मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित दामनकोल झरने में दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए 18 वर्षीय करण कुमार की सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से कुंड में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। और पढ़ें
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने पूर्णिया एयरपोर्ट पर 294.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्थायी सिविल एन्क्लेव के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण होगा, जिससे सीमांचल में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। और पढ़ें
नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। और पढ़ें
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मधुबनी में मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। संगठन ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं की जांच और मिथिला की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।
और पढ़ेंगोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में गंडक नहर के साइफन से दो दिन से लापता भुटेली महतो का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। और पढ़ें
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय महिला मोबिना की मौत हो गई। मो. अफरोज और बीबी सायना गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पटना के बाढ़ अनुमंडल के जगमलचक गांव में गली विवाद के दौरान परिजनों ने डेढ़ वर्षीय चंदू कुमार को जहर खिलाने का आरोप लगाया। बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को वर्ष 2026-27 की ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। एआईयू की घोषणा के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन से विश्वविद्यालय और बिहार की खेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
बांका के रजौन थाना क्षेत्र में हलवाई की दुकान पर मारपीट के दौरान खौलते तेल के छींटे पड़ने से 11 वर्षीय शुभम संतुलन खोकर कढ़ाई में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। राज्यभर में 105 ICU, 70 IMCU बेड, 25 अस्पतालों में डायलिसिस, मुफ्त पैथोलॉजी सेवा और 24×7 इमरजेंसी सेवाएं शुरू की गईं।
और पढ़ेंBihar News : दिल्ली में छात्रों को जुटाकर नई बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने जैसा हंगामा मचाया, उसी तरह का गदर पटना में 36 साल पुराने छात्र संगठन ने मचाया। मुद्दे कुछ हद तक दिल्ली में भीड़ जुटाने वाले ही थे, लेकिन हंगामे की रूपरेखा जंतर-मंतर जैसी ही थी। और पढ़ें
बंटी यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दानापुर में एक दिवसीय अनशन और धरना हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी देने की मांग की और 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में PIL दायर करने की चेतावनी दी।
और पढ़ेंBihar Latest News: AISA कार्यकर्ताओं पर पुलिस का वाटर कैनन और आंसू गैस और पढ़ें
Bomb Threat: पटना के दानापुर स्थित सेंट कैरेंस स्कूल को ई-मेल से बम की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन ने करीब एक दिन बाद पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने नाराज़गी जताई। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर विशेषज्ञ ई-मेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ेंBihar News: बांकीपुर चुनाव में जन सुराज ने उठाए आचार संहिता पर सवाल और पढ़ें
Bihar: अरवल के सिविल सर्जन से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बुधवार को एक दिन के लिए ओपीडी का बहिष्कार किया। इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं, लेकिन सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटे।
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय शिक्षिका दीपिका सिंह की बाइक से अचानक बंदर टकरा गया। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। देवरिया के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Bihar: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात में पार्टी ने पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को परेशान करने, आचार संहिता उल्लंघन, बांकीपुर में मतदाताओं व व्यवसायियों को डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।
और पढ़ें15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार समस्तीपुर सदर अस्पताल में बुधवार को आधुनिक आईसीयू सेवा शुरू हो गई। अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञों की निगरानी से लैस यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना, दरभंगा या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। और पढ़ें
Bihar Viral Video: समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाने में पति पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती ने थाना परिसर में भोजपुरी डायलॉग पर रील बना ली। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Bihar News : मंगलवार को दिल्ली के बाद बुधवार को पटना में उपद्रव हुआ। छात्र संगठन की आड़ में उपद्रवी सड़क पर उतरे और प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों पर भी रोड़े चलाए। तितरबितर होते हुए भी सीएम आवास के पास पहुंच गए। और पढ़ें
रोहतास के धौढ़ाड़ थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बीएससी नर्सिंग छात्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।
समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 पर तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां उजाड़ गया। मंगलवार देर रात घर लौट रहे एक पशु कारोबारी की तेल टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
Bihar News : दिल्ली में जो कुछ हो रहा है, इसका असर बिहार में भी है। कांग्रेस कार्यालय घेरने के लिए बुधवार को भाजपा नेता-कार्यकर्ता निकले तो उधर भी पूरी तैयारी थी। परिणाम आपसी झड़प के रूप में सामने आया। और पढ़ें
गया जिले के इमामगंज प्रखंड में लगातार बारिश के कारण मलहजोत गांव के पास सड़क और उमान गांव के समीप पुलिया बह गई। इससे झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है। और पढ़ें
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में पानी से भरे आहर में डूबने से दो सगे नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई नहाने के दौरान डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए आहर में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। और पढ़ें
मुज़फ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से सात खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया है। और पढ़ें
मुंगेर जिले के एक युवक ने अपनी पत्नी पर कथित अवैध संबंध के विवाद में सोते समय जानलेवा हमला करने, 50 हजार रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल और ढाई वर्षीय बेटी को लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुंगेर न्यायालय में परिवाद दायर कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की सत्यता न्यायिक प्रक्रिया और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
और पढ़ेंBihar News : तीन मार्च 2022 की रात बिहार के भागलपुर में एक मकान के अंदर बम धमाके में एक परिवार खत्म हो गया था। कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में अब दो लोगों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।
और पढ़ेंसमस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधियाघाट बाजार में मंगलवार देर शाम कुख्यात वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची खानपुर थाना पुलिस की टीम पर कथित तौर पर परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने जमकर पथराव कर दिया। पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई, जबकि पुलिस वाहन के शीशे भी टूट गए। और पढ़ें
Bihar Vidhan Sabha : संख्या बल में विपक्ष बेहद कमजोर है और उसपर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं नहीं। तो, विपक्ष की कमान भी जैसे सत्ताधारी विधायकों ने संभाल रखी है। सरकार के मंत्री जवाब देने में फंस रहे। एक सवाल पर तो अध्यक्ष को गारंटी देनी पड़ी। और पढ़ें
छपरा शहर के एक निजी विद्यालय में गणित शिक्षक पर छात्रा से कथित छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर उसके परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जबकि विद्यालय प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
और पढ़ेंसमस्तीपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया (इंटरनेट मीडिया) अकाउंट के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी बब्लू कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले तो तत्काल समस्तीपुर पुलिस अथवा निकटतम थाना को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि सोनम कुमारी हत्याकांड जिले के संवेदनशील मामलों में शामिल है। और पढ़ें
Bihar: PM आवास प्रदर्शन पर सियासत तेज, राहुल गांधी के आचरण पर BJP ने उठाए सवाल और पढ़ें
Patna: PM आवास प्रदर्शन पर भड़के श्याम रजक, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप और पढ़ें
Bihar: विपक्ष की राजनीति पर दिलीप जायसवाल का वार, राहुल गांधी को भी घेरा और पढ़ें
दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में हार्डवेयर दुकान के 21 वर्षीय कर्मचारी मो. रेहान की लूट के दौरान चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वह दुकान की बिक्री के करीब ढाई लाख रुपये मालिक के घर पहुंचाने जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने देर रात ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर मंगलवार देर रात हथियारबंद तीन बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूट लिया। बदमाश पीड़ित का मोबाइल फोन, बैग और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मासूम बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंची मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर मचने पर जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें
Bihar Vidhan Sabha: मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। लगातार बढ़ते तापमान और नमी के कारण दिन के समय उमस महसूस हो सकती है, हालांकि रुक-रुक कर होने वाली बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
Bihar में बाढ़ से निपटने की मेगा तैयारी, राज्यपाल ने देखे हाईटेक बचाव उपकरण और पढ़ें
बिहार में जारी सियासी घमासान के बाद भाजपा के एक विधायक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर दिल्ली पुलिस से ही जवाब मांग लिया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
समस्तीपुर के पूसा स्थित वैनी थाना क्षेत्र में इंटर की छात्रा सुमन कुमारी की हत्या को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की देर शाम आइसा और आरवाईए के संयुक्त बैनर तले छात्र-युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर छात्रा को श्रद्धांजलि दी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।
और पढ़ेंबिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर 22 जुलाई को राज्यभर में ओपीडी सेवाओं के बहिष्कार के बीच सारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। और पढ़ें
Bihar News: नालंदा के बिहारशरीफ-कतरीसराय मार्ग पर दरियापुर के पास सकरी नदी का पुल जर्जर होने से दो माह से बंद है। वैकल्पिक डायवर्जन भी अधूरा और कीचड़ से भर गया है। मजबूरी में लोग क्षतिग्रस्त पुल से ही गुजर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन और लापरवाही को पुल की बदहाली का कारण बताया है। और पढ़ें