। और पढ़ें
नालंदा विश्वविद्यालय ने अपने पुनरुद्धार के बाद पहली बार 1000 से अधिक विद्यार्थियों का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचा है। इस शैक्षणिक सत्र में 45 से अधिक देशों के छात्र 19 नए कोर्सेज में प्रवेश ले रहे हैं। कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय के सहयोग को दिया। और पढ़ें
दरभंगा दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया और आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनसे एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे को लेकर भी सवाल किया गया। और पढ़ें