Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर से हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है, जबकि आरोपी को थाने की बजाय वन स्टॉप सेंटर में रखने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
और पढ़ें
Bihar news: मुजफ्फरपुर में पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने दहेज हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें
मुंगेर जिले के रहने वाले सब्जी विक्रेता वीडियो मंडल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा डीजे, ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और नाच-गाने के साथ निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जानिए क्यों किया गया ऐसा। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत विवाहिता का शव परिजनों की शिकायत पर पांच दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और पढ़ें
Bihar News: बाढ़ में छात्राओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने स्कूलों और कॉलेजों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की है। छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा की भावना बढ़ी है और मनचलों पर भी अंकुश लगा है।
और पढ़ें
Bihar News: गया के बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस और विशिष्ट आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में तीन वाहनों से 100 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में पांच अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह खेप समस्तीपुर भेजी जानी थी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर के मोहम्मद सद्दाम को आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के जरिए संभावित नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उसके संपर्क की बात सामने आई है। और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा पर बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद भी स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिलने से नवप्रसूता को परिजनों के सहारे रैंप से पैदल प्रसव वार्ड तक जाना पड़ा। और पढ़ें
Bankipur Assembly By-election: बांकीपुर के लिए घोषित राजद प्रत्याशी पिछली बार अंतिम समय में कांग्रेस से आईं थीं। हार के बावजूद उन्होंने राजद का साथ नहीं छोड़ा। परिणाम यह हुआ कि राजद ने इस बार कांग्रेस की मांग को दरकिनार किया और रेखा गुप्ता को मौका दिया। और पढ़ें
Bihar News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस ने ग्रामीण रास्ते से नेपाल में अवैध प्रवेश की कोशिश कर रही एक यूक्रेनी महिला को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके दस्तावेज, यात्रा के उद्देश्य और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
और पढ़ें
Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव की तरह बांकीपुर उप चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा के समय भी भाजपा ने चौंकाने का सिलसिला जारी रखा। बांकीपुर से भाजपा ने कायस्थ को तो उतरा, लेकिन नाम ऐसा जो मीडिया की दौड़ से दूर था। और पढ़ें
Bihar News: औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने युवक की चाची की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ने मामूली विवाद के बाद महिला पर चाकू और लाठी से हमला किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। और पढ़ें
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों और घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई। उन्होंने फारबिसगंज एअरपोर्ट, अररिया मेडिकल कॉलेज, निजी वाहनों को स्टेट हाईवे टोल से राहत, सहयोग शिविर की समीक्षा और कई विकास योजनाओं को लेकर बड़े ऐलान किए।
और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर में संभावित बाढ़ से पहले ही गंगा नदी का कटाव तेज हो गया है। टीका रामपुर में एक महीने के भीतर करीब आधा किलोमीटर जमीन नदी में समा चुकी है। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू करने की मांग की है।
और पढ़ें
Bihar News: बिहार सरकार ने स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स लागू करने के फैसले में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी चार पहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। केवल पीले नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक वाहनों पर ही नई टोल नीति लागू होगी। सरकार ने यह स्पष्टीकरण लोगों के विरोध के बाद जारी किया।
और पढ़ें
Bihar News: सारण जिले में एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर एक युवक से घंटों पूछताछ की और उसका मोबाइल व लैपटॉप जब्त किया। स्थानीय स्तर पर मानव तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की चर्चा है, हालांकि एजेंसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर के कल्याणचक गांव में तीन दिनों से लापता 20 वर्षीय NEET अभ्यर्थी संध्या कुमारी का शव कुएं से बरामद हुआ। परिजनों का दावा है कि दो बार परीक्षा प्रभावित होने के बाद वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बम विस्फोट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। विस्फोट के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। और पढ़ें
रोहतास में केरल के एर्नाकुलम निवासी तीर्थयात्री अभिजीत का शव पायलट बाबा धाम स्थित एक दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक उपचार करा रहा था। पुलिस ने एफएसएल जांच कराते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही। और पढ़ें
पटना बाजार समिति इलाके में रोज की तरह सब लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे। अचानक गोली चली और अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा एक शख्स खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है। अपराधी भाग चुके थे। जानिए पूरा मामला.. और पढ़ें
रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय पूनम देवी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने घरेलू विवाद से इनकार किया है। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar Political News: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित किताबें कचरे के ढेर में मिलने पर सियासत गरमा गई है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मामले को उठाया और ऐसा करने वालों पर जमकर हमला बोला। आइये जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा? और पढ़ें
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राजस्थान का दौरा कर मॉडल स्कूलों और कोटा की कोचिंग व्यवस्था का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार से एक अध्ययन दल जयपुर भेजा जाएगा। सरकार बिहार के मॉडल स्कूलों में आधुनिक तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षा व्यवस्था लागू करेगी। और पढ़ें
एक वक्त में भाजपा के नेता रहे बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा अब जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के समर्थन में आ गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव में उन्होंने जनता से प्रशांत किशोर को वोट देने की अपील की है। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कहा? और पढ़ें
Bihar Weather News: पिछले 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने आज भी पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। और पढ़ें
सारण के अमनौर थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रही 55 वर्षीय कौशल्या देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क की जांच के दौरान NIA ने मोतिहारी के फेनहारा निवासी मो. कलामुद्दीन से पूछताछ कर उसका मोबाइल जब्त किया है। एजेंसी को संदेह है कि वह भारतीय युवकों को कंबोडिया भेजने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। उसे 13 जुलाई को पटना तलब किया गया है। और पढ़ें
दरभंगा में पत्नी से बात नहीं होने से परेशान युवक ने बाइक चोरी कर खुद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे उम्मीद थी कि चोरी के मामले में उसकी पत्नी उससे मिलने आएगी। जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। और पढ़ें
जहानाबाद सदर अस्पताल के एक सरकारी डॉक्टर और कुछ कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
और पढ़ेंबिहार सरकार ने राजस्व न्यायालयों में बड़ा बदलाव करते हुए कागजी दस्तावेज लेने पर रोक लगा दी है। अब सभी साक्ष्य केवल आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड होंगे। सुनवाई से लेकर अंतिम आदेश तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
और पढ़ेंलिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन अभियान में बिहार को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने राज्य की सराहना की है। पहली बार अररिया, मधेपुरा और सुपौल जिलों ने TAS-1 सर्वे पास किया है, जिसके बाद इन जिलों में दवा वितरण अभियान बंद कर निगरानी चरण शुरू होगा।
और पढ़ेंगया जंक्शन से दो महीने पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुई नवविवाहिता को रेल पुलिस ने गया शहर से बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ मुंबई चली गई थी। पुलिस अब उसके बयान के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर में राजद का झंडा लगी थार से युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाश युवक को अगवा कर मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने थार जब्त कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद से जुड़ा पाया गया।
और पढ़ें