फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 26-Jul-2026

Bihar News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.80 मीटर नीचे; तटवर्ती इलाकों में बढ़ी बाढ़ की आशंका

समस्तीपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से महज 1.80 मीटर नीचे पहुंच गया है। बाया नदी और निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी, मरम्मत और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

और पढ़ें

08:41 PM, 26-Jul-2026

Bihar: मधुबनी में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग में एक को गोली लगी; पांच गिरफ्तार

मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें

08:35 PM, 26-Jul-2026

Bihar Crime: मोतिहारी के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद गिरफ्तारी

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी में छात्राओं ने एक शिक्षक पर अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर लखौरा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:28 PM, 26-Jul-2026

Bihar News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार

Bihar Politics: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

और पढ़ें

07:04 PM, 26-Jul-2026

Bihar News: कारगिल के रणबांकुरों को बिहार रेजीमेंट का सलाम, सैनिकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वीर स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया, दो मिनट का मौन रखा गया और सैनिकों ने राष्ट्रसेवा व शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

विज्ञापन
06:58 PM, 26-Jul-2026

Bihar: गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर पुलिस ने चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और उसके सहयोगी अंशु कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस हथियार की फॉरेंसिक जांच कराकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

06:55 PM, 26-Jul-2026

Bihar: मासूम बेटे के बयान से खुला पिता की हत्या का राज, पत्नी समेत पांच हिरासत में; जानें पूरा मामला

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में युवक राजेंद्र यादव की हत्या का मामला सामने आया। मासूम बेटे के बयान से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई। पत्नी समेत पांच रिश्तेदार हिरासत में हैं। शव नदी से बरामद हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

06:48 PM, 26-Jul-2026

Bihar: कारगिल विजय दिवस पर शहीद बिशुनी राय को श्रद्धांजलि, एथलेटिक्स और पौधरोपण से किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर मकेर के राजेंद्र विद्या मंदिर में पूर्व छात्र शहीद बिशुनी राय को श्रद्धांजलि दी गई। एथलेटिक्स प्रतियोगिता, पौधरोपण और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। और पढ़ें

06:43 PM, 26-Jul-2026

Bihar: प्रभाकर सिंह हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर और लाइनर गिरफ्तार; 3.50 लाख की सुपारी लेकर की थी हत्या

मुजफ्फरपुर में रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य शूटर सत्यम कुमार सिंह और लाइनर डब्लू कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में जमीन के रुपये के विवाद में 3.50 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराए जाने का खुलासा हुआ। और पढ़ें

06:38 PM, 26-Jul-2026

Bihar Crime: पुरानी रंजिश में एक परिवार पर हमला, चार घायल; मां-बेटे की हालत गंभीर

मुंगेर के अहरा पाटम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया गया। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें मां और बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपितों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

05:10 PM, 26-Jul-2026

Bihar News: फर्जी अंकपत्र पर मिली शिक्षक की नौकरी, डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण; बर्खास्तगी तय

दरभंगा में फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्त दो विशिष्ट शिक्षकों का मामला सामने आया है। डीईओ ने दोनों से अंतिम स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियोजन समिति को बर्खास्तगी का निर्देश दिया जाएगा। संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

और पढ़ें

05:06 PM, 26-Jul-2026

Bihar: अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा में गूंजी नवजात की किलकारी, जीएनएम छात्रा ने कराया सुरक्षित प्रसव

मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मौके पर मौजूद जीएनएम छात्रा ने तत्परता दिखाकर सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

और पढ़ें

04:58 PM, 26-Jul-2026

Bihar Accident: राजगीर-छबीलापुर मार्ग पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटर के दो छात्रों की मौत

नालंदा के राजगीर-छबीलापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गया के दो इंटरमीडिएट छात्र, मो. अरबाज और मो. समीर की मौत हो गई। दोनों खरीदारी कर घर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

04:28 PM, 26-Jul-2026

Bihar: बिजली चोरी के केस में मृत व्यक्ति बना आरोपी, एफआईआर पर उठे सवाल; विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

सारण के गड़खा में बिजली चोरी के मामले में विभाग ने कई वर्ष पहले मृत हो चुके देवरतन मांझी के नाम एफआईआर दर्ज कर दी। ग्रामीणों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि विभाग ने कनेक्शन पुराने नाम पर होने और नामांतरण नहीं होने की दलील दी।

और पढ़ें

04:19 PM, 26-Jul-2026

Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, 10 लाख के आभूषण लूटकर फरार हुए चार बदमाश

रोहतास के बिक्रमगंज में चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हीरा आभूषण भंडार में घुसकर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। हेलमेट और मास्क पहनकर आए आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

और पढ़ें

04:12 PM, 26-Jul-2026

Bihar: कटिहार में पॉलीथिन बैग में ₹95 हजार लेने का वीडियो वायरल, हरकत में आया प्रशासन; डीएम ने बैठाई जांच

कटिहार में राजस्व कर्मचारी का कथित तौर पर पॉलीथिन बैग में ₹95 हजार लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

और पढ़ें

04:03 PM, 26-Jul-2026

Bihar Accident: पूजा कर लौट रहे इकलौते बेटे को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत; चालक को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा

शिवहर-सीतामढ़ी एनएच-227 पर देकुली धाम से पूजा कर साइकिल से लौट रहे 10 वर्षीय अंकुश कुमार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

और पढ़ें

03:40 PM, 26-Jul-2026

कारगिल विजय दिवस: औरंगाबाद के वीर सपूत शिवशंकर गुप्ता के बलिदान को देश का नमन, ऐसे रोका था दुश्मनों को

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर औरंगाबाद के शहीद सिपाही शिवशंकर गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। 1999 के कारगिल युद्ध में उन्होंने शहीद साथियों का पार्थिव शरीर लाते समय दुश्मनों से वीरतापूर्वक मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। और पढ़ें

03:25 PM, 26-Jul-2026

Bihar Crime: गयाजी में सूने मकान से छह लाख की चोरी, छत की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे बदमाश; पुलिस जांच में जुटी

गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा में सूने मकान से चोर करीब छह लाख रुपये के गहने, नकदी, लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार ससुराल गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:20 PM, 26-Jul-2026

Bihar: बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर को ₹6.19 करोड़ की मंजूरी, श्रावणी मेले से पहले शिवभक्तों को बड़ी सौगात

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर फेज-1 के लिए राज्य सरकार ने 6.19 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। एक वर्ष में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है, जिससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। और पढ़ें

03:03 PM, 26-Jul-2026

Bihar: छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

छपरा हिंसा मामले में पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर 350 उपद्रवियों की पहचान की है। आईटीबीपी, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

02:37 PM, 26-Jul-2026

Kargil Vijay Diwas: बिहारशरीफ में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित शहीद-ए-कारगिल पार्क में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल शहीद हरदेव प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी को सम्मानित किया गया।

और पढ़ें

01:57 PM, 26-Jul-2026

Bihar: इस जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

जहानाबाद में विधि-व्यवस्था की स्थिति और श्रावणी मेले की तैयारियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। पहले से स्वीकृत अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं और जिला मुख्यालय से बाहर गए अधिकारियों को तत्काल लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

01:41 PM, 26-Jul-2026

Bihar: विधानमंडल सत्र खत्म होते ही लौटे तेजस्वी यादव; तेज प्रताप यादव को लेकर किया बड़ा एलान

Bihar News : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के खत्म होने के दूसरे दिन, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विदेश से लौटकर पटना पहुंचे। कल गिरफ्तार तेज प्रताप यादव को लेकर उन्होंने बड़ा एलान भी कर दिया। और पढ़ें

12:56 PM, 26-Jul-2026

Bihar: 'बब्बर शेर की शेरनी हूं', गिरफ्तारी के डर से पुलिस को चकमा देकर भागीं नाजिया हसन; हिंसा भड़काने का आरोप

नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर के बाद दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निगम कार्यालय पहुंची। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही नाजिया हसन पिछले दरवाजे से बाइक पर सवार होकर फरार हो गईं। बाद में उन्होंने कहा कि वह एफआईआर और जेल से डरने वाली नहीं हैं।

और पढ़ें

12:20 PM, 26-Jul-2026

Bihar: कारगिल में छुड़ाए थे पाक सैनिकों के छक्के, विद्यानंद सिंह की शहादत पर गर्व महसूस करती है यहां की धरती

कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए भोजपुर के वीर सपूत विद्यानंद सिंह ने 7 जून 1999 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भी भोजपुर समेत पूरा बिहार उनकी वीरता और शहादत को गर्व के साथ याद करता है। उनके सम्मान में गांव पनपुरा में शहीद स्मारक बनाया गया है, जहां हर वर्ष श्रद्धांजलि दी जाती है।

और पढ़ें

11:41 AM, 26-Jul-2026

Bihar: प्रेम, पंचायत और शादी; दूसरे पति के सामने पहले पति से दोबारा हुआ विवाह, जानिए पूरा मामला

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक महिला के पहले और दूसरे पति को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ग्रामीणों के अनुसार, महिला दूसरे पति के घर में पहले पति के साथ मिली, जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के बाद महिला की दोबारा पहले पति से शादी करा दी गई। पूरे मामले की इलाके में चर्चा है।

और पढ़ें

11:28 AM, 26-Jul-2026

Bihar News: अब नीतीश कुमार की 'दीदियों' पर क्यों भड़के प्रशांत किशोर? बोले- धरने पर बैठूंगा, अगर...

बांकीपुर उपचुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रत्याशी चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
  और पढ़ें

10:23 AM, 26-Jul-2026

Bihar: बिहार में बेखौफ अपराधी! कुख्यात राकेश यादव के भाई को गोलियों से भूना; मौत के बाद फैली दहशत

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, उन्हें करीब सात गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें

10:19 AM, 26-Jul-2026

Bihar Weather: बिहार के 17 जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट; पटना में 28 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही वज्रपात के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। और पढ़ें

10:18 AM, 26-Jul-2026

Patna: नीट विरोध प्रदर्शन के बाद तेज प्रताप यादव पर शिकंजा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Patna: नीट विरोध प्रदर्शन के बाद तेज प्रताप यादव पर शिकंजा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत और पढ़ें

09:56 AM, 26-Jul-2026

Bihar: दानापुर में सनसनी! घर के पास ही ट्रैक्टर चालक की सिर में गोली मारकर हत्या; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रैक्टर चालक बबन राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:45 AM, 26-Jul-2026

Bihar: '27 साल सिर्फ भाषण और खोखले वादे', शहीद विशुनी राय के परिजनों का छलका दर्द, आज भी अधूरी हैं घोषणाएं

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर सारण के कारगिल शहीद विशुनी राय का परिवार आज भी सरकार से किए गए अधूरे वादों के पूरा होने का इंतजार कर रहा है। शहीद की प्रतिमा, स्मारक, सड़क और चौक के नामकरण सहित कई घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर सकीं। और पढ़ें

08:55 AM, 26-Jul-2026

Bihar: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार

मुजफ्फरपुर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार साहेबगंज के जिला पार्षद एवं स्कूल संचालक राजेश सहनी से व्हाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। और पढ़ें

08:15 AM, 26-Jul-2026

Bihar: गयाजी के दो मंजिला पेंट गोदाम में धधकी आग, दमकल कर्मी राहत कार्य में जुटे; मची अफरा-तफरी

गया शहर के धामिटोला मोहल्ले में स्थित एक पेंट गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

और पढ़ें

07:52 AM, 26-Jul-2026

Bihar Police: तेज प्रताप यादव को कोर्ट ने भेजा जेल, पटना पुलिस ने किस आरोप में एक दिन में दूसरी बार उठाया?

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को जेल भेजा गया है। पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उन्हें उठाया पहली बार तो छोड़ दिया था लेकिन दूसरी बार सीधे जेल भेज दिया। जानिए क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

07:30 AM, 26-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार सरकार ने प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईको टूरिज्म मास्टर प्लान तैयार करने का फैसला किया है। पहले चरण में नालंदा समेत सात जिलों को शामिल किया गया है, जहां प्राकृतिक स्थलों का वैज्ञानिक तरीके से विकास कर आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार को नई गति मिलेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें