फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 13-Jul-2026

Patna: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: पटना के नौबतपुर में एक नाबालिग लड़की प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने प्रेमी को मौके पर बुलाने और शादी कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। मामले की जांच जारी है।
  और पढ़ें

10:25 PM, 13-Jul-2026

कटिहार से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा! संयुक्त छापेमारी में संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच तेज

Bihar News: कटिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में कोढ़ा थाना क्षेत्र से मोहम्मद अहद को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे एक कथित गैंगस्टर से संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए भारत विरोधी नेटवर्क से जुड़े लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

09:59 PM, 13-Jul-2026

Bihar: तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, लकड़ी लाने जंगल गया युवक तीन दिन बाद पेड़ से लटका मिला

Jamui News: जमुई के बटिया थाना क्षेत्र के कटहराटांड जंगल में लापता युवक विष्णु का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 13-Jul-2026

नीति आयोग की रैंकिंग में बिहार का जलवा! पूर्णिया बना देश का नंबर-1 जिला, बेगूसराय ने भी लहराया परचम

Bihar News: नीति आयोग की जनवरी-मार्च 2026 तिमाही डेल्टा रैंकिंग में बिहार ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्णिया ने 112 आकांक्षी जिलों में समग्र प्रदर्शन और कृषि एवं जल संसाधन श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, बेगूसराय शिक्षा श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहा।
  और पढ़ें

08:18 PM, 13-Jul-2026

Bihar: ₹1100 की पेंशन निकालने गए बुजुर्ग के खाते में दिखे 7.59 अरब रुपये! बैलेंस देखते ही उड़ गए होश

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग अपने खाते से 1100 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन निकालने सीएसपी केंद्र पहुंचे थे। बैलेंस चेक करने पर उनके खाते में अचानक 7.59 अरब रुपये से अधिक की राशि दिखाई दी। हालांकि, कुछ ही मिनट बाद खाता सामान्य हो गया। प्रथम दृष्ट्या मामला तकनीकी गड़बड़ी का माना जा रहा है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:00 PM, 13-Jul-2026

Bihar: गया और बोधगया की बदलेगी तस्वीर! ₹165 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, गांधी मैदान पार्क भी नए रंग-रूप में तैयार

Bihar News: गया और बोधगया में धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने के लिए कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई। गांधी मैदान पार्क के पुनर्विकास का उद्घाटन हुआ, जबकि बोधगया में 165.44 करोड़ रुपये की लागत से ध्यान एवं अनुभव केंद्र सहित कई घोषणाएं की गई। और पढ़ें

07:59 PM, 13-Jul-2026

बांकीपुर उपचुनाव पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठोका बड़ा दावा

बांकीपुर उपचुनाव पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठोका बड़ा दावा और पढ़ें

07:40 PM, 13-Jul-2026

Bihar news: झरने के पानी में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के सामने चली गई जान; बचाने की कोशिश नाकाम

Bihar News: रोहतास जिले के गुप्ताधाम के पास स्थित एक झरने में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  और पढ़ें

07:06 PM, 13-Jul-2026

Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी प्रशांत किशोर; PK और पत्नी की कुल संपत्ति 198 करोड़

Bankipur Vidhan Sabha : पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में उतरने के बाद प्रशांत किशोर की संपत्तियों का औपचारिक तौर पर खुलासा हुआ है। पीके और उनकी पत्नी 198 करोड़ के मालिक हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग को उन्होंने खुद दी है। और पढ़ें

06:33 PM, 13-Jul-2026

Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार कार्ड फैक्ट्री का खुलासा! एक क्लिक में बनते थे दस्तावेज, कैसे खुला राज?

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन, आईरिस स्कैनर, फर्जी आधार कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। और पढ़ें

05:50 PM, 13-Jul-2026

Bihar news: हाजीपुर में वर्दी के रौब में दरोगा का तांडव, मदद करने आए आर्मी जवान पर चलाई गोली

Vaishali News: वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सोमवार सुबह एक कथित नशे में धुत दरोगा ने मदद करने आए आर्मी जवान पर फायरिंग कर दी। गोली जवान को नहीं लगी, लेकिन बारूद के छींटों से उनकी आंख घायल हो गई। और पढ़ें

05:31 PM, 13-Jul-2026

Bihar News: रिश्ता शर्मसार, चाचा ने की भतीजी से शादी; क्षुब्ध पिता ने किया बेटे का पिंडदान

औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में चाचा और भतीजी की शादी का मामला सामने आया है। बेटे के इस फैसले से आहत पिता ने उसका जीवित रहते हुए पिंडदान कर सभी रिश्ते तोड़ लिए। लड़के के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने हस्तक्षेप से इनकार किया। और पढ़ें

04:41 PM, 13-Jul-2026

नेपाल की बारिश से गंडक उफान पर! वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी, खतरे में निचले इलाके

Bihar News: नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में गंडक नदी पर दिखने लगा है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल संसाधन विभाग ने कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
  और पढ़ें

03:53 PM, 13-Jul-2026

Bihar News: गोपालगंज कोर्ट में विधायक अनंत सिंह और अभिनेता गुंजन सिंह का सरेंडर, मिली जमानत

Bihar News: गोपालगंज सिविल कोर्ट में आर्म्स एक्ट के मामले में अनंत सिंह और भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने आत्मसमर्पण किया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया।
  और पढ़ें

03:34 PM, 13-Jul-2026

Bihar Tourism : हेलीकॉप्टर से पटना देखना है या इन खास जगहों पर घूमना है? बुकिंग शुरू; CM सम्राट ने बताई खूबी

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया। 13 जुलाई से बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि 18 जुलाई से पटना, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। सरकार प्रति टिकट ₹15,422 तक की सब्सिडी दे रही है।
  और पढ़ें

03:10 PM, 13-Jul-2026

Bihar: बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार; किन्नर भी उतरीं

Bankipur Vidhan Sabha : बांकीपुर विधानसभा के लिए आज खास दिन खास रहा। आखिरी दिन तीन प्रमुख प्रत्याशियों- भाजपा के नीरज सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव की पार्टी से वीणा मानवी ने नामांकन किया। और पढ़ें

03:05 PM, 13-Jul-2026

Bihar: गौतम हत्याकांड पर बवाल! ग्रामीणों ने सड़क जाम कर फूंके टायर; थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

गया में युवक गौतम कुमार की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मगध मेडिकल थाना का घेराव कर सड़क जाम किया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच व जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

और पढ़ें

02:54 PM, 13-Jul-2026

Bihar: स्टेशन में प्रवेश करते ही बेपटरी हुई मालगाड़ी, चार डिब्बे ट्रैक से उतरे; सड़क मार्ग पर भी लगा लंबा जाम

नालंदा के हिलसा रेलवे स्टेशन पर फतुहा से नटेसर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और ट्रैक बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। और पढ़ें

02:32 PM, 13-Jul-2026

Bihar: पटना घूमने का सपना लेकर घर से भागे तीन मासूम दोस्त, रास्ता भटककर पहुंचे स्टेशन तो आरपीएफ ने पकड़ा

नवादा के तीन नाबालिग बच्चे बिना परिजनों को बताए पटना घूमने निकले, लेकिन रास्ता भटककर गया जंक्शन पहुंच गए। प्लेटफॉर्म पर अकेले बैठे बच्चों को RPF ने ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत सुरक्षित रेस्क्यू किया और चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया।

और पढ़ें

02:01 PM, 13-Jul-2026

Bihar: बांकीपुर में नामांकन के बाद गिरफ्तार वीणा मानवी को जमानत; तेज प्रताप ने कहा था- चक्र चलेगा

Bihar News: बांकीपुर उप चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बड़ा घटनाक्रम सामने आया। तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर उप चुनाव में उतरी वीणा मानवी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब वीणा मानवी को कोर्ट से राहत मिल गई है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें

12:16 PM, 13-Jul-2026

Bihar News: शिक्षक फैजल खान को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, तीन सहयोगियों और दो अंगरक्षकों को भी मिली राहत

चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को फिलहाल पटना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। इतना ही नहीं उनके दोनों अंगरक्षकों को भी बेल मिल गई है। आज फैजल खान मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

11:45 AM, 13-Jul-2026

Bihar: घर में इलेक्ट्रिक मोटर ठीक कर रहा था युवक, तेज करंट की चपेट में आने से मौत; मची चीख-पुकार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में इलेक्ट्रिक मोटर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से माधवनंद साह की मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम और गांव में शोक का माहौल है।

और पढ़ें

11:13 AM, 13-Jul-2026

Bihar: 'अर्थी तक नसीब नहीं होने दी', बहन का शव बाइक पर ले जाने को मजबूर हुआ भाई; ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

सीतामढ़ी के सुप्पी में शादी के सात महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

10:52 AM, 13-Jul-2026

Bihar: 1100 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन निकालने गया था बुजुर्ग, रसीद हाथ में आई तो बन चुका था अरबपति; ये है वजह

समस्तीपुर के सरायरंजन में 80 वर्षीय पेंशनधारी भारत ईश्वर की ट्रांजेक्शन रसीद में 7 अरब रुपये से अधिक का बैलेंस दिखने से गांव में सनसनी फैल गई। जांच में बैंक ने स्पष्ट किया कि यह तकनीकी गड़बड़ी थी और खाते में वास्तविक शेष राशि केवल 500 रुपये है। और पढ़ें

10:00 AM, 13-Jul-2026

Bihar: थाने से 100 मीटर दूर बड़ी लूट, ज्वेलरी दुकान में घुसे चार बदमाश; पिस्टल की बट से हमला कर लाखों उड़ाए

पटना के बाढ़ अनुमंडल में सम्यागढ़ थाना से 100 मीटर दूर अंबे ज्वेलर्स में चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के गहने लूट लिए। दुकानदार पर पिस्टल की बट से हमला किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

09:49 AM, 13-Jul-2026

Bihar: पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र हत्याकांड का आरोपी जगदीश राय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

और पढ़ें

09:21 AM, 13-Jul-2026

Bihar: आज 28 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में धूप नहीं निकली; 16 जुलाई तक कहां-कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने कहा कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। बिजली चमकने पर तुरंत सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

और पढ़ें

08:28 AM, 13-Jul-2026

Bihar: मुखिया के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, जाते-जाते बोले- 'तुम गरीब हो; फिर चुनाव कैसे जीत जाते हो?'

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बड़ा भारती पंचायत के मुखिया के पुत्र सुजीत कुमार सहनी को मेला देखकर लौटते समय गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। घायल ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

07:26 AM, 13-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

वैशाली के महुआ और जंदाहा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दो लाभुकों के खातों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण करोड़ों और अरबों रुपये की राशि दिखाई देने लगी। प्रशासन ने खातों पर रोक लगाकर बैंक और विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें