फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 16-Jul-2026

Bihar: घर लौट रहे सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला, रास्ते में बदमाशों ने मारी गोली; इलाके में सनसनी

औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सब्जी बेचकर घर लौट रहे 50 वर्षीय गोबिंद महतो को अपराधियों ने बलखंडीनाथ मंदिर के पास गोली मार दी। गोली गर्दन के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

10:18 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: दो हजार रुपये के लिए खून, मुजफ्फरपुर में चचेरे भाई ने ले ली भाई की जान; गांव में सनसनी

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में 2 हजार रुपये के विवाद में 32 वर्षीय संजय कुमार पासवान की कथित तौर पर उनके चचेरे भाई सीताराम पासवान ने हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें

10:12 PM, 16-Jul-2026

Bihar: बीडीओ 46 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के बीडीओ राजकुमार चौधरी को विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एक वेंडर की शिकायत के बाद की गई, जिसने आरोप लगाया था कि करीब 16 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 16-Jul-2026

Bihar: बिहार की बेटी श्रेया का दुनिया में बजा डंका, यूएस की 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप जीत बनी इकलौती भारतीय

बिहार के सीवान में जन्मी 18 वर्षीय श्रेया कौशिक का चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित लिंकन स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। करीब ₹3 करोड़ मूल्य की इस छात्रवृत्ति के तहत वह अमेरिका के ऐतिहासिक सेंटर कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त करेंगी। और पढ़ें

09:30 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ, NEET-JEE की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग भी मिलेगी

Bihar School: सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट लर्निंग और तकनीक आधारित शिक्षण के माध्यम से बिहार के प्रत्येक छात्र-छात्रा को सशक्त बनाया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: बोरवेल बना मौत का जाल! 30 फीट नीचे फंसा तीन साल का आयुष; युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित रंगून नगर में तीन वर्षीय आयुष कुमार खेलते समय करीब 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। और पढ़ें

08:41 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: चुनावी सरगर्मी के बीच लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने क्यों छोड़ा राजद

RJD Party: बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल अपनी जीत का दावा कर रही है। इस बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले कई वर्षों देश भर में राजद के लिए आवाज उठा रहे वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने आज पार्टी छोड़ दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है? और पढ़ें

08:26 PM, 16-Jul-2026

Bihar: बैंक कर्मी बनकर रिटायर्ड शिक्षक दंपति से ठगी, लिफ्ट के बहाने कार में बैठाया; नकदी और जेवर लेकर फरार

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड शिक्षक दंपति को लिफ्ट देने के बहाने शातिर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को बैंक की पार्सल गाड़ी का कर्मचारी बताकर दंपति का भरोसा जीता और जांच के नाम पर नकदी व सोने की चेन लिफाफे में रखवा ली। और पढ़ें

08:19 PM, 16-Jul-2026

Bihar: शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाने का आरोप, गर्भ ठहरने पर युवक ने किया इनकार; केस दर्ज

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि मशरक थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।  और पढ़ें

08:09 PM, 16-Jul-2026

Bihar: डेंगू के मरीजों के लिए PMCH में खास इंतजाम, 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार; 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात

Bihar News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस कराया जा रहा है, जबकि पूरे जुलाई महीने को 'एंटी-डेंगू माह' के रूप में मनाते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। और पढ़ें

07:55 PM, 16-Jul-2026

Rath Yatra: पटना में आज निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ

पटना में हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकलने वाली इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं।  और पढ़ें

07:48 PM, 16-Jul-2026

Bihar: बेकाबू थार का कहर, स्कूटी और टोटो को मारी टक्कर; तीन घायल, गुस्साई भीड़ ने वाहन तोड़ा

गया के गांधी मैदान स्थित जयप्रकाश झरना के पास गुरुवार को तेज रफ्तार थार ने पहले एक स्कूटी और फिर टोटो को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

07:37 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: सरकारी अस्पतालों में नहीं चलेगी लापरवाही, स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को दिया अल्टीमेटम

स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने अरवल, भोजपुर, लखीसराय और सहरसा के अस्पतालों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बिना स्वीकृत अवकाश के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई की जाए। और पढ़ें

07:13 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: श्रावणी मेला शुरू होने में 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ की तैयारियां अब भी अधूरी

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में केवल 13 दिन शेष हैं, लेकिन सुल्तानगंज में कांवड़ियों के लिए की जा रही तैयारियां अभी अधूरी हैं। अजगैविनाथ और नमामि गंगे घाट पर काम तेज़ी से चल रहा है, जबकि कांवड़िया पथ पर कई जगह कीचड़, गड्ढे और जलजमाव बना हुआ है। और पढ़ें

07:01 PM, 16-Jul-2026

Bihar: एक पल में उजड़ गया परिवार! ट्रैक्टर ने निगल ली कारोबारी की जान; बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया

पूर्णिया के मरंगा बायपास स्थित उफरैल चौक के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बांस कारोबारी निखिल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। और पढ़ें

06:13 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: गया में निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, हरिनाम संकीर्तन और जयघोष से गूंजा पूरा शहर

गया में इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रथयात्रा का शुभारंभ किया। और पढ़ें

06:06 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: टीबी अभियान में लापरवाही पर डीएम का एक्शन, दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों का वेतन रोका

गया जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा के दौरान लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई। वहीं समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले डुमरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। और पढ़ें

06:03 PM, 16-Jul-2026

Bihar Latest News: Bankipur उपचुनाव और Prashant Kishor पर क्या बोले भाजपा MLC संतोष सिंह?

Bihar Latest News: Bankipur उपचुनाव और Prashant Kishor पर क्या बोले भाजपा MLC संतोष सिंह? और पढ़ें

05:45 PM, 16-Jul-2026

Bihar: 10 फीट लंबे काल के फुफकार की दहशत, बिहार की इस महिला ने मुट्ठी में थाम लिया जहरीला कोबरा

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में एक घर के भीतर करीब 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। परिवार ने समझदारी दिखाते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं की और सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी। और पढ़ें

05:26 PM, 16-Jul-2026

आंगनबाड़ी भर्ती विवाद: OBC आरक्षण और आयु छूट की मांग को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, आंदोलन में चेतावनी

नागौर में कांग्रेस ने आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञप्ति में OBC वर्ग को आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपकर तत्काल संशोधन की मांग की गई और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें

05:05 PM, 16-Jul-2026

Bihar: हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, सीएम नायब सैनी ने दिया सहयोग का भरोसा

बिहार भाजपा नेता संजय मेहता ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश पहुंचाया। इस दौरान बिहार में निवेश, उद्योग, सुशासन और पंचायती राज व्यवस्था पर चर्चा हुई। और पढ़ें

04:49 PM, 16-Jul-2026

Bihar: शादी के दो महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; शव जलाकर फरार हुआ ससुराल पक्ष

रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शादी के महज दो महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर 50 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की दहेज मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने और शव को चुपके से जलाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:03 PM, 16-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास ट्रैकमैन का संदिग्ध हालत में शव मिला, ड्यूटी के दौरान मौत से महकमे में हड़कंप

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर रेलवे के ट्रैकमैन धनश्याम राम का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें

03:41 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: 30% कमीशन का आरोप, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर संकट! डीएम ने जारी किया नोटिस

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड की ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह पर 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं में भुगतान के बदले 30 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। और पढ़ें

03:36 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: पंडई नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा, इलाके में मचा कोहराम

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में पंडई नदी में नहाने गया 14 वर्षीय रेहान गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। और पढ़ें

02:57 PM, 16-Jul-2026

Bihar: दो साइकिलें ऐसे टकराईं कि एक शख्स की जान चली गई; कॉलेज कर्मी की मौत से कहां मचा कोहराम?

Bihar News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सद्भावना घाट पुलिया पर दो साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एनएस कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मी ऋषभ झा की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई।  और पढ़ें

02:40 PM, 16-Jul-2026

Bihar: कई दिन से लापता सफाईकर्मी का नाले से मिला शव, बदबू ने खोला मौत का राज; इलाके में सनसनी

गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिछले तीन दिनों से लापता एक नगर परिषद सफाईकर्मी का शव एक खुले नाले से बरामद किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रामनरेश नगर मोहल्ले की है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

01:58 PM, 16-Jul-2026

Bihar: गोविंद शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शूटर राजा सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट; कई ठिकानों पर रेड

मुजफ्फरपुर के चर्चित शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी शूटर राजा सिंह के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। वारंट जारी होने के बाद पुलिस की विशेष टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, सह-आरोपी डॉ. जैस्मीन परवीन की अग्रिम जमानत याचिका पर 16 जुलाई को सुनवाई होनी है।
  और पढ़ें

01:26 PM, 16-Jul-2026

Bihar: चारों ओर पानी और बीच में स्कूल! बरसात आते ही ठप हो जाती है पढ़ाई, इस स्कूल पर बच्चों की शिक्षा पर संकट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड स्थित परसौना तपसी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में हर वर्ष बरसात के दौरान जलजमाव के कारण पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। रास्ता डूबने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते। डीईओ ने फिलहाल विद्यालय को दूसरे स्कूल से टैग करने की बात कही है।
  और पढ़ें

12:57 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: कुएं में मृत मिली अज्ञात महिला, खेत जाने निकले ग्रामीणों को तैरता दिखा शव; मचा हड़कंप

Bihar News: गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कुएं से अज्ञात महिला का शव मिला है। खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:53 PM, 16-Jul-2026

Bihar News: पीड़ित बंद रहा, कथित अपहरणकर्ता छूट गया; थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, डीआइजी ने किया निलंबित

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह को अपहरण के मामले में गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आरोप सिद्ध होने के बाद डीआईजी ने निलंबित कर दिया। जांच में सामने आया कि कथित अपहरणकर्ता को छोड़ दिया गया, जबकि पीड़ित को करीब 24 घंटे तक थाने की हाजत में रखा गया। और पढ़ें

12:34 PM, 16-Jul-2026

Bihar: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

Bihar News: समस्तीपुर शहर के हजारों परिवारों की सुबह आज भी पानी की चिंता से शुरू होती है। कहीं बाल्टी लेकर सरकारी नल का इंतजार, कहीं मोटर चलाकर पानी खींचने की मशक्कत, तो कहीं एक बाल्टी पानी के लिए पड़ोस का सहारा। वर्षों से शहर की पहचान बन चुकी इस समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने नई परियोजना को मंजूरी दी है। जानिए क्या है बिहार सरकार का प्लान...
  और पढ़ें

11:36 AM, 16-Jul-2026

Bhagalpur: महावीर मंदिर से लापता ढाई साल का मासूम नदी में मिला मृत, हत्या की आशंका से सनसनी

Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर मंदिर परिसर से लापता हुए ढाई वर्षीय आदित्य कुमार का शव नदी से बरामद हुआ है। प्रारंभिक परिस्थितियों में हत्या की आशंका जताई जा रही है।  और पढ़ें

10:52 AM, 16-Jul-2026

Bihar: नाइट गार्ड की हत्या से भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-80 किया जाम; आरोपियों की गिरफ्तार की मांग

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर तैनात नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच-80 जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर जाम हटवाया और मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:21 AM, 16-Jul-2026

Bihar: एक और हाफ एनकाउंटर; पटना जंक्शन के पास से बंटी यादव को अगवा कर मारने का आरोपी रवीश घायल

Bihar Crime News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बंटी हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान तेज कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। और पढ़ें

10:10 AM, 16-Jul-2026

Bihar News: बिहार में रिश्ते शर्मसार! 5 महीने तक नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज

Bihar News: गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका चाचा पिछले करीब पांच महीने से उसका शोषण कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

09:38 AM, 16-Jul-2026

Bihar: Bankipur By Election में Prashant Kishor पर Jitan Ram Manjhi का बड़ा बयान, बोले मैं नहीं जानता

Bihar: Bankipur By Election में Prashant Kishor पर Jitan Ram Manjhi का बड़ा बयान, बोले मैं नहीं जानता और पढ़ें

09:24 AM, 16-Jul-2026

Bihar: वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति में फर्जी टीटीई बनकर कर रहा था सफर, गया जंक्शन पर RPF ने दबोचा

Bihar News: गयाजी जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई बनकर एसी कोच में यात्रा कर रहे युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। उसके पास फर्जी रेलवे आईडी मिली, जीआरपी ने मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

09:06 AM, 16-Jul-2026

Bihar: 13 साल बाद भी नहीं भरे गंडामन के जख्म... 23 मासूमों की मौत का दर्द आज भी जिंदा, वादे आज भी अधूरे!

Gandaman Tragedy: सारण के गंडामन मिड डे मील हादसे को 13 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन 23 मासूमों की मौत का दर्द आज भी गांव के लोगों और पीड़ित परिवारों के दिलों में ताजा है। हादसे के बाद कई विकास कार्य हुए, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कई वादे आज भी अधूरे हैं।
  और पढ़ें

08:10 AM, 16-Jul-2026

Bhagalpur: मटन खरीदने गई छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण! 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप; घंटों बाद सकुशल बरामद

Bihar News: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से मां के साथ मटन खरीदने गई 12 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। परिजनों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के बाद छात्रा सुल्तानगंज से सकुशल बरामद हो गई। पुलिस ने कहा है कि फिरौती के लिए अपहरण की पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।
  और पढ़ें

07:49 AM, 16-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Saran News: सारण जिले के मांझी से चार माह पहले लापता हुई दो सगी बहनों में से 14 वर्षीय लड़की का शव महाराष्ट्र के सांगली जिले से बरामद हुआ है, जबकि बड़ी बहन जीवित मिली है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रिया की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें