फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 23-Jul-2026

Bihar: जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में खगौल में छात्रों का उबाल, हजारों युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में खगौल में युवा क्रांति बिहार के बैनर तले हजारों छात्र-छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक रोकने, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर कार्रवाई बंद करने की मांग की। और पढ़ें

10:24 PM, 23-Jul-2026

Bihar: छात्र आंदोलन की नई हुंकार, सोनम वांगचुक के समर्थन में मार्च; 25 जुलाई को बिहार बंद का एलान

समस्तीपुर के पूसा में आइसा और आरवाईए के बैनर तले छात्रों और युवाओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, एनटीए को भंग करने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दिल्ली व पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। और पढ़ें

10:00 PM, 23-Jul-2026

Bihar : अभी हिंसा का खतरा, बिहार पुलिस की सारी छुट्टियां रद्द; आम लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी

Bihar Police : मंगलवार को दिल्ली के बाद बुधवार को पटना में जबरदस्त हंगामा हुआ। लाठीचार्ज भी। गुरुवार को बिहार के कई शहरों ऐसी खबरें आईं। खतरा अभी कायम है। बिहार पुलिस ने सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:49 PM, 23-Jul-2026

Bihar: बिहार में खासमहाल जमीन का होगा महाअभियान, हर इंच का बनेगा रिकॉर्ड; सरकार तैयार करेगी डिजिटल डाटाबेस

बिहार सरकार ने राज्यभर की खासमहाल भूमि का व्यापक सर्वे कराने का फैसला किया है। इसके तहत सभी जिलों से खासमहाल जमीन की वर्तमान स्थिति, उपयोग, अतिक्रमण और अदालतों में लंबित मामलों की जानकारी मांगी जाएगी। और पढ़ें

08:49 PM, 23-Jul-2026

Bihar: ईशांत हत्याकांड में फिर फूटा गुस्सा, आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन धरने पर डटे परिजन

समस्तीपुर के बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यापतिनगर के कांचा स्थित क्रांति मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:37 PM, 23-Jul-2026

Bihar: समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का बड़ा एक्शन, APO और क्लर्क से घंटों पूछताछ; रेल महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर रेल मंडल (DRM) कार्यालय में CBI की चार सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्सनल विभाग के सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (APO) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज से घंटों पूछताछ की। और पढ़ें

07:55 PM, 23-Jul-2026

Bihar: गंडक में समाया 21 साल का युवक, शौच के दौरान फिसला पैर; SDRF की टीम चला रही तलाश अभियान

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर डाक बंगला घाट पर 21 वर्षीय राजकुमार शौच के दौरान गंडक नदी में डूब गया। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में लापता हो गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। और पढ़ें

07:39 PM, 23-Jul-2026

Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस ने समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस, युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। और पढ़ें

06:44 PM, 23-Jul-2026

BPSC AE 2025 Result: सहायक अभियंता भर्ती का रिजल्ट फिलहाल टला, पटना हाईकोर्ट के किस आदेश पर लिया गया ये फैसला?

BPSC AE Result 2026 Delayed: बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं करने का फैसला लिया है। आयोग ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण परिणाम रोका गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
  और पढ़ें

06:01 PM, 23-Jul-2026

Bihar: परिचारी की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, रेड में 34 प्रॉपर्टी, थार और बैंक खातों के दस्तावेज मिले

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भोजपुर के गड़हनी स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के कार्यालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन ठिकानों पर छापेमारी की। और पढ़ें

05:17 PM, 23-Jul-2026

Bihar: ऑनलाइन गेम के कर्ज ने छीनी मासूम की जान, वैशाली में 8 साल के बच्चे के अपहरण-हत्या का सनसनीखेज खुलासा

वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय अकुश कुमार के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज में डूबे दो दोस्तों ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया था। और पढ़ें

04:30 PM, 23-Jul-2026

Bihar: छात्रों का बवाल... SP समेत पुलिसकर्मी घायल!

Bihar: छात्रों का बवाल... SP समेत पुलिसकर्मी घायल! और पढ़ें

04:29 PM, 23-Jul-2026

Bihar News: स्मार्ट मीटर और डिफरमेंट चार्ज पर फूटा गुस्सा, बिजली विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़, एक घायल

मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान रोड स्थित नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL) के कार्यालय में बिजली बिल में डिफरमेंट चार्ज लगाए जाने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।  और पढ़ें

04:02 PM, 23-Jul-2026

Bihar: महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा! बनेगा पहला राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग

पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के स्थायी परिसर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया। यह बिहार का महिलाओं के लिए पहला राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान होगा। और पढ़ें

03:39 PM, 23-Jul-2026

Tejashwi Yadav : विदेश में नहीं तो कहां हैं तेजस्वी यादव? पता मिल गया, RJD विधायक ने सदन में बताया

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में होते तो छात्रों पर ऐसी कार्रवाई नहीं होती। और पढ़ें

03:30 PM, 23-Jul-2026

Bihar News: दरभंगा में छात्र आंदोलन बेकाबू, पथराव में सिटी एसपी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दरभंगा में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में निकला प्रदर्शन हिंसक हो गया। लोहिया चौक पर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, एक सिपाही और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पढ़ें

03:12 PM, 23-Jul-2026

Bihar News: तीन बेटियों ने निभाया पिता के अंतिम संस्कार का फर्ज, दी मुखाग्नि; निभाई जिम्मेदारी

मुखिया ने बताया कि दुर्गा सहनी की बेटियां श्रीमती देवी, शारदा देवी और पिंकी देवी तथा उनके नाती ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। पिंकी देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। और पढ़ें

03:02 PM, 23-Jul-2026

Bihar Accident: सामान खरीदने निकला था आठ साल का मासूम, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया; मौत

सारण के गौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आठ वर्षीय अभिराज कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

और पढ़ें

02:55 PM, 23-Jul-2026

Bihar: रोहतास में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, चालक फरार; सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

रोहतास के धौडाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मेदिनीपुर निवासी 45 वर्षीय किसान विजय सिंह उर्फ बिजली की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। और पढ़ें

02:52 PM, 23-Jul-2026

Bihar: NEET विवाद पर वैशाली में छात्रों का फूटा गुस्सा! हाजीपुर-महनार रोड किया जाम

Bihar News: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर व पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वैशाली जिले में छात्रों ने विशाल आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई। सड़क पर धरना और नारेबाजी के कारण हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
  और पढ़ें

01:54 PM, 23-Jul-2026

Bihar: NEET पेपर लीक पर कटिहार में बवाल! समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक मामले को लेकर कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। समाहरणालय का घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।
  और पढ़ें

01:28 PM, 23-Jul-2026

Bihar: पति से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम! दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, डेढ़ साल की बेटी की मौत

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक खा लिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका चार वर्षीय बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। और पढ़ें

01:05 PM, 23-Jul-2026

Bihar: एक सरकारी अस्पताल के 95% कर्मचारी अनुपस्थित; औचक निरीक्षण के दौरान कहां दिखी यह हालत?

Bihar News: बिहार में एक सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में भारी लापरवाही पाई गई। करीब 95 फीसदी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद थे, जबकि एक्स-रे विभाग में कर्मचारी की जगह उसका नाबालिग बेटा काम करता मिला। एसडीओ ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
  और पढ़ें

12:08 PM, 23-Jul-2026

Bihar : 'बच्चों की परवरिश की चिंता में जान दे रही हूं'- बैंक मैनेजर की पत्नी के सुसाइड नोट की लाइन चौंका रही

Bihar News: बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर की पत्नी का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जबकि परिजनों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। और पढ़ें

11:54 AM, 23-Jul-2026

Bihar: पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों का खूनी बवाल! परीक्षा खत्म होते ही चले ईंट-पत्थर, CCTV में कैद हुई हिंसा

Bihar news: मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंपार्टमेंटल परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। घटना में कई छात्र और एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। पूरे बवाल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और पढ़ें

11:21 AM, 23-Jul-2026

Bihar: ऑक्सफोर्ड से जुड़ेगा मिथिला संस्कृत शोध संस्थान! सरकार ने दी मंजूरी, संजय झा ने बताया ऐतिहासिक

Bihar News: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया कि बिहार सरकार ने मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दरभंगा और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के बीच संस्थागत सहयोग को मंजूरी दे दी है। इस करार से दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण, शोध और वैश्विक स्तर पर प्रकाशन का रास्ता खुलेगा।
  और पढ़ें

10:30 AM, 23-Jul-2026

Bihar: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड निवासी बीएसएफ जवान चंदन सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही गांव और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। और पढ़ें

09:27 AM, 23-Jul-2026

Bihar: 'कांग्रेस ने अपनाया पाकिस्तानी मॉडल', बिहार में BJP का बड़ा आरोप, प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग

Bihar News: पटना और दिल्ली में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के बीच दरभंगा में भाजपा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस पर हिंसक राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना में पथराव किया और इसे 'पाकिस्तानी मॉडल' करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
  और पढ़ें

08:15 AM, 23-Jul-2026

Bihar News: पत्थर कहां से आए, किसके मैसेज पर बना प्लान? पटना पुलिस अब कई सवालों का जवाब तलाश रही

Patna Protest: पटना में चार साल बाद ऐसा उपद्रव हुआ। प्रदर्शनकारियों की भीड़ इतनी हो जाएगी, इसका पुलिस को अंदाजा भी नहीं था। पटना पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गए हैं। इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी जांच चल रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

07:58 AM, 23-Jul-2026

Bihar: क्रिकेट खेलने निकले युवक को अगवा करने की कोशिश! मारपीट के बाद मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने निकले 18 वर्षीय युवक के अपहरण की कोशिश की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको गोली मार दी। पुलिस अपहरण, पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:36 AM, 23-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक आशीष ठाकुर को गोली मार दी गई। युवक ने मामूली विवाद के बाद फायरिंग का आरोप लगाया है, जबकि स्थानीय स्तर पर घटना को शराब कारोबार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें