फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 30-Jul-2026

Bihar: गया जी में लगेगा 6 हजार करोड़ का स्टील प्लांट, उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच हुआ एमओयू

बिहार सरकार ने गया जी में 6 हजार करोड़ रुपये के बड़े एकीकृत इस्पात (Large Integrated Steel Project) की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। और पढ़ें

10:34 PM, 30-Jul-2026

Bihar: बिहार में साइबर क्राइम से भी बड़ा खतरा मानव तस्करी, डीजीपी बोले- हर जिले में बने एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि राज्य में मानव तस्करी साइबर अपराध से भी बड़ा खतरा बन चुकी है और इसके मामले साइबर क्राइम से तीन गुना अधिक दर्ज हो रहे हैं। और पढ़ें

10:22 PM, 30-Jul-2026

Bihar News: पेपर लीक पर संसद में गरजे संजय कुमार झा, बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब नहीं चलेगा

राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह कानून केवल पेपर लीक रोकने के लिए नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के भविष्य और उनकी मेहनत की रक्षा के लिए है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:06 PM, 30-Jul-2026

Bihar News: हर-हर महादेव के जयघोष संग शुरू हुआ श्रावणी मेला-2026, बाबा वैद्यनाथ धाम की राह हुई गुलजार

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का बांका में शंखध्वनि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान टेंट सिटी, जीविका दीदी की रसोई सहित श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई सुविधाओं का लोकार्पण और निरीक्षण किया गया। और पढ़ें

08:49 PM, 30-Jul-2026

Bihar News: गला घोंटकर हत्या, बोरे में बंद शव मिला; घर से 10 किमी दूर किसने किया कांड? पांच नामजद

मधेपुरा में मौर्या लैब के 24 वर्षीय मैनेजर बाबू साहब यादव का शव धान के खेत में बोरे में बंद मिला। वह घर से किसी जरूरी काम के लिए निकले थे, लेकिन शाम को उनका शव बरामद हुआ। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाते हुए पैसों के लेन-देन को वजह बताया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:13 PM, 30-Jul-2026

Bihar News: पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जोनल सिस्टम की हुई वापसी; राज्य को चार पुलिस जोन में बांटा गया

बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 2019 से पहले की जोनल पुलिस व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत राज्य को चार प्रमुख पुलिस जोन पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में विभाजित किया गया है।

और पढ़ें

07:53 PM, 30-Jul-2026

Bihar : बंटवारे के लिए गांव पहुंचे दंपति मृत मिले; डबल मर्डर का आरोप पट्टीदारों पर, जांच कर रही पुलिस

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सीतामढ़ी निवासी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों जमीन के बंटवारे के सिलसिले में पैतृक गांव गए थे और लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। और पढ़ें

07:16 PM, 30-Jul-2026

Chatgpt से पूछा मरने का तरीका: JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, मौत से पहले गूगल पर ये खोज रहा था गौरव

पुलिस के अनुसार छात्र मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा था। वह ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था और साथ ही जेईई परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।  और पढ़ें

07:09 PM, 30-Jul-2026

Bihar : बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भाई की हत्या में किसे मिली उम्रकैद? 29 साल तक चला मुकदमा, अब सजा

करीब 29 साल पुराने चर्चित भुटकुन शुक्ला हत्याकांड में मुजफ्फरपुर की अदालत ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार सिंह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने हत्या के साथ अवैध हथियार के इस्तेमाल के मामले में भी अलग से सजा और जुर्माना लगाया है। और पढ़ें

06:54 PM, 30-Jul-2026

Murder Case: पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, बच्चों को कमरे में बंद कर भागा; कहां सामने आई ऐसी घटना?

दरभंगा के बाजीतपुर थाना क्षेत्र के जैतूका गांव में एक महिला की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का सिर धड़ से अलग मिला, जबकि उसके दोनों बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया था। घटना के बाद से पति फरार है और ग्रामीण उसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। और पढ़ें

06:43 PM, 30-Jul-2026

Bihar News : तीन साल के बच्चे को मारकर बोरे में फेंका; सोयी अवस्था से गायब लड़के की 16 दिन पहले भी मिला था शव

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में तीन वर्षीय मासूम दिव्यांशु कुमार का शव प्लास्टिक के बोरे में खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर चम्पानगर-भागलपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। और पढ़ें

06:00 PM, 30-Jul-2026

Bihar: जहां भक्त नहीं, खुद बागमती करती है भोलेनाथ का जलाभिषेक! सावन में बंद रहता है इस अनोखे शिव मंदिर का पट

मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के धनौर गांव स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। सावन के महीने में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर पानी में डूब जाता है और भगवान शिव जलशयन करते हैं। और पढ़ें

05:54 PM, 30-Jul-2026

Bihar: दिन में जमीन का विवाद, रात में गोलियों की बौछार, कार सवार युवक पर जानलेवा हमला

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में देर रात कार सवार युवक मोहम्मद नियाज पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नियाज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा है। और पढ़ें

05:49 PM, 30-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर के चर्चित आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, पांच और आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के चर्चित आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लाइनर, हथियार सप्लायर और लूट का सोना गलाकर खरीदने वाले ज्वेलर्स शामिल हैं। और पढ़ें

05:33 PM, 30-Jul-2026

Bihar News: नई-नई शादी, अधूरे रह गए सपने... तेज रफ्तार पिकअप ने छीन ली 21 साल के युवक की जिंदगी

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 21 वर्षीय मोहम्मद सलीम की मौत हो गई। हादसा डुंबा चौक के पास उस समय हुआ जब वह बाइक से बाजार जा रहा था। गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

03:42 PM, 30-Jul-2026

Bihar News: वीडियो में 34 बाल्टियां, FIR में 29! सारण पुलिस की जब्ती पर उठे 130 लीटर स्प्रिट के बड़े सवाल

बिहार के सारण जिले में स्प्रिट बरामदगी को लेकर तरैया थाना पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। कार्रवाई के वीडियो में 34 बाल्टियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जबकि एफआईआर में केवल 29 बाल्टियों में 754 लीटर स्प्रिट जब्त होने का उल्लेख है। और पढ़ें

03:09 PM, 30-Jul-2026

Bihar: बिना विधायक बने 6 महीने से मंत्री कैसे? बिहार सरकार से SC ने मांगा जवाब, दीपक प्रकाश पर सुनवाई जल्द

Bihar News: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के छह महीने से अधिक समय तक विधायक या विधान परिषद सदस्य बने बिना मंत्री पद पर बने रहने पर सवाल उठाया है। अदालत ने कहा कि बिहार सरकार को इसका संवैधानिक आधार बताना होगा। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है।
  और पढ़ें

02:40 PM, 30-Jul-2026

Bihar: गमछा खींचा, पूर्व विधायक को पीछे से पकड़कर चलने लगे; फिर चर्चा में नीतीश कुमार का ये अंदाज

Bihar News: सावन के पहले दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बाढ़ स्थित प्रसिद्ध बाबा उमानाथ मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका सहज और मजाकिया अंदाज चर्चा का विषय बन गया, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
  और पढ़ें

02:12 PM, 30-Jul-2026

Bihar: बिहार में बड़ी कार्रवाई! कार्यपालक अभियंता के 6 ठिकानों पर EOU का छापा, आय से 85% अधिक संपत्ति का आरोप

Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सासाराम के लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में करीब 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति आय से 85 प्रतिशत अधिक होने का आरोप सामने आया है। कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
  और पढ़ें

01:25 PM, 30-Jul-2026

Bihar: प्रशांत किशोर से थानेदार बोले- ‘राजनीति दिखा रहे हैं’? उपचुनाव से पहले क्यों हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा?

Bihar News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले पटना में भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। जन सुराज के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रशांत किशोर देर रात अपने समर्थकों के साथ जक्कनपुर थाने पहुंच गए। वहां उनकी एक पुलिस अधिकारी से तीखी बहस हुई, जिसमें 'वर्दी उतारने' और 'पॉलिटिक्स दिखाने' जैसी बातें भी हुईं। जानिए क्या था पूरा मामला... और पढ़ें

01:21 PM, 30-Jul-2026

बांकीपुर उपचुनाव से पहले थाने में हंगामा, पुलिसकर्मी से प्रशांत किशोर की तीखी नोकझोंक

बांकीपुर उपचुनाव से पहले थाने में हंगामा, पुलिसकर्मी से प्रशांत किशोर की तीखी नोकझोंक और पढ़ें

11:54 AM, 30-Jul-2026

Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में बवाल! BJP और जन सुराज कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar News: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान किदवईपुरी स्थित मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद मतदान सामान्य रूप से जारी रहा। इससे एक दिन पहले भी जन सुराज के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिस पर पार्टी ने विरोध जताया था।
  और पढ़ें

10:57 AM, 30-Jul-2026

Bihar: ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में बड़ी चोरी! भगवान विष्णु, सूर्य देव और बुद्ध की प्राचीन मूर्तियां ले उड़े चोर

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित तेतरावां गांव के ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की पालकालीन मूर्तियां चोरी कर लीं। चोरी गई प्रतिमाओं में भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की एक खंडित प्रतिमा शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

10:20 AM, 30-Jul-2026

बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, नेताओं ने डाला वोट

बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, नेताओं ने डाला वोट और पढ़ें

10:03 AM, 30-Jul-2026

Bihar: बाइक लूट के बाद बदमाशों का खूनी तांडव! घर के बाहर लेटे युवक को मारी ताबड़तोड़ गोलियां

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में बाइक लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों ने घर के बाहर लेटे एक युवक को गोली मार दी। युवक की जांघ में दो गोलियां लगी हैं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:35 AM, 30-Jul-2026

Bihar: जक्कनपुर पुलिस की कार्रवाई पर प्रशांत किशोर का विरोध, उठाए कई सवाल

Bihar: जक्कनपुर पुलिस की कार्रवाई पर प्रशांत किशोर का विरोध, उठाए कई सवाल और पढ़ें

09:30 AM, 30-Jul-2026

Bankipur by-election : JDU का बड़ा दावा, NDA के पक्ष में दिख रहा माहौल

Bankipur by-election : JDU का बड़ा दावा, NDA के पक्ष में दिख रहा माहौल और पढ़ें

09:07 AM, 30-Jul-2026

Bihar: महिला अमीन की संदिग्ध मौत से सनसनी! मकान में फंदे से लटका मिला शव, जांच के लिए बनी विशेष टीम

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में तैनात महिला अमीन मृतका का शव उनके किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम और एफएसएल टीम को भी लगाया गया है।
  और पढ़ें

08:39 AM, 30-Jul-2026

Bihar: कोसी नदी बनी आफत, सुपौल में लगातार कटाव से बढ़ा संकट

Bihar: कोसी नदी बनी आफत, सुपौल में लगातार कटाव से बढ़ा संकट और पढ़ें

08:26 AM, 30-Jul-2026

Bihar: DMCH में मरीज के परिजन से मारपीट का आरोप! डॉक्टर से बीमारी पूछना पड़ा भारी, जांच के आदेश

Bihar: दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज के परिजन ने जूनियर डॉक्टर और ट्रॉलीमैन पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अस्पताल अधीक्षक और बेंता थाने में शिकायत दर्ज कराई है। और पढ़ें

07:40 AM, 30-Jul-2026

Bankipur Election : प्रशांत किशोर खुद को नहीं कर सकेंगे वोट; नितिन नवीन करेंगे मतदान? जानें VIP की टाइमिंग

Bankipur Bihar News : बिहार की सबसे चर्चित सीट पर आज उप चुनाव हो रहा है। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से यह विधानसभा सीट खाली हुई। प्रशांत किशोर भी प्रत्याशी हैं इस बार। लेकिन, वह वोट नहीं कर सकेंगे। जानिए, कौन चर्चित चेहरा सिर्फ अपील करेगा? और पढ़ें

06:55 AM, 30-Jul-2026

Bankipur Election : लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार भी बांकीपुर प्रत्याशी! सभी 25 उम्मीदवारों का नाम जानें

Bankipur Bihar News : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की विधानसभा सीट रहे बांकीपुर में इस बार चुनाव प्रशांत किशोर के कारण ही रोचक नहीं, बल्कि लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार जैसे नाम के प्रत्याशियों के उतरने के कारण भी यह चर्चा में है।  और पढ़ें

06:28 AM, 30-Jul-2026

Bankipur Constituency Area: पटना में आज मतदान कहां-कहां हो रहा? बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का दायरा देखें

Bankipur Election : पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र के दायरे में धारा 144 लागू है। वोटिंग और जरूरी काम से लोग निकल सकते हैं। भीड़ जुटाना मना है। जानिए, बांकीपुर सीट का दायरा।  और पढ़ें

06:10 AM, 30-Jul-2026

Bankipur Election: कितने वोटर आज कर रहे बांकीपुर के नए विधायक चुनने के लिए वोट? चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी

Bihar Election News: पूरे देश में चर्चित हो चुकी बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव में एक ओर जहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं 2025 के विधानसभा में खाता नहीं खोलने वाली जनसुराज के लिए भी बड़ा मौका है। प्रशासन ने चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
  और पढ़ें

05:54 AM, 30-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर घमासान जारी है। भारतीय जनता पार्टी और जनसुराज के नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने तो मतदान से पहले प्रशासन को चिट्ठी लिखकर जनसुराज पर बड़ा आरोप लगा दिया। वहीं, प्रशांत किशोर ने भी पटलवार किया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें