फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:06 PM, 19-Jul-2026

Bihar News: कटिहार से सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध दबोचे, पुलिस भर्ती कनेक्शन की जांच तेज

Bihar News: कटिहार से सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध दबोचे, पुलिस भर्ती कनेक्शन की जांच तेज और पढ़ें

09:37 PM, 19-Jul-2026

Bihar: दो माह पहले हुई थी शादी, अब गर्भवती पत्नी लापता; पति बोला- 2 लाख के जेवर और नकदी भी साथ लेकर गई

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी बुजुर्ग गांव से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी करीब दो लाख रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये नकद लेकर घर से गायब हो गई है।  और पढ़ें

07:57 PM, 19-Jul-2026

Bihar: 369 प्रखंडों में बनेंगे एससी-एसटी छात्रावास, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव; दो चरणों में बनेंगे

बिहार सरकार ने पीएम-अजय योजना के तहत 369 प्रखंडों में एससी-एसटी छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। योजना दो चरणों में लागू होगी। इससे दूरदराज और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सुरक्षित आवास, उच्च शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे।

और पढ़ें

विज्ञापन
07:42 PM, 19-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर विराजे प्रभु

मुजफ्फरपुर में रविवार को इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान हुए। करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में भक्ति का माहौल रहा।

और पढ़ें

07:33 PM, 19-Jul-2026

Bihar: कोपा में धान की रोपनी के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत; एक किशोर गंभीर रूप से झुलसा

सारण के कोपा थाना क्षेत्र में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक है और पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है।

और पढ़ें

विज्ञापन
06:54 PM, 19-Jul-2026

Bihar: पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस पर पहुंचे नीतीश, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, माल्यार्पण और स्मारिका का विमोचन किया तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया।

और पढ़ें

06:35 PM, 19-Jul-2026

Bihar: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, होटल में मुलाकात पड़ी भारी; फिर गांव वालों ने मंदिर में करवा दी दोनों की शादी

सारण में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दो साल पुरानी प्रेम कहानी शादी में बदल गई। होटल में मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया। बाद में पंचायत, ग्रामीणों और दोनों परिवारों की सहमति से गढ़देवी मंदिर में विधि-विधान से विवाह कराया गया। और पढ़ें

06:13 PM, 19-Jul-2026

Bihar: कटिहार में सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस सिपाही भर्ती में 'सेटिंग' के आरोपों की जांच तेज

कटिहार पुलिस ने सॉल्वर गैंग के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 100 से अधिक मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक और कारतूस मिले। पुलिस भर्ती में 10 लाख रुपये लेकर सेटिंग कराने के आरोपों की जांच जारी है।

और पढ़ें

05:58 PM, 19-Jul-2026

Bihar: बिहार में एक साथ 551 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन, 4 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ; CM सम्राट का तोहफा

बेगूसराय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 551 सरस्वती विद्या निकेतन का उद्घाटन किया। 15 अगस्त से FILO ऐप पर लाइव क्लास शुरू होगी। दिनकर विश्वविद्यालय, तिरुपति मंदिर और गंगा मरीन ड्राइव बनाने की घोषणा भी की गई। और पढ़ें

05:42 PM, 19-Jul-2026

पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: चोरी के गहनों के साथ ऑस्ट्रेलियन डॉलर बरामद, सात गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों से चोरी की गई भारी संपत्ति बरामद की है। छापेमारी में पुलिस को 68,550 रुपये भारतीय नकद और 01 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिले हैं। और पढ़ें

05:36 PM, 19-Jul-2026

EV Vehicles: बिहार में ईवी वाहनों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किया ऑनलाइन लिंक

बिहार सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 15 मई 2026 या उसके बाद खरीदे गए ईवी वाहन पात्र होंगे। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर दोपहिया, वाणिज्यिक तीनपहिया और चारपहिया वाहनों पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। और पढ़ें

05:25 PM, 19-Jul-2026

Bihar: पत्नी की हत्या कर 8 साल से फरार पति गिरफ्तार, सीतामढ़ी से दबोचा गया; अवैध संबंध के शक में की थी हत्या

मुजफ्फरपुर पुलिस ने वर्ष 2018 में पत्नी की हत्या के मामले में आठ साल से फरार आरोपी राजेश कुमार यादव को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की थी। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। और पढ़ें

05:21 PM, 19-Jul-2026

Bihar Crime: एक महीने पुराना विवाद फिर भड़का, मनेर में फायरिंग से दो घायल; गांव में पुलिस बल तैनात

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। आठ-दस राउंड गोलियां चलने से दो लोगों को गोली लगी, कुल छह घायल हुए। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

और पढ़ें

05:08 PM, 19-Jul-2026

Bihar News: राजगीर के सूखते गर्म कुंडों को बचाने के लिए महापंचायत, 2 अगस्त को बंद का एलान

राजगीर के ऐतिहासिक गर्म कुंड और प्राकृतिक जलस्रोत सूखने से लोगों में आक्रोश है। महापंचायत में अवैध बोरिंग रोकने, वैज्ञानिक अध्ययन कराने और संरक्षण की मांग उठी। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए 2 अगस्त को राजगीर बंद का एलान किया गया।

और पढ़ें

04:58 PM, 19-Jul-2026

Bihar: सिविल सर्जन पर हमले के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ सख्त, 22 जुलाई को ओपीडी बहिष्कार की चेतावनी

अरवल में सिविल सर्जन पर हमले के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने कार्रवाई की मांग की है। दोषियों पर 21 जुलाई तक कार्रवाई नहीं होने पर 22 जुलाई को पूरे बिहार में ओपीडी बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

और पढ़ें

04:41 PM, 19-Jul-2026

Bihar: 'अब आप एक ही बेटी के पिता हैं'...कहकर बूढ़ी गंडक नदी में कूद गई बिटिया; शादी के बाद से चल रहा था विवाद

अंशु ने अपने पिता को फोन किया और कहा, "पिताजी, अब आपकी एक ही बेटी बची है और मैं आत्महत्या करने जा रही हूँ।" फोन रखने के कुछ देर बाद ही उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। और पढ़ें

04:22 PM, 19-Jul-2026

Bihar Accident: सीतामढ़ी में बड़ा नाव हादसा टला, बागमती नदी में पलटी नाव; सभी यात्री सुरक्षित

सीतामढ़ी के खड़का घाट पर बागमती नदी में ओवरलोड नाव पलट गई। नाव में सवार 35-40 यात्रियों को स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने साहस दिखाकर सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

और पढ़ें

04:03 PM, 19-Jul-2026

Bihar Accident: सुल्तानगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत; पति गंभीर

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोशनी कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

और पढ़ें

03:16 PM, 19-Jul-2026

Bihar: शिवहर को 176 करोड़ की 35 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर दौरे में 176 करोड़ रुपये की 35 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने 130.88 करोड़ रुपये की बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल परियोजना का लोकार्पण किया, जिससे बाढ़ नियंत्रण, जल निकासी और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

और पढ़ें

02:32 PM, 19-Jul-2026

Bihar News: सड़क हादसे में घायल पूर्व सैनिक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र के तकेया गांव निवासी भारतीय सेना के पूर्व जवान धर्मेन्द्र कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक छा गया।

और पढ़ें

01:40 PM, 19-Jul-2026

Bihar: तेजी से बढ़ा बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर, पानी में समा गए घाट! प्रशासन अलर्ट | Muzaffarpur

Bihar: तेजी से बढ़ा बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर, पानी में समा गए घाट! प्रशासन अलर्ट | Muzaffarpur और पढ़ें

01:38 PM, 19-Jul-2026

Bihar: अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से ज्यादा कारतूस बरामद; हथियार तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा

Bihar News: पूर्वी चंपारण पुलिस ने चकिया क्षेत्र में संचालित अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 500 से अधिक कारतूस, विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह कारतूस बनाकर बड़े स्तर पर सप्लाई भी करता था।
  और पढ़ें

01:14 PM, 19-Jul-2026

Udaipur: फ्री पढ़ाई का लालच देकर धर्मांतरण के लिए गोवा भेजे जा रहे थे सात बच्चे, रेलवे पुलिस ने किया रेस्क्यू

Rajasthan News: उदयपुर से सात बच्चों को कथित रूप से मुफ्त शिक्षा के नाम पर गोवा ले जाने के मामले में गोवा रेलवे पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया है। मामले में धर्मांतरण के उद्देश्य से बच्चों को ले जाने के आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। और पढ़ें

12:37 PM, 19-Jul-2026

Bihar: भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार कर रहे एनडीए के दिग्गजों ने क्या दावा किया, PK ने किस पर बड़ा आरोप लगाया?

Bankipur Vidhan Sabha: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। रविवार सुबह से भाजपा प्रत्याशी कई वरिष्ठ नेताओं के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान किस दिग्गज ने क्या कहा? आइये जानते हैं... और पढ़ें

12:31 PM, 19-Jul-2026

Bihar: कोचिंग जा रहे छात्रों पर मौत बनकर दौड़े ट्रक और बस, दो की दर्दनाक मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। कोचिंग जा रहे छात्रों की बाइक को बस ने टक्कर मारी, जबकि दूसरे छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

12:02 PM, 19-Jul-2026

Saran: तेज रफ्तार बाइक लोहे के गेट से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत; तीसरा साथी हादसे के बाद फरार

Bihar News: सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक लोहे के गेट से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार तीसरा युवक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  और पढ़ें

11:39 AM, 19-Jul-2026

Bihar News: पर्यटन विभाग के इंजीनियर के पास आय से 75 फीसदी अधिक संपत्ति, निगरानी की रेड में हुआ खुलासा

Crime News In Hindi: बिहार में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने एक और भ्रष्ट अफसर की पोल खोल दी है। इनके पास से आय से 75 फीसदी अधिक संपत्ति मिले। आइये जानते हैं पूरा मामला...
  और पढ़ें

11:36 AM, 19-Jul-2026

Bihar: ' Khan Sir ने बर्बाद की कई लड़कियों की जिंदगी, होटल में क्या-क्या हुआ?' Raushan Anand | Video

Bihar: ' Khan Sir ने बर्बाद की कई लड़कियों की जिंदगी, होटल में क्या-क्या हुआ?' Raushan Anand | Video और पढ़ें

10:56 AM, 19-Jul-2026

Bihar news: AI से बनाई कारोबारी की अश्लील फोटो-वीडियो, 97 लाख की रंगदारी वसूली; ट्रैकर ने खोल दिया पूरा खेल

Bihar News: मुजफ्फरपुर में AI और डीपफेक तकनीक से कारोबारी की फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर 97 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। और पढ़ें

10:39 AM, 19-Jul-2026

Bihar: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar News : कोचिंग विवाद में कोर्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर लड़ाई तेज हो गई है। रोशन आनंद सर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि आप पर्सनल हो गए तो अब यह बताइए कि उन छात्राओं के साथ आपने क्या किया था? और पढ़ें

10:30 AM, 19-Jul-2026

Bihar: आरोपियों को छुड़ाने थाने आए परिजनों का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला पुलिसकर्मियों को काटे दांत, वर्दी फाड़ी

Bihar News: पटना के एक थाने में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को छुड़ाने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला सिपाहियों को दांत से काटकर घायल किया, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने एक महिला और एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  और पढ़ें

10:10 AM, 19-Jul-2026

Bihar: 'प्रेम, साजिश और कत्ल', प्यार की राह में रोड़ा बना पति; पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

Bihar News: समस्तीपुर के उजियारपुर में हुए सुमन हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि कथित प्रेम संबंध के कारण पति की हत्या की साजिश रची गई थी। मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्नी की कथित संलिप्तता सामने आई है।
  और पढ़ें

09:31 AM, 19-Jul-2026

Bihar: छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म! तीन दिन तक पंचायत में दबा रहा मामला, फिर दर्ज हुई FIR

Bihar News: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण और कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल जाते समय रास्ते में अगवा कर उसे होटल ले जाया गया और घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

08:59 AM, 19-Jul-2026

Bihar: खड़े ट्रक में जा घुसी बुलेट, छुट्टी पर आए जवान समेत तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत; लोगों ने SH 56 किया जाम

Bihar News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र में एसएच-56 पर धबौलिया पुल के पास खड़े ट्रक से बुलेट बाइक की टक्कर में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है। और पढ़ें

08:57 AM, 19-Jul-2026

Bihar: आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, दक्षिण में ऑरेंज और उत्तर में यलो अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Update: पिछले 24 घंटे से बिहार के कई जिलों में बारिश रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पटना में देर रात से अहले सुबह तक बारिश हुई। सुबह भी धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग ने आज भी पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।  और पढ़ें

08:32 AM, 19-Jul-2026

Patna News: साइकिल पर घर लौट रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दादी-पोते की हालत गंभीर

Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में साइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां, बेटा और पांच वर्षीय पोता घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां दादी और पोते की हालत गंभीर बनी हुई है।
  और पढ़ें

07:46 AM, 19-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: बिहार सरकार आज राज्य के 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से ऑनलाइन इसका उद्घाटन करेंगे। नालंदा जिले के 20 प्रखंडों में एक-एक स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, जहां स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, आधुनिक लैब और प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें