फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: भीड़ बनी 'जज', युवक को पीटा और थूक चटवाया; वायरल VIDEO ने खोली दबंगई की पोल

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट और उससे थूक चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें

10:46 PM, 31-Jul-2026

Ranchi: जंतर-मंतर के जैसा आंदोलन! JPSC अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, CBI जांच तक नहीं हटेंगे छात्र?

Ranchi: जंतर-मंतर के जैसा आंदोलन! JPSC अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, CBI जांच तक नहीं हटेंगे छात्र? और पढ़ें

10:20 PM, 31-Jul-2026

Bihar : पटना में मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार की गोली मार हत्या की; CCTV से खुलेगा राज?

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार अपराधियों ने गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करने वाले दुकानदार सुरेंद्र राम की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गेट नंबर-95 के पास बास कोठी के समीप हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:57 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, प्रेमी फरार; पिता गिरफ्तार, 8 साल के बच्चे की तलाश में पुलिस

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान अगले दिन मंजू देवी के रूप में हुई। और पढ़ें

09:17 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: 'रुको... गाड़ी साइड लगाओ' अब हर सिपाही नहीं कह सकेगा! बिहार में लागू हुए नए ट्रैफिक नियम

बिहार में वाहन जांच को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब राज्य में वाहन रोकने, चालान काटने या कार्रवाई करने का अधिकार केवल दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारियों को होगा, जबकि सिपाही और जमादार यह कार्रवाई नहीं करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
08:25 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: ‎तीन अगस्त को भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा, अजय आलोक बोले- बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जीत का दावा करते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान राजद और जन सुराज के बीच 'साइलेंट अंडरस्टैंडिंग' थी और फर्जी सर्वे व सोशल मीडिया के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की गई। और पढ़ें

08:19 PM, 31-Jul-2026

Bihar: आषाढ़ी पूजा के विवाद ने लिया हिंसक रूप, नालंदा का मितमा गांव बना रणक्षेत्र; पथराव-फायरिंग में 4 घायल

नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के मितमा गांव में दो समुदायों के बीच पुराना विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, पांच लोगों को हिरासत में लिया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। और पढ़ें

08:04 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: गंगा पार का सफर होगा आसान! मंत्री रामकृपाल यादव ने स्टीमर सेवा शुरू कराने का दिया भरोसा

दानापुर के नासरीगंज स्थित फटकार महतो घाट पर बंद पड़ी सरकारी स्टीमर सेवा को लेकर प्रकाशित खबर के बाद सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने घाट पहुंचकर स्टीमर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत और परिचालन की तैयारियों की जानकारी ली। और पढ़ें

07:19 PM, 31-Jul-2026

Bihar: बिहार में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मुजफ्फरपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज

बिहार के सभी नगर निकायों में संविदा पर कार्यरत नगर निगम कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मुजफ्फरपुर नगर निगम कार्यालय में सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगें पूरी करने की मांग की। और पढ़ें

06:39 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: श्रावणी मेले का भव्य आगाज, पहले ही दिन एक लाख से अधिक कांवड़िए बाबा धाम के लिए रवाना

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज शिवमय हो गया। पहले ही दिन एक लाख से अधिक कांवड़िए उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े। और पढ़ें

06:09 PM, 31-Jul-2026

Bihar: प्यार से शुरू हुई कहानी का खौफनाक अंत! पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, पांच बच्चों का उजड़ा परिवार

बिहार के सारण जिले के छपरा में घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। भगवान बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले फल विक्रेता वकार युनुस उर्फ सोनू की चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पत्नी पर चाकू मारने का आरोप है, जबकि पत्नी का दावा है कि पति ने विवाद के दौरान खुद को चाकू मारा। और पढ़ें

05:01 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: लखपति दीदी बनाने का सपना टूटा! मशरूम प्रोजेक्ट ने बनाया कर्जदार, करोड़ों की ठगी का आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लखपति बनाने का बड़ा सपना दिखाकर सैकड़ो महिलाओं के नाम पर करोड़ों की ठगी,चढ़ा कर्ज तो हंगामा डी डी सी ने कहा कहा दी गई डेड लाइन जांच कर करवाई जाएगी। कंपनी के द्वारा तीन फेज में इसे शुरू की जाने की बात कही गई। और पढ़ें

04:43 PM, 31-Jul-2026

Deepak Prakash: सुप्रीम सवाल के बाद मंत्री दीपक प्रकाश के लिए MLC का इस्तीफा; देवेश कुमार की ही बलि क्यों?

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वीकार कर लिया। और पढ़ें

04:32 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: एक युवती... दो दीवाने और फिर खून से लाल हुई गली! लव ट्रायंगल में चलीं छुरियां, तीन घायल

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव में एक युवती से कथित दोस्ती को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

04:00 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: सफाई कर्मियों और ड्राइवर की हड़ताल से पटना में कचरे का अंबार, लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी

बिहार के कई जिलों में सफाईकर्मियों ने आंदोलन कर दिया है। पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में लगातार दूसरे दिन भी सफाईकर्मियों और ड्राइवरों का हड़ताल जारी है। इस कारण कई मोहल्लों में कचरे का उठाव नहीं हो पाया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  और पढ़ें

03:53 PM, 31-Jul-2026

Bihar News: कूड़े में डूबा बिहारशरीफ! सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर बेहाल, महामारी का खतरा बढ़ा

बिहारशरीफ नगर निगम के 600 से 700 सफाईकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और प्रतिदिन उठने वाला करीब 250 टन कचरा सड़कों पर जमा होने लगा है। और पढ़ें

03:01 PM, 31-Jul-2026

Sawan 2026: बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लेकर पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए कांवरिये, पहली सोमवारी पर उमड़ेगी आस्था

सावन की पहली सोमवारी से पहले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम से हजारों कांवरिये पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए। इस बार पहली सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अरघा और एलईडी स्क्रीन सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

और पढ़ें

02:27 PM, 31-Jul-2026

Bihar: फोटो वायरल विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चली गोली; बीच-बचाव करने गया युवक घायल

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़की टंगरेला गांव में फोटो वायरल करने के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक राउंड फायरिंग हुई, जिसमें रूपक कुमार के हाथ में गोली लग गई। घायल का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:04 PM, 31-Jul-2026

पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट और पढ़ें

01:54 PM, 31-Jul-2026

Bihar Weather News: बिहार के 34 जिलों में यलो का अलर्ट, पटना में रुक-रुक कर हो रही है बारिश; जानिए मौसम का हाल

Patna Weather News: बिहार में मानसून की स्थिति थोड़ी मजबूत हुई है। आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। पटना में बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। मौसम विभाग ने आम लोगों को सावधान रहने की अपील की है।  और पढ़ें

01:31 PM, 31-Jul-2026

Bihar: चाय पीने जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत; चालक वाहन समेत फरार

भोजपुर के पीरो दलित टोला के पास आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से 40 वर्षीय मजदूर प्रेमचंद्र साह उर्फ पोतन की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। और पढ़ें

01:00 PM, 31-Jul-2026

Bihar: दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका! युवक की हत्या कर भागे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में ज्वालापुर चौक पुल के पास 30 वर्षीय जंगली पटेल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:45 PM, 31-Jul-2026

Bihar: अचानक उठीं आग की लपटें, चीख-पुकार के बीच मची अफरा-तफरी; 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा

पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड स्थित खड्डा पुरन्दरपुर गांव में देर रात भीषण आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। हादसे में 12 वर्षीय अनु कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि एक गाय और बछड़ा भी आग की चपेट में आ गए। आग से लाखों रुपये के घरेलू सामान के जलने की बात सामने आई है। और पढ़ें

12:36 PM, 31-Jul-2026

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला एसटीएफ जवान गिरफ्तार

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कथित रूप से शामिल STF जवान अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। आरा एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह कार्रवाई आरा पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने की। मामले की जांच अभी जारी है।

और पढ़ें

12:10 PM, 31-Jul-2026

संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन: पप्पू यादव ने साधु बनकर बटोरा चंदा, राहुल ने चढ़ावा चढ़ाया; देखिए वीडियो

संसद परिसर में विपक्ष ने आज राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। साधु के भेष में सांसद पप्पू यादव ने 'चढ़ावा' बटोरते नजर आए, जबकि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेताओं ने उन्हें चढ़ावा चढ़ाया। पढ़िए रिपोर्ट- और पढ़ें

11:59 AM, 31-Jul-2026

Bihar: खेल के मैदान में बेटी का कमाल, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरोही ने दिखाई प्रतिभा; टीम को बनाया उपविजेता

सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर गांव की छात्रा आरोही सिंह ने सीबीएसई क्लस्टर बिहार-झारखंड संयुक्त बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। पटना के लॉयला स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। और पढ़ें

11:36 AM, 31-Jul-2026

Bihar: सरकारी दावों पोल खुली! 102 एंबुलेंस के इंतजार में बीते पांच घंटे, ई-रिक्शा पर बांधकर ले जाना पड़ा शव

मुंगेर में सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों को सरकारी शव वाहन नहीं मिलने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव को 1500 रुपये में किराए पर लिए गए ई-रिक्शा से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव ले जाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि पांच घंटे इंतजार और कई बार गुहार लगाने के बावजूद शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। और पढ़ें

10:47 AM, 31-Jul-2026

Bihar: गोद में मासूम और आंखों में आंसू, पति से अनबन के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम; प्रताड़ना का आरोप

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:30 AM, 31-Jul-2026

Bihar: परिवहन विभाग का फर्जी अफसर बनकर वसूल रहा था रंगदारी, ड्राइवरों ने रंगे हाथ दबोचा; जमकर की धुनाई

पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर ट्रैक्टर और पिकअप चालकों से अवैध वसूली करने वाले युवक को चालकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

और पढ़ें

10:15 AM, 31-Jul-2026

Bihar: हाथ में पिस्टल लेकर ठुमके लगाना पड़ा भारी! वीडियो देख घर पहुंची पुलिस, हथियार समेत महिला गिरफ्तार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ डांस करते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी में महिला के घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। और पढ़ें

09:42 AM, 31-Jul-2026

Bihar: मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, कर्ज और उत्पीड़न में फंसे पिता ने गंवाई जान; फूटा गुस्सा

दरभंगा के बेंता थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय ई-रिक्शा चालक जितेंद्र साह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी के इलाज के लिए लिए गए कर्ज के ब्याज को लेकर कथित सूदखोरों द्वारा लगातार प्रताड़ित और अपमानित किए जाने से उसने यह कदम उठाया।

और पढ़ें

09:12 AM, 31-Jul-2026

Bihar: EOU की छापेमारी खत्म! इंजीनियर के ससुराल से अहम दस्तावेज जब्त; लाखों की ज्वेलरी-नकदी मिलने की चर्चा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सासाराम के लघु सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में करीब छह घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। अलमारियों के लॉक तोड़कर तलाशी ली गई। 

और पढ़ें

08:55 AM, 31-Jul-2026

Bihar : हाईकोर्ट की पहल, IG की जांच; आत्महत्या बताए जा रहे केस में ढूंढे गए हत्यारे, दो गिरफ्तार

बेगूसराय के वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन रिंकू देवी की 2021 में हुई हत्या के मामले का एसआईटी ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि रिंकू देवी की गला घोंटकर हत्या की गई थी और बाद में शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया।

और पढ़ें

08:16 AM, 31-Jul-2026

Bihar: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, जंगल में मिला शव; वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे दूसरे बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है। और पढ़ें

07:53 AM, 31-Jul-2026

Bihar: घर में सन्नाटा, बेड पर बेजान पड़ा था शव; सॉफ्टवेयर कर्मी की मौत से गहराया रहस्य, पुलिस खंगाल रही सुराग

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्राह्मणटोली में 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल मनीष कुमार सिसका का शव उनके किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

07:24 AM, 31-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

पटना के खगौल थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया और दावा किया कि ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें